Responsive Scrollable Menu

Kanpur में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड: बेटा Subrat Manocha गिरफ्तार

दवा व्यापारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में उनके बेटे सुब्रत मनोचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पीटीआई-को बताया कि सुब्रत को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

लाल ने कहा कि यह गिरफ्तारी तब की गई जब पुलिस ने कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करने वाले विशाल गौतम का सामना सुब्रत से कराया। यह आमना-सामना विशाल, उसके साथी राजकिशोर और सुब्रत की पत्नी शालू की 24 घंटे की पुलिस हिरासत के दौरान कराया गया। पुलिस आयुक्त के अनुसार, विशाल ने जांच से जुड़े अधिकारियों को बताया कि सुब्रत ने उसे अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था और कथित तौर पर छह लाख रुपये देने का वादा किया था।

विशाल का यह दावा भी है कि सुब्रत ने पकड़े जाने पर शालू का नाम लेने को कहा था। उन्होंने कहा कि विशाल के दावों के मद्देनजर पुलिस सभी रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुब्रत ने हत्या का जुर्म नहीं कबूला है।

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि विशाल ने हत्या से कुछ ही दिन पहले नया सिम लिया था और उस नंबर से पहली कॉल सुब्रत को की थी। पुलिस ने बुधवार रात सुब्रत, शालू और विशाल से कई दौर में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि आमना-सामना कराए जाने पर शालू ने पुलिस से कहा कि सुब्रत को बचाने के लिए उसे फंसाया जा रहा है।

पांच सितंबर को विनीत (60) की उनके कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

Continue reading on the app

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग, अटॉर्नी जनरल को लिखा गया पत्र

मीडिया रिपोर्टों में दावे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विवादों में घिर गए हैं. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मांगी है.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रिकॉर्ड पर हरमनप्रीत ने चलाया हथौड़ा, जापान में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे सफल टी-20 कप्तान

harman beats dhoni record: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इसी के साथ हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, जो पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में अब तक किसी कप्तान के नाम नहीं था. हरमनप्रीत टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाली कप्तान बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. Thu, 24 Sep 2026 13:35:48 +0530

  Videos
See all

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00

News18 DEFCON 2026 | The War Before the Weapon’ पर बड़ा मंथन |Dr. Amit Sharma, Tarun Wig EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers