राष्ट्रीय पोषण माह 2026: एमडीएनआईवाई में आहार विविधता और पर्याप्त
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने नौवें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें आहार विविधता, खान-पान की स्वस्थ आदतों और पर्याप्त प्रोटीन सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आहार संबंधी जानकारीपूर्ण विकल्पों और पर्याप्त पोषण पर जोर देना था।
कार्यक्रम के दौरान एमडीएनआईवाई की निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) और कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक डॉ. ज्योति केसवानी के नेतृत्व में पोषण की शपथ दिलाई गई। डॉ. केसवानी ने पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
आईसीएमआर-राष्ट्रीय कैंसर निवारण एवं अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईसीपीआर) की वैज्ञानिक डी डॉ. स्वाति जैन ने ‘आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन’ विषय पर एक ज्ञानवर्द्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संतुलित और विविध आहार के एक भाग के रूप में पर्याप्त प्रोटीन की आवश्यकता पर विचार किया जाना चाहिए।
डॉ. जैन ने ऊतकों की मरम्मत, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मांसपेशियों के रखरखाव और एंजाइमों एवं हार्मोनों के उत्पादन में प्रोटीन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय पोषण आवश्यकताओं के लिए आईसीएमआर-एनआईएन दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि स्वस्थ वयस्कों के लिए सुरक्षित प्रोटीन सेवन की मात्रा उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीनयुक्त आहार के लिए प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से 0.83 ग्राम प्रतिदिन है, जबकि कम गुणवत्ता वाले अनाज आधारित आहार के लिए यह मात्रा प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से 1.0 ग्राम प्रतिदिन है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रोटीन की आवश्यकता उम्र, शरीर के आकार, मनोवैज्ञानिक स्थिति, शारीरिक गतिविधियों और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार बदलती रहती है।
डॉ. जैन ने आहार में विविधता पर जोर देते हुए अनाज के साथ-साथ दालें, दूध, सोया, मेवे और बीज शामिल करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने दाल-चावल, रोटी-चना, इडली-सांभर, डोसा-सांभर और खिचड़ी जैसे पारंपरिक खाद्य संयोजनों को पूरक प्रोटीन स्रोतों के व्यावहारिक उदाहरण के रूप में उद्धृत किया। उन्होंने सत्तू, दाल, भुना हुआ चना, मूंगफली और सोया जैसे किफायती प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. जैन ने बताया कि प्रोटीन का सेवन एक ही भोजन में केंद्रित करने की बजाय पूरे भोजन में विभाजित करके करना चाहिए। उन्होंने योग का अभ्यास करने वाले व्यक्तियों के लिए इस बात पर जोर दिया कि व्यायाम के बाद के प्रोटीन विंडो’ पर विशेष ध्यान देने की बजाय समग्र दैनिक प्रोटीन सेवन और संतुलित आहार अधिक महत्वपूर्ण हैं।
इस कार्यक्रम का समन्वय एमडीएनआईवाई में सहायक प्रोफेसर (बायोकेमिस्ट्री) डॉ. खुशबू जैन द्वारा किया गया और इसका संचालन सहायक प्रोफेसर (योग शिक्षा) डॉ. पवन कुमार द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में एमडीएनआईवाई के संचार एवं प्रलेखन अधिकारी और उप निदेशक (प्रभारी) मोहम्मद तैयब आलम, कार्यक्रम अधिकारी (योग चिकित्सा) डॉ. आईएन आचार्य, संकाय सदस्य, छात्र, अधिकारी और संस्थान के कर्मचारी उपस्थित थे।
माह भर चलने वाले इस आयोजन के अंतर्गत एमडीएनआईवाई पोषण प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम और मातृ पोषण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम सहित कई जागरूकता, शैक्षिक और जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन करेगा। यह आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को एक समापन कार्यक्रम के साथ समाप्त होगा, जिसमें पोस्टर प्रदर्शनी, प्रतिभागियों का सम्मान और आयुर्वेदिक पोषण तथा स्वस्थ आहार संबंधी प्रणालियों पर जागरूकता सत्र शामिल होंगे।
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका के आरोपों को नाकारा, मिनाब के स्कूली बच्चों की तस्वीर दिखाते हुए बोले-हम खुद आतंकवाद के शिकार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में एक जोरदार भाषण दिया. उन्होंने अपने देश पर आतंकवाद के अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तेहरान खुद "आतंकवाद का शिकार" है. पोडियम से बोलते हुए, पेज़ेश्कियान ने मिनाब स्कूल हमले में मारे गए छात्रों और मारे गए सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें साझा की. आक्रामकता के आरोपों का जवाब देते हुए अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पेज़ेश्कियान ने UNGA में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों का जिक्र किया.
200 सालों में किसी पर हमला नहीं किया
पेजेशकियन ने कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमें आतंकवादी कहा है. ईरान ने बीते 200 सालों में किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन अब हम पर इलाके में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है. हमें आतंकवादी कहा जा रहा है. हम खुद आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं. हमारे नेता की हत्या कर दी गई. जो लोग खुद आतंकवादी हैं, वे हमें आतंकवादी कहते हैं. इजराइल हमारे लोगों को निशाना बनाता रहा है. हमने जवाब दिया, लेकिन आम नागरिकों की इमारतों पर हमला नहीं किया. ऐसा करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है.
इजरायल गाजा में आतंकवाद फैला रहा
इजरायल गाजा में एक आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहा है. वे गाजा में आतंकवाद को फैला रहा है. उन्होंने आगे कहा, "हम आतंकवाद के शिकार हो रहे हैं. मैं ऐसे ईरान से आता हूं. जहां हमारे सम्मानित सर्वोच्च नेता की हत्या बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के कारण कर दी गई. मैं ऐसे ईरान से आता हूं जहां सचमुच एक स्कूल पर बम गिराया गया था. देखिए, ये बच्चे; ये बच्चे अमेरिका और इजरायल के हथियारों से गिराए गए बमों की चपेट में आकर मारे गए. वे बेगुनाह थे, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









