UNGA में ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका के आरोपों को नाकारा, मिनाब के स्कूली बच्चों की तस्वीर दिखाते हुए बोले-हम खुद आतंकवाद के शिकार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में एक जोरदार भाषण दिया. उन्होंने अपने देश पर आतंकवाद के अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तेहरान खुद "आतंकवाद का शिकार" है. पोडियम से बोलते हुए, पेज़ेश्कियान ने मिनाब स्कूल हमले में मारे गए छात्रों और मारे गए सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें साझा की. आक्रामकता के आरोपों का जवाब देते हुए अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पेज़ेश्कियान ने UNGA में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों का जिक्र किया.
200 सालों में किसी पर हमला नहीं किया
पेजेशकियन ने कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमें आतंकवादी कहा है. ईरान ने बीते 200 सालों में किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन अब हम पर इलाके में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है. हमें आतंकवादी कहा जा रहा है. हम खुद आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं. हमारे नेता की हत्या कर दी गई. जो लोग खुद आतंकवादी हैं, वे हमें आतंकवादी कहते हैं. इजराइल हमारे लोगों को निशाना बनाता रहा है. हमने जवाब दिया, लेकिन आम नागरिकों की इमारतों पर हमला नहीं किया. ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है.
इजरायल गाजा में आतंकवाद फैला रहा
इजरायल गाजा में एक आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहा है. वे गाजा में आतंकवाद को फैला रहा है. उन्होंने आगे कहा, "हम आतंकवाद के शिकार हो रहे हैं. मैं ऐसे ईरान से आता हूं. जहां हमारे सम्मानित सर्वोच्च नेता की हत्या बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कारण कर दी गई. मैं ऐसे ईरान से आता हूं जहां सचमुच एक स्कूल पर बम गिराया गया था. देखिए, ये बच्चे; ये बच्चे अमेरिका और इजरायल के हथियारों से गिराए गए बमों की चपेट में आकर मारे गए. वे बेगुनाह थे, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था."
मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद का दो-दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, पहले दिन क्या हुई चर्चा?
सूत्रों के अनुसार, चिंतन शिविर के पहले दिन 'विकसित भारत-2047' के लिए सुधारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। चिंतन शिविर में बेहतर समन्वय और सरकार के भविष्य के एजेंडे पर भी चर्चा की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









