Responsive Scrollable Menu

शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखती है महाभेद मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। योग शास्त्रों में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की मुद्राओं का अभ्यास करना बताया गया है। योग के इन्हीं आसनों में से शामिल है महाभेद मुद्रा, जो योग के उस गहरे और सूक्ष्म आयाम से जोड़ती है, जहां शरीर, प्राण और मन एक बिंदु पर आकर मिलते हैं।

महावेध मुद्रा हठ योग की एक महत्वपूर्ण और उन्नत यौगिक क्रिया है, जिसमें महा का अर्थ महान और वेध का अर्थ भेदना या प्रहार करना होता है। यह मुद्रा शरीर के प्रमुख चक्रों और नाड़ियों को जाग्रत करने में मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह मुद्रा विशेष रूप से योग और ध्यान का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है।

यह मुद्रा शरीर के तीन प्रमुख बंधों, मूलबंध, उड्डियानबंध और जालंधर बंध का समन्वय है, जो कुंडलिनी शक्ति को जागृत कर सुषुम्ना नाड़ी का भेदन करने में सहायक मानी जाती है। हठयोग प्रदीपिका और घेरंड संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में इस मुद्रा को सिद्धि प्रदान करने वाली और साधक को महासिद्धि की ओर ले जाने वाली बताया गया है।

यह न केवल मानसिक शांति और जीवन ऊर्जा को बढ़ाती है, बल्कि साधक के व्यक्तित्व में एक अलौकिक प्रभाव का संचार करती है। यह मूलाधार चक्र को सक्रिय कर कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से कब्ज, बवासीर और अन्य आंतरिक विकार दूर होते हैं। यह पीनियल और पीयूष ग्रंथि को प्रभावित कर हार्मोन संतुलन में सुधार करती है।

इस आसन को करने के लिए पद्मासन (कमल आसन) में सहज होकर बैठें और मेरुदंड (रीढ़ की हड्डी) को सीधा रखें। हथेलियों को जांघों के बगल में जमीन पर टिकाएं। नासिका से गहरी सांस लें, सांस को अंदर रोकें (आंतरिक कुंभक), और जालंधर बंध लगाएं। हाथों पर शरीर का भार डालकर शरीर को थोड़ा ऊपर उठाएं और नितंबों को 3 से 5 बार धीरे से जमीन पर स्पर्श कराएं। नितंबों को जमीन पर टिकाएं, फिर धीरे-धीरे बंध खोलें और सांस को बाहर छोड़ें।

गर्दन में दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या वर्टिगो के रोगी इस अभ्यास को न करें। उच्च रक्तचाप या हृदय रोग से पीड़ित लोग इसे करने से बचें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मेडल जीतने के बाद मीराबाई ने किसके साथ की मीटिंग, क्या है उसका ओलंपिक 2028 से कनेक्शन

mirabai chanu medal: मीराबाई चानू के लिए एशियन गेम्स में पदक जीतने का यह उनका आखिरी मौका है. इसके बाद उनका लक्ष्य वजन बढ़ाकर लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में 53 किग्रा वर्ग में उतरना है. वहां उनकी तैयारी और फोकस पूरी तरह बदल जाएगा. ऐसे में यह उनके लिए सचमुच 'अब नहीं तो कभी नहीं' वाला मौका था. Wed, 23 Sep 2026 15:03:43 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff on India : रूस से तेल खरीदना छोड़ेगा भारत? ! | Top News | Trump Tariff | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:45:17+00:00

Breaking News on Disha Murder Case LIVE: सामने आई मिस्ट्री गर्ल | Rhea Chakraborty | CBI Probe | SSR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers