Responsive Scrollable Menu

SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर आयुक्तों की सहमति थी या नहीं? चुनाव आयोग ने मतभेद की खबरों को किया खारिज

Election Commission: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के बीच उठे फैसले लेने के विवाद पर अब चुनाव आयोग ने सफाई दी है. ANI रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के सूत्रों ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर आपत्ति जताई थी.

सूत्रों के मुताबिक, SIR समेत चुनाव आयोग के सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से सर्वसम्मति से लिए गए हैं. आयोग ने कहा कि किसी भी फैसले में आयुक्तों के बीच मतभेद की बात सही नहीं है. विवाद पर विपक्ष ने भी जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों ने रिपोर्ट को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं.

क्यों शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 ऐसे फैसलों और आदेशों पर आपत्ति जताई थी, जो कथित तौर पर उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे.

कपिल सिबल ने किया बड़ा दावा

राज्यसभा सांसद कपिल सिबल ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग के बाकी सदस्यों का बहुमत समर्थन हासिल नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने कई फैसले अपनी मर्जी से लिए और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने पिछले 10 महीनों में 14 बार उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. सिबल ने कहा कि चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

TMC सांसद ओब्रायन ने की हटाने की मांग

टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राज्यसभा में हटाने का प्रस्ताव लाने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि 60 से ज्यादा विपक्षी सांसद पहले ही इस प्रस्ताव के समर्थन में पत्र दे चुके हैं.

अखिलेश यादव ने SC से संज्ञान लेने की कही बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को लोकतंत्र के लिए गंभीर बताया और सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयुक्तों को फैसलों पर अपनी आपत्ति रखने की आजादी नहीं है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता की बात है. 

Continue reading on the app

शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखती है महाभेद मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। योग शास्त्रों में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की मुद्राओं का अभ्यास करना बताया गया है। योग के इन्हीं आसनों में से शामिल है महाभेद मुद्रा, जो योग के उस गहरे और सूक्ष्म आयाम से जोड़ती है, जहां शरीर, प्राण और मन एक बिंदु पर आकर मिलते हैं।

महावेध मुद्रा हठ योग की एक महत्वपूर्ण और उन्नत यौगिक क्रिया है, जिसमें महा का अर्थ महान और वेध का अर्थ भेदना या प्रहार करना होता है। यह मुद्रा शरीर के प्रमुख चक्रों और नाड़ियों को जाग्रत करने में मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह मुद्रा विशेष रूप से योग और ध्यान का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है।

यह मुद्रा शरीर के तीन प्रमुख बंधों, मूलबंध, उड्डियानबंध और जालंधर बंध का समन्वय है, जो कुंडलिनी शक्ति को जागृत कर सुषुम्ना नाड़ी का भेदन करने में सहायक मानी जाती है। हठयोग प्रदीपिका और घेरंड संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में इस मुद्रा को सिद्धि प्रदान करने वाली और साधक को महासिद्धि की ओर ले जाने वाली बताया गया है।

यह न केवल मानसिक शांति और जीवन ऊर्जा को बढ़ाती है, बल्कि साधक के व्यक्तित्व में एक अलौकिक प्रभाव का संचार करती है। यह मूलाधार चक्र को सक्रिय कर कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से कब्ज, बवासीर और अन्य आंतरिक विकार दूर होते हैं। यह पीनियल और पीयूष ग्रंथि को प्रभावित कर हार्मोन संतुलन में सुधार करती है।

इस आसन को करने के लिए पद्मासन (कमल आसन) में सहज होकर बैठें और मेरुदंड (रीढ़ की हड्डी) को सीधा रखें। हथेलियों को जांघों के बगल में जमीन पर टिकाएं। नासिका से गहरी सांस लें, सांस को अंदर रोकें (आंतरिक कुंभक), और जालंधर बंध लगाएं। हाथों पर शरीर का भार डालकर शरीर को थोड़ा ऊपर उठाएं और नितंबों को 3 से 5 बार धीरे से जमीन पर स्पर्श कराएं। नितंबों को जमीन पर टिकाएं, फिर धीरे-धीरे बंध खोलें और सांस को बाहर छोड़ें।

गर्दन में दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या वर्टिगो के रोगी इस अभ्यास को न करें। उच्च रक्तचाप या हृदय रोग से पीड़ित लोग इसे करने से बचें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह ने जापान में खरीदा स्पेशल तकिया? जानिए इसकी खासियत

जसप्रीत बुमराह ने जापान में तकिए की शॉपिंग का वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो अक्षर पटेल ने बनाया है, बुमराह के तकिए पर उनकी पत्नी का रिएक्शन भी सामने आया है. Wed, 23 Sep 2026 13:25:14 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan। Donald Trump। PM Modi। Shehbaz Sharif: डोनाल्ड ट्रंप का बहुत बड़ा दावा। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:40:37+00:00

Weather Update Today: 20 राज्यों धुंआधार बारिश का अलर्ट! | Heavy Rain | IMD Weather Alert | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers