Responsive Scrollable Menu

IND vs NZ: न्यूजीलैंड का बड़ा मैच विनर भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर, कंधे की चोट बनी वजह

IND vs NZ t20is series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल हो गए हैं। प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण वह पूरी टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

रचिन को ठीक होने में करीब 6 हफ्ते लग सकते हैं। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज तक वापसी कर लेंगे। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा- हम रचिन के बाहर होने से बेहद निराश हैं। वह इस गर्मी में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। इसलिए जरूरी है कि वह अपनी रिकवरी में जल्दबाजी न करें। हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज तक वापसी कर लेंगे।

बेवन जैकब्स को टीम में मिली जगह
रचिन रवींद्र की जगह न्यूजीलैंड ने मध्यक्रम के बल्लेबाज बेवन जैकब्स को टीम में शामिल किया है। जैकब्स अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 62 रन बनाए थे।

वहीं, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की भी टीम में वापसी हुई है। वह एक साल से ज्यादा समय बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जाक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ भी शामिल हैं। टखने की चोट से उबर रहे बेन सीयर्स को टीम में नहीं चुना गया है।

वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी नजर
कोच रॉब वाल्टर ने कहा- आने वाले महीनों में टीम को काफी क्रिकेट खेलना है। भारत के दौरे के बाद न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका की मेजबानी करनी है।

उन्होंने कहा कि टीम के पास तेज गेंदबाजों का अच्छा विकल्प है और सीरीज के दौरान सभी 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल करके वर्कलोड मैनेजमेंट किया जाएगा।

फिन एलन और टिम सीफर्ट की वापसी
फिन एलन और टिम सीफर्ट एक बार फिर न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों की टी20 विश्व कप के बाद पहली बार शीर्ष क्रम में जोड़ी बनेगी। इसके चलते टिम रॉबिन्सन को टीम में जगह नहीं मिली है।

वाल्टर ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम की मेजबानी करना रोमांचक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि घरेलू परिस्थितियों और दर्शकों के समर्थन के बीच न्यूजीलैंड अच्छा प्रदर्शन करेगा। भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों के बाद न्यूजीलैंड पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।

Continue reading on the app

Meghalaya BJP Political Shift: मेघालय में भाजपा का बड़ा सियासी दांव- UDP के 8 विधायक बीजेपी में शामिल, दो से 10 हुई विधायकों की संख्या

मेघालय में क्षेत्रीय राजनीति को बड़ा झटका देते हुए यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ प्रमुख विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पूर्वोत्तर में भाजपा के विस्तार की दिशा में इसे एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

8 नए विधायकों के आने से राज्य विधानसभा में भाजपा न केवल पहले से अधिक शक्तिशाली हुई है, बल्कि सदन के भीतर उसका राजनीतिक वजन भी काफी बढ़ गया है।

यूडीपी के आठ प्रमुख विधायकों का भाजपा में विलय
भाजपा में शामिल होने वाले आठ विधायकों में लखमेन रिम्बुई, पायस मारवेन, किर्मेन श्यल्ला, मायरालबॉर्न सिएम, मैथ्यू कुर्बाह, ओलन सिंह सुइन, बालाजीड कुपार सिनरेम और सिनशर लिंगडोह थबाह शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने नई दिल्ली में पूरी औपचारिकता के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इनके आने से मेघालय की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी यूडीपी को तगड़ा झटका लगा है और विधानसभा में उसके पास विधायकों का आंकड़ा काफी घट गया है।

'पीएम मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला'
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी आठों विधायकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव और पिछले 12 वर्षों में हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास इस फैसले का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि ये सभी विधायक केंद्र सरकार के प्रदर्शन और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं। इस बदलाव से पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा के नेतृत्व और विकास मॉडल पर जनता व नेताओं का भरोसा और मजबूत हुआ है।

4 प्रमुख जनमुद्दों पर सहमति के बाद बनी बात
यह राजनीतिक बदलाव अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे लंबे समय से बातचीत चल रही थी। इन विधायकों ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने राज्य के 4 बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे रखे थे-  खासी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना, कोयला खनन से जुड़े प्रतिबंधों व नियमों का समाधान, मेघालय रेजिडेंट्स सेफ्टी एंड सिक्योरिटी एक्ट को लागू करना और शिलांग की हरिजन कॉलोनी को दूसरी जगह स्थानांतरित करना। इन मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद ही विलय का रास्ता साफ हुआ।

मेघालय के सत्ता समीकरण और भविष्य पर असर
8 विधायकों के एक साथ पाला बदलने से मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत सीधे 2 से बढ़कर 10 हो गई है। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिहाज से यह आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण है।

हालांकि इस घटनाक्रम से राज्य सरकार के मौजूदा कामकाज पर तत्काल कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन इस फैसले ने यह साफ कर दिया है कि मेघालय में अब क्षेत्रीय दलों के एकाधिकार को चुनौती मिल रही है और भाजपा मुख्यधारा की राजनीति में बेहद मजबूत भूमिका में आ चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

दीपिका का 'नौ का वार', थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

Deepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए पूल-बी में थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी. स्टार ड्रैग-फ्लिकर दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर से रिकॉर्ड 9 गोल दागे. नवनीत कौर ने 4, ऋतुजा पिसाल ने हैट्रिक जमाई और कप्तान सलीमा टेटे सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल किए. उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराने के बाद भारत तालिका में शीर्ष पर है. अब शुक्रवार को भारत का सामना जापान से होगा. Wed, 23 Sep 2026 13:42:20 +0530

  Videos
See all

Delhi: Lady Shri Ram College ने शुरू कीं ऑनलाइन कक्षाएं। #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:05:16+00:00

SIR Controversy Breaking News LIVE: EC ने जारी किया बयान | BJP | AAP | Congress | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T09:04:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers