Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल
हर साल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से जगह-जगह रामलीलाओं का आयोजन शुरु होता है। हालांकि, 'अयोध्या की रामलीला' का उत्साह और क्रेज सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अलग ही स्तर का है। अपनी भव्यता, विशाल सेट और सिनेमा जगत के बड़े कलाकारों की मौजूदगी के कारण यह दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रामलीलाओं में गिनी जाती है।
वैसे इस साल 2026 में यह आयोजन और भी खास होने वाला है, क्योंकि पिछले सात सालों से अयोध्या में होने वाली रामलीला पहली बार देश की राजधाली दिल्ली में होने जा रही है।
अयोध्या की रामलीला में भगवान राम और माता सीता का किरदार कौन निभा रहा है?
इस बार अयोध्या की रामलीला दिल्ली में होने जा रही है। भोजपुरी के जाने-माने अभिनेता रवि किशन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं, रवि किशन पहले भी रामलीला के मंच पर केवट, भरत और परशुराम जैसे मुख्य किरदार निभा चुके हैं।
इसके अलावा, माता सीता का किरदार मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) को चूज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर देश का नाम रोशन करने वाली केजिया को माता सीता के रोल हर कोई देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के कई दिग्गज आएंगे नजर
इस रामलीला सिर्फ राम और सीता ही नहीं, बल्कि लंका और त्रेतायुग के अन्य पात्रों को निभाने के लिए भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अन्य दिग्गजों को भी जोड़ा गया है जैसे कि-
अरुण बख्शी- लंकापति रावण के रूप
विंदू दारा सिंह-भगवान शिव की भूमिका
पुनीत इस्सर- भगवान परशुराम के रूप में
अवतार गिल- नारद मुनि की भूमिका
इसके साथ ही मनोज तिवारी और राकेश बेदी समेत अन्य लोकप्रिय कलाकर भी विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अयोध्या की रामलीला को दिल्ली में कहां आयोजित किया जाएगा?
इस बार अयोध्या की रामलीला दिल्ली के इस बार कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल (रफी मार्ग) में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन 10 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक चलेगा।
रणविजय ने भेजा नोटिस, अनुपमा के सामने खुला दिग्विजय के अतीत का कड़वा सच, बर्बाद हो जाएगा कैफे? टूटेगा घर का सपना
Anupamaa Written Update 27 September: टीवी शो 'अनुपमा' में दिग्विजय ने अनुपमा के सामने अपने अतीत का सच खोला. वहीं रणविजय की कोठारी हाउस में एंट्री हो चुकी है और उसने अनुपमा के कैफे को बर्बाद करने का प्लान बना लिया है. जानिए आज के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18











