Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम्, 1 करोड़ से ज्यादा लोग लेंगे हिस्सा

Breaking News Today Live Updates: आज 25  सितंबर शुक्रवार का  दिन है. आज की बड़ी खबरे इस प्रकार है. आज, शुक्रवार को 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत देश भर में 25,000 से ज़्यादा जगहों पर 1 करोड़ से ज़्यादा छात्र, शिक्षक, माता-पिता और नागरिक एक साथ 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गाएंगे. यह अभियान राष्ट्रीय गीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. विद्या भारती ने बताया कि RSS से जुड़ी संस्था 'विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान' की देखरेख में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा. इसका मकसद युवा पीढ़ी को 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक सफर, आजादी की लड़ाई में इसके योगदान और इसके राष्ट्रीय महत्व से जोड़ना है.

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मोर्चे पर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में एक खास निजी मुलाकात होने जा रही है. दोनों नेता चाय पर एक-दूसरे से संवाद करेंगे. इसके बाद, राष्ट्रपति ट्रंप दंपति चीनी राष्ट्रपति के साथ वाशिंगटन स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्स) का भी दौरा करेंगे. दो महाशक्तियों के प्रमुखों के बीच होने वाली इस अनौपचारिक मुलाकात पर दुनिया भर के राजनयिकों की नजर टिकी हुई है.

घरेलू कानूनी मामलों में, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आज एक अहम अदालती सुनवाई होनी है. मामले के दो प्रमुख आरोपियों, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव, की जमानत अर्जियों पर आज शुक्रवार को अदालत विचार करेगी. इस सुनवाई के नतीजे पर क्षेत्र के लोगों और कानून विशेषज्ञों की गहरी निगाह बनी हुई है.

भारतीय फुटबॉल टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. टीम बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर मौजूद पनामा की टीम का सामना करने जा रही है. भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि इसके तुरंत बाद कोलकाता में टीम को फुटबॉल इतिहास की दिग्गज टीमों—ब्राजील (3 अक्टूबर) और उरुग्वे (6 अक्टूबर)—के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में पनामा के खिलाफ यह मैच भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों और रणनीति को परखने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा.

Continue reading on the app

UN में नेपाल ने भारत को बोला थैंक्यू, PM बालेन शाह ने बाढ़ में मदद पर की तारीफ

Nepal Thanked India: भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने भारत का आभार व्यक्त किया है. हाल ही में नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मदद करने पर पीएम बालेन शाह ने भारत का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि भारत ने तुरंत और उदारतापूर्वक सहायता की. 

इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र चल रहा है. दिग्गज देशों के साथ नेपाल के पीएम बालेन शाह भी महासभा में पहुंचे. इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा कि मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने बाढ़ के बाद हमारी मदद की. हमारे करीबी पड़ोसी भारत ने तुरंत और उदारतापूर्वक सहायता प्रदान की. अन्य मित्र देशों, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, मानवीय एजेंसियों, परोपकारी संस्थाओं और दुनिया भर के लोगों ने नेपाल का साथ दिया. नेपाल की आभारी जनता की ओर से मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं. 

बदलते जलवायु से निपटने के लिए खास सिस्टम की मांग 

आम सभा में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा कि हमारा प्रस्ताव है कि नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में हिमालय के लिए जलवायु से निपटने की क्षमता बढ़ाने वाला एक सिस्टम बनाया जाए. इस सिस्टम के ज़रिए हम सैटेलाइट डेटा और जानकारी साझा करें. हम खतरनाक ग्लेशियल झीलों पर नजर रखें. हम मिलकर शुरुआती चेतावनी देने वाले सिस्टम को मजबूत करें. आपदा आने पर हम सीमाओं के पार मदद के लिए तालमेल बिठाएं. हिमालय बिखरी हुई जानकारी की सीमा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रयोगशाला बने.

UN में बाढ़ पर दी जानकारी

नेपाल के रसुवा में आई बाढ़ के बारे में बात पीएम बालेन शाह ने आम सभा में विस्तार से बताया. कहा कि चार हफ्ते पहले, दुनिया ने नेपाल के पहाड़ी इलाकों में आई भयानक बाढ़ की चौंकाने वाली तस्वीरें देखीं. बालेन शाह ने कहा कि भोटेकोशी-त्रिशूली आपदा सिर्फ एक स्थानीय त्रासदी नहीं थी, बल्कि यह दुनिया के लिए एक चेतावनी थी. 

3 साल पहले की चेतावनी पर पूछा सवाल

बालेन शाह ने यूएन में कहा कि आज मैं आपसे पूछता हूं. क्या हमने सच में उस चेतावनी पर ध्यान दिया है? लगभग 3 साल पहले, माउंट एवरेस्ट की छाया में खड़े होकर, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने मानवता को आने वाली जलवायु आपदा के खतरे के बारे में आगाह किया था.

नुकसान का किया जिक्र

बाढ़ पर बात करते हुए बालेन शाह ने कहा कि कम से कम 1,400 लोगों की मौत की पुष्टि और 6,000 से ज्यादा लोगों के लापता होने के बाद, हमारे शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए GDP का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा चाहिए होगा. 2015 के गोरखा भूकंप जैसी पिछली आपदाओं के बाद पुनर्निर्माण की तरह ही, हमें आपकी एकजुटता और समर्थन की उम्मीद है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि यह आपदा नेपाल से परे क्यों मायने रखती है.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026: यूपी के बेटों ने जीते पदक! मेरठ के जय लाए सिल्वर, बुंलदशहर के मैराज को कांस्य

एशियन गेम्स 2026 में यूपी के दो बेटों ने पदक जीते। मेरठ के जय कुमार मिक्स्ड रिले में अपनी टीम के साथ सिल्वर मेडल लाए। वहीं, बुंलदशहर के मैराज खान ने शूटिंग में कांस्य जीता। Fri, 25 Sep 2026 10:34:17 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00

Gold-Silver | Gold-Silver में अगला Move क्या? Crude Oil में निवेशकों की क्या हो Strategy? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:05:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers