अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 'मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम' के लिए आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। एक सिंगल सेशन के दौरान एक साथ 37 कलाकारों के मोशन को रियल-टाइम में ट्रैक और कैप्चर किया गया। इस रिकॉर्ड प्रक्रिया में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग कलाकार तक शामिल थे। इस बड़े पैमाने के सेटअप को तैयार करने के लिए मेकर्स ने लॉस एंजिल्स से आधुनिक तकनीक और उपकरण मंगवाकर भारत में अपना बेस तैयार किया था। 92 मोशन कैप्चर कैमरों का किया गया इस्तेमाल फिल्म के मोशन कैप्चर सेशन को पूरा करने के लिए 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और एडवांस नेटवर्क सिस्टम को एक साथ सिंक किया गया था। सन पिक्चर्स के वीडियो में मोशन कैप्चर टेक्निकल डायरेक्टर ब्रायन रौश ने बताया कि लोग समझते हैं कि सिर्फ एक बटन दबाने से एनीमेशन मिल जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। वहीं सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने बताया कि फिल्म में कई मोशन-कैप्चर कैरेक्टर हैं, जिनके बीच आपस में काफी एक्शन और इंटरेक्शन देखने को मिलेगा। लॉस एंजिल्स से मंगाए गए आधुनिक उपकरण डायरेक्टर एटली ने बताया कि भारत में मोशन-कैप्चर स्टेशन मौजूद थे, लेकिन 'राका' के बड़े विजन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाले सेटअप की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन से बात की। प्रोड्यूसर की मंजूरी मिलने के बाद लॉस एंजिल्स से सभी जरूरी उपकरण भारत मंगाए गए और एक नया बेस स्थापित किया गया। इसके बाद फिल्म के VFX प्रोड्यूसर ने 'राका' की जरूरतों के हिसाब से एक नया मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो तैयार किया। अल्लू अर्जुन बोले- विजन को हकीकत में बदलना बड़ी बात इस उपलब्धि पर अल्लू अर्जुन ने कहा कि कई लोगों के पास विचार और विजन होता है, लेकिन उसे इस स्तर की क्वालिटी के साथ पूरा करना बड़ी बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय डायरेक्टर एटली, पूरी टेक्निकल टीम और इतने बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए सन पिक्चर्स को दिया। फिल्म में 4 रोल निभा सकते हैं अल्लू अर्जुन 'राका' एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं, जिनमें दादा, पिता और दो बेटों का रोल शामिल है। चर्चा यह भी है कि फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रहे हैं।
पाकिस्तानी हेड कोच बोले- भारत व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेंचमार्क:हमें उनके स्तर तक पहुंचना है; एशियन गेम्स में दोनों के बीच मेडल मैच में हो सकता है मुकाबला
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारत को व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेंचमार्क बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का चैलेंज भारत के स्तर तक पहुंचना है। दोनों टीमें एशियन गेम्स में आमने-सामने आ सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतने होंगे। हेसन ने पाकिस्तान के एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले कराची में कहा कि अगर भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो उनकी टीम उसे दबाव में डालने की कोशिश करेगी। उन्होंने पिछले साल एशिया कप के फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उस मुकाबले में भारत को कड़ी चुनौती दी थी। पिछले एशिया कप में भारत से 3 बार हारा था पाकिस्तान पाकिस्तान ने 2025 एशिया कप में बाकी सभी टीमों के खिलाफ मुकाबले जीते थे, लेकिन भारत से तीनों मैच हार गया था। इनमें फाइनल भी शामिल था। 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा पाकिस्तान पाकिस्तान एशियन गेम्स में चार सीडेड टीमों में शामिल है। इसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश भी शामिल हैं। पाकिस्तान 28 सितंबर को ग्रुप B में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगा। अगर पाकिस्तान और भारत अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतते हैं, तभी दोनों की भिड़ंत मेडल मुकाबले में हो सकती है। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला इस साल T20 वर्ल्ड कप के बाद पहला T20 इंटरनेशनल होगा। टीम T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर हो गई थी। 15 महीने में काफी सुधार हुआ- हेसन पाकिस्तान के टेस्ट प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम को हाल में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। हालांकि हेसन ने तीनों फॉर्मेट के प्रदर्शन को एक साथ देखने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम संघर्ष कर रही है, लेकिन T20 टीम का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। पिछले 15 महीनों में पाकिस्तान की T20 टीम का जीत प्रतिशत दुनिया में तीसरे या चौथे स्थान के आसपास रहा है। हेसन ने बताया कि जब उन्होंने पाकिस्तान की जिम्मेदारी संभाली थी, तब टीम T20 क्रिकेट में दुनिया की 8वें नंबर की टीम थी। अब वह 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। सलमान मिर्जा की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर पाकिस्तान की एशियन गेम्स टीम में एक बदलाव भी हुआ है। बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सलमान मिर्जा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है। वसीम ने पाकिस्तान के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल जनवरी 2026 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में खेला था। पाकिस्तान ने एशियन गेम्स के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान बनाया है। अब्दुल समद उपकप्तान होंगे। 15 सदस्यीय टीम में चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए T20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। इनमें आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद शामिल हैं। एशियन गेम्स में पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल मैच हारा था पाकिस्तान की टीम 2023 एशियन गेम्स में मेडल जीतने से चूक गई थी। उसे ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









