Responsive Scrollable Menu

घर में ही मिलेगा IMAX थिएटर का मजा:मेटा के VR ग्लास पेश; बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेज भी लॉन्च, बोलने भर से टिकट बुकिंग होगी

अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने 23 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट चश्मे और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं। 1. बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज स्मार्ट ग्लासेज में कैमरे की वजह से अक्सर सीक्रेट रिकॉर्डिंग से जुड़ी चिंताएं जताई जाती रही हैं। इसी से निपटने के लिए मेटा ने बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज पेश किए हैं। इसमें केवल माइक्रोफोन और स्पीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉलिंग कर सकते हैं और मेटा AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2. डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला रे-बैन मेटा जेन 3 कंपनी ने फोटो-वीडियो के शौकीनों के लिए कैमरे वाले अपने रेगुलर स्मार्ट ग्लासेज का नया वर्जन 'रे बेन मेटा जेन 3' भी लॉन्च किया है। इसमें पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी, जो 9 घंटे तक चलती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। 3. 100 ग्राम वजनी 'मेटा VR ग्लासेज' मेटा ने अपने 'क्वैस्ट हेडसेट' की जगह सिर्फ 100 ग्राम वजनी 'मेटा VR ग्लासेज' पेश किए हैं। ये दिखने में चश्मे जैसा है और एपल के विजन प्रो को टक्कर देगा। वजन कम रखने के लिए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को 300 ग्राम के एक अलग छोटे डिवाइस में दिया गया है। इसमें 5K स्क्रीन लगी है, जिस पर धुंधलेपन के बिना साफ टेक्स्ट पढ़ा जा सकता है। 3D में IMAX जैसा सिनेमा का मजा लिया जा सकता है। करीब 3 घंटे की बैटरी लाइफ वाले इस चश्मे को आप कंप्यूटर या मैक से जोड़कर एक साथ कई वर्चुअल विंडोज पर काम भी कर सकते हैं। 4. 'म्यूज AI असिस्टेंट' चलाने के लिए मेटा चार्म पेश कैलिफोर्निया के मेंलो पार्क में आयोजित इस इवेंट में कंपनी ने एक छोटा सा गैजेट 'मेटा चार्म' भी पेश किया। इसका इस्तेमाल कंपनी के नए 'म्यूज AI असिस्टेंट' को चलाने के लिए किया जाएगा। यह AI डिवाइस साइज में एपल के एयरपॉड्स केस जितना छोटा है। इसमें लगभग 2-इंच की टचस्क्रीन और इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी दी गई है। मेटा ने बताया कि डिवाइस दिसंबर तक बिक्री के लिए तैयार हो जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस डिवाइस के पेश करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा, "हमने रियल-टाइम वॉयस और अवतार फीचर समेत पूरे 'म्यूज' एक्सपीरियंस को एक छोटे से गैजेट में पैक कर दिया है। यह आपके की-चेन में आसानी से आ जाता है और आपसे बात करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है।" स्मार्ट चश्मे से ही हो जाएगी शॉपिंग और अपॉइंटमेंट बुकिंग मेटा ने अपने 'म्यूज AI' असिस्टेंट को कंपनी के सभी स्मार्ट ग्लासेज के साथ भी जोड़ दिया गया है। अब यूजर्स को खरीदारी करने या कोई सर्विस बुक करने के लिए फोन निकालने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अपने चश्मे को बोलकर ऐसे काम करा सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, मेटा का म्यूज AI आपके चश्मे को एक 'पर्सनल असिस्टेंट' में बदल देता है, जिससे आप बिना हाथ चलाए सिर्फ अपनी आवाज से डिजिटल काम निपटा सकते हैं। डिस्प्ले वाले ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी मिलेंगे मेटा ने कहा कि एक साल पहले पेश किए गए 'मेटा रे-बेन डिस्प्ले' ग्लासेज अब अमेरिका के बाहर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके राइट लेंस में वर्चुअल डिस्प्ले मिलता है।

Continue reading on the app

ब्लोटिंग-गैस से तुरंत मिलेगा आराम! आचार्य बालकृष्ण का यह अचूक नुस्खा चुटकियों में दूर करेगा पेट की हर दिक्कत

Acharya Balkrishna Home Remedy For Bloating : खाना खाते ही पेट फूलने लगे, गैस से बेचैनी हो या थोड़ी-सी चीज खाने के बाद भी पेट भारी-भारी लगे, तो रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में हर बार दवा लेने से पहले क्या रसोई में रखा एक छोटा-सा मसाला आपके काम आ सकता है? सौंफ का इस्तेमाल लंबे समय से पाचन से जुड़ी परेशानियों के लिए किया जाता रहा है. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, सौंफ पेट की कुछ समस्याओं में उपयोगी मानी जाती है. जानिए इसे कब और कैसे लेना बेहतर माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

पूरे करियर में ना शतक लगाया, ना अर्धशतक, ना ही लिया विकेट, मुंबई इंडियंस ने उसे ही बना दिया हेड कोच

मुंबई इंडियंस की महिला टीम के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है. ल्यूक विलियम्स को ये जिम्मेदारी दी गई है वो लीजा कीथली की जगह लेंगे. Thu, 24 Sep 2026 13:38:26 +0530

  Videos
See all

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00

UP, बिहार, MP और राजस्थान के पुरुषों को नौकरी नहीं | #viralshorts | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers