Responsive Scrollable Menu

'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर कराएंगी नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का इलाज, जल्द लौटेगी आखों की रोशनी!

Sunil Lodhi Eyes Treatment:  फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की कामयाबी से कई लोगों को पहचान मिली. फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों ने इसके गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. हनुमान अंश का भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' को बुंदेलखंड के सिंगर सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने गाया था. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है और इसके साथ सुनील भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. अब खबर आई है कि सुनील लोधी की आंखों का इलाज किया जाएगा और इसका पूरा खर्चा हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर उठाएंगी. उन्होंने बताया कि सुनील की आंखों के इलाज के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी लिया जा चुका है.

जन्म से नेत्रहीन हैं सुनील लोधी

मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील लोधी जन्म से नेत्रहीन हैं, वो अपनी आंखों से देख नहीं सकते. इसके बावजूद उन्होंने अपनी गायकी और हनुमान की भक्ति को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. अनुप्रिया नागर ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में बताया कि सुनील पहले ट्रेनों में गाना गाया करते थे. उनके मुताबिक, उन्हें सुनील गॉड गिफ्टेड लगते हैं.

अनुप्रिया के मुताबिक, 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' में बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ज्यादा नहीं है, फिर भी सुनील की आवाज में भक्ति साफ महसूस होती है. गाना जब वायरल हुआ तो उन्हें बताया गया कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं, उन्होंने इसका श्रेय खुद के बजाय हनुमान जी की कृपा को दिया.

अनुप्रिया ने किया इलाज का वादा

अनुप्रिया नागर का कहना है कि कई लोग अपनी कमियों को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन सुनील अपनी इस दिक्कत को अलग तरीके से देखते हैं. उन्होंने कहा कि सुनील की आंखों की रोशनी बचपन से नहीं है, फिर भी हनुमान जी के लिए उनकी भक्ति बेहद मजबूत है. इसी वजह से उन्होंने सुनील से उनकी आंखों के इलाज के लिए मदद करने का वादा किया था.

इसके साथ ही अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने आंखों के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले लिया है. जब सुनील मुंबई वापस आएंगे, उन्हें आखों के स्पेशलिस्ट के इलाज के लिए ले जाया जाएगा. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी कितनी लौट सकती है, यह डॉक्टर की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा.

सीएम मोहन यादव ने भी दिया था मदद का भरोसा

सुनील लोधी हाल ही में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मिले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के लिए मदद करने का भरोसा दिया. एक रिपोर्ट में सुनील को सम्मान निधि और आंखों के इलाज में मदद की भी बात समाने आई थी. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.  अनुप्रिया ने सुनील को लेकर एक भावुक बात भी कही. उनका कहना है कि लोग सुनील के गाने और उनकी भक्ति को महसूस कर रहे हैं, लेकिन सुनील अपनी आंखों से लोगों का प्यार नहीं देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि सुनील लोगों का प्यार अपनी आंखों से देखें.

47वें दिन भी 'हनुमान अंश' की कमाई जारी

'हनुमान अंश' ने 47वें दिन 7,702 शोज के साथ 4.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ और नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ओवरसीज मार्केट की बात करें तो वहां से 47वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने ओवरसीज ग्रॉस 34.75 करोड़ रुपये कर लिया. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में फिल्म कुछ ही दिनों में 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी का होगा फिल्मी डेब्यू, कैंसर को हराने के बाद बनेंगी हीरोइन

Continue reading on the app

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 'मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम' के लिए आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। एक सिंगल सेशन के दौरान एक साथ 37 कलाकारों के मोशन को रियल-टाइम में ट्रैक और कैप्चर किया गया। इस रिकॉर्ड प्रक्रिया में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग कलाकार तक शामिल थे। इस बड़े पैमाने के सेटअप को तैयार करने के लिए मेकर्स ने लॉस एंजिल्स से आधुनिक तकनीक और उपकरण मंगवाकर भारत में अपना बेस तैयार किया था। 92 मोशन कैप्चर कैमरों का किया गया इस्तेमाल फिल्म के मोशन कैप्चर सेशन को पूरा करने के लिए 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और एडवांस नेटवर्क सिस्टम को एक साथ सिंक किया गया था। सन पिक्चर्स के वीडियो में मोशन कैप्चर टेक्निकल डायरेक्टर ब्रायन रौश ने बताया कि लोग समझते हैं कि सिर्फ एक बटन दबाने से एनीमेशन मिल जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। वहीं सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने बताया कि फिल्म में कई मोशन-कैप्चर कैरेक्टर हैं, जिनके बीच आपस में काफी एक्शन और इंटरेक्शन देखने को मिलेगा। लॉस एंजिल्स से मंगाए गए आधुनिक उपकरण डायरेक्टर एटली ने बताया कि भारत में मोशन-कैप्चर स्टेशन मौजूद थे, लेकिन 'राका' के बड़े विजन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाले सेटअप की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन से बात की। प्रोड्यूसर की मंजूरी मिलने के बाद लॉस एंजिल्स से सभी जरूरी उपकरण भारत मंगाए गए और एक नया बेस स्थापित किया गया। इसके बाद फिल्म के VFX प्रोड्यूसर ने 'राका' की जरूरतों के हिसाब से एक नया मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो तैयार किया। अल्लू अर्जुन बोले- विजन को हकीकत में बदलना बड़ी बात इस उपलब्धि पर अल्लू अर्जुन ने कहा कि कई लोगों के पास विचार और विजन होता है, लेकिन उसे इस स्तर की क्वालिटी के साथ पूरा करना बड़ी बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय डायरेक्टर एटली, पूरी टेक्निकल टीम और इतने बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए सन पिक्चर्स को दिया। फिल्म में 4 रोल निभा सकते हैं अल्लू अर्जुन 'राका' एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं, जिनमें दादा, पिता और दो बेटों का रोल शामिल है। चर्चा यह भी है कि फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

चुनाव आयोग में दरार ? Election Commission | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | AajTak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T17:09:51+00:00

Punjab Youth Congress Protest:चंडीगढ़ में राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T17:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers