Responsive Scrollable Menu

Salman Khan: पैपराजी की हरकत पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘गलत एंगल से फोटो लें, तो घूम के चांटा मारो’

Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इस बार पैपराजी के एक तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने महिलाओं की गलत एंगल से फोटो और वीडियो लेने पर नाराजगी जताई। सलमान ने कहा कि अगर कोई महिला ऐसी तस्वीरों से असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।

गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर भड़के सलमान
सलमान ने कहा कि आजकल पैपराजी महिलाओं की तस्वीरें लेने के लिए ऐसे एंगल का इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आता। खासकर जब कोई अभिनेत्री कार से उतर रही हो या उसमें बैठ रही हो, तब कैमरे अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लेने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पैपराजी पैरों और पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। सलमान के मुताबिक, ऐसी तस्वीरें कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।

सई मांजरेकर का दिया उदाहरण
सलमान ने इस दौरान सई मांजरेकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सई को उन्होंने ऐसे कैमरा एंगल से असहज होते देखा है। सई ने सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में काम किया था। उन्होंने नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का भी जिक्र किया। सलमान ने कहा कि कई महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज नहीं होतीं, फिर भी पैपराजी बार-बार इसी तरह की तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं।

बोले- पसंद नहीं तो विरोध करो
सलमान ने महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें इस तरह की फोटोग्राफी पसंद नहीं है, तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा, “जहां ऐसा हुआ, घूम के चांटा मारो।” सलमान ने इस तरह की फोटोग्राफी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरों को लेकर सहज हो सकती हैं, लेकिन जिन महिलाओं को यह पसंद नहीं है, उनकी परेशानी को समझना जरूरी है।

शादीशुदा महिलाओं का भी किया जिक्र
सलमान ने कहा कि वह कई ऐसी अभिनेत्रियों को जानते हैं, जो इस तरह की तस्वीरों से असहज होती हैं। इनमें शादीशुदा महिलाएं और मां बन चुकी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े- कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर फूटा सलमान का गुस्सा; बोले- मां बनने पर भी ट्रोल करते हो?

Continue reading on the app

Nora Fatehi: बिग बॉस में जाने से पहले नोरा फतेही ने मेकर्स के सामने रखी थी शर्त, पूरी हुई डिमांड तो शो में ली एंट्री

Nora Fatehi: नोरा फतेही आज बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। ‘बिग बॉस 9’ में नजर आ चुकीं नोरा ने अब बताया है कि वह इस शो में अपनी मर्जी से नहीं जाना चाहती थीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नोरा ने बताया कि उस समय उन्हें कई गानों में काम करने के बाद भी पैसे नहीं मिले थे। इसी बीच उन्हें ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिला। शुरुआत में उन्होंने इसे ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में एक शर्त के साथ शो करने के लिए तैयार हो गईं।

गानों के पैसे अटक गए थे
नोरा ने बताया कि उन्होंने उस दौर में कई गानों में काम किया था, लेकिन उन्हें उनकी फीस नहीं मिली थी। उनके मुताबिक, प्रोड्यूसर्स ने शायद एजेंसी को भुगतान कर दिया था, लेकिन पैसे उन तक नहीं पहुंचे थे। नोरा ने कहा कि वह अपने पैसे के लिए लगातार बात कर रही थीं और इस वजह से काफी परेशान थीं। इसी दौरान ‘बिग बॉस’ की टीम ने उनसे शो में आने के बारे में पूछा।

पहले शो के लिए कर दिया था मना
नोरा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने साफ कह दिया था कि वह ‘बिग बॉस’ नहीं करना चाहतीं। उस समय उन्हें रियलिटी शो ज्यादा पसंद नहीं थे और वह अपने करियर को लेकर कुछ और सोच रही थीं। हालांकि, जब मेकर्स ने उन्हें बताया कि शो के लिए उन्हें अच्छी रकम मिलेगी, तो नोरा ने अपना फैसला बदलने के बारे में सोचा। उन्हें जल्द ही समझ आया कि ‘बिग बॉस’ लोगों के बीच पहचान बनाने का एक बड़ा मौका हो सकता है।

रखी खास शर्त
नोरा उस समय वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में आई थीं। उन्हें अंदाजा था कि वह लंबे समय तक घर में नहीं रहेंगी। इसलिए उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल अपने करियर के दूसरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए करने का फैसला किया। नोरा ने मेकर्स के सामने कहा कि वह बिग बॉस के आने के बदले में ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लेना चाहती हैं।

बदले में मिला ‘झलक दिखला जा’
नोरा ने बताया कि ‘झलक दिखला जा’ भी उसी चैनल पर प्रसारित होता था। इसलिए उन्होंने मेकर्स से कहा कि अगर उन्हें ‘झलक दिखला जा’ में मौका दिया जाए, तो वह ‘बिग बॉस’ करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने उनकी यह शर्त मान ली। नोरा के मुताबिक, उन्हें ‘बिग बॉस’ के बदले ‘झलक दिखला जा’ में काम करने का मौका मिल गया।
‘बिग बॉस 9’ में नोरा ने 58वें दिन एंट्री ली थी और 83वें दिन शो से बाहर हो गई थीं।

यह भी पढ़े- ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान; बिग बॉस के स्टेज पर उतारी टोपी-जैकेट; बोले- करो ट्रोल!

Continue reading on the app

  Sports

वो 54 रन और 19 नवंबर की रात... कई दिन सो नहीं पाए थे विराट, आज भी जिंदा है वर्ल्ड कप 2023 का अधूरा ख्वाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में अधूरे काम के बारे में बात की. इंडियन सुपरस्टार की माने तो उन्हें रह-रहकर वर्ल्ड कप 2023 की यादें सतातीं थीं. उनके दिमाग में यही चलते रहता था कि अगर वह 140-150 रन बना लेते तो भारत फाइनल जीत सकता था. ऑस्ट्रेलिया को हराकर 12 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बन सकता था. Sun, 27 Sep 2026 10:50:23 +0530

  Videos
See all

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, नोटिस वाले मतदाताओं के घर जाएंगे BLO | SIR Voter List 2026 | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T05:26:36+00:00

सेना प्रमुख जनरल Dhiraj Seth ने मध्य कश्मीर के अग्रिम इलाकों का किया दौरा | J&K News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T05:42:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers