Bigg Boss 20: सेलेब्स से हर राजनीतिक मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर भड़के सलमान खान, बोले- 'हम इसमें क्यों पड़ें?’
Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। हर बार की तरह इस सीजन को भी एक्टर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शनिवार को शो का दूसरा 'वीकेंड का वार' एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें भाईजान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बॉडी शेम और ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। इसके साथ ही सलमान खान ने सेलेब्स से हर राजनीतिक मुद्दे पर सवाल पूछे जाने और उनसे बयान देने के दबाव को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी।
पेड ट्रोलिंग और फिल्म रिव्यू पर कहीं ये बात
सलमान खान ने दावा किया कि उनके खिलाफ होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे कौन लोग हैं, इसकी जानकारी उनके टीम और फैन क्लब्स को रहती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर ऐसी चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देते। अभिनेता ने कथित पेड ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग पैसे लेकर किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने फिल्म रिव्यू को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि अगर पैसे के बदले फिल्मों को रेटिंग दी जाती है, तो इसे भी नैतिकता और भ्रष्टाचार के नजरिए से देखा जाना चाहिए।
राजनीति पर सेलेब्स से राय क्यों मांगी जाती है?
सलमान खान ने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग देश में चल रहे राजनीतिक मुद्दों पर कमेंट नहीं करना चाहते। इसके पीछे उनकी अपनी इच्छा हो सकती है या फिर उन्हें किसी विषय की पूरी जानकारी न हो। उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई अभिनेता किसी मुद्दे पर बोलना नहीं चाहता, तो उससे जबरदस्ती राय क्यों मांगी जानी चाहिए।
सलमान के मुताबिक, किसी पत्रकार के सवाल पूछने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म उसी बयान को चलाने लगते हैं और इससे वह खुद को उस चर्चा का हिस्सा नहीं बनाना चाहते। सलमान ने यह भी कहा कि पत्रकारों का काम किसी मुद्दे की सच्चाई सामने लाना और लोगों को जानकारी देना है। उनके मुताबिक, इसके लिए हर बार किसी सेलिब्रिटी की राय लेना जरूरी नहीं है।
सोशल मीडिया पर अच्छे काम की भी तारीफ
सलमान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग गलत तरीके से ट्रोलिंग करते हैं, वहीं कई लोग अच्छा काम भी करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की तारीफ की और कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर पॉजीटिव काम देखकर अच्छा लगता है।हालिया एपिसोड में सलमान ने अपनी उम्र, वजन और लुक्स को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया था और ट्रोलर्स को जवाब देते हुए मंच पर अपना जैकेट और शर्ट उतार दिया था।
Bigg Boss 20 में सलमान खान हैं होस्ट
सलमान खान इस समय Bigg Boss 20 को होस्ट कर रहे हैं। शो का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सलमान की कमेंट्स को लेकर भी चर्चा में रहता है। सलमान खान के ताजा टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान से जुड़े वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं।
Salman Khan: पैपराजी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘गलत एंगल से फोटो लें, तो घूम के चांटा मारो’
Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इस बार पैपराजी के एक तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने महिलाओं की गलत एंगल से फोटो और वीडियो लेने पर नाराजगी जताई। सलमान ने कहा कि अगर कोई महिला ऐसी तस्वीरों से असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।
गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर भड़के सलमान
सलमान ने कहा कि आजकल पैपराजी महिलाओं की तस्वीरें लेने के लिए ऐसे एंगल का इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आता। खासकर जब कोई अभिनेत्री कार से उतर रही हो या उसमें बैठ रही हो, तब कैमरे अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पैपराजी पैरों और पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। सलमान के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।
सई मांजरेकर का दिया उदाहरण
सलमान ने इस दौरान सई मांजरेकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सई को उन्होंने ऐसे कैमरा एंगल से असहज होते देखा है। सई ने सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में काम किया था। उन्होंने नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का भी जिक्र किया। सलमान ने कहा कि कई महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज नहीं होतीं, फिर भी पैपराजी बार-बार इसी तरह की तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं।
बोले- पसंद नहीं तो विरोध करो
सलमान ने महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें इस तरह की फोटोग्राफी पसंद नहीं है, तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा, “जहां ऐसा हुआ, घूम के चांटा मारो।” सलमान ने इस तरह की फोटोग्राफी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हो सकती हैं, लेकिन जिन महिलाओं को यह पसंद नहीं है, उनकी परेशानी को समझना जरूरी है।
शादीशुदा महिलाओं का भी किया जिक्र
सलमान ने कहा कि वह कई ऐसी अभिनेत्रियों को जानते हैं, जो इस तरह की तस्वीरों से असहज होती हैं। इनमें शादीशुदा महिलाएं और मां बन चुकी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े- कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर फूटा सलमान का गुस्सा; बोले- मां बनने पर भी ट्रोल करते हो?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









