Responsive Scrollable Menu

CBFC New Rules: ड्रग्स, हिंसा और अश्लील सीन पर CBFC की सख्ती; फिल्मों के नए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

CBFC New Rules: CBFC ने फिल्मों के सर्टिफिकेट से जुड़े नए नियम लागू कर दिए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी इन नियमों में ड्रग्स, हिंसा, यौन हिंसा, बच्चों और महिलाओं से जुड़े संवेदनशील सीन को लेकर कई बातें साफ की गई हैं। करीब 35 साल बाद फिल्मों को सर्टिफिकेट देने की नियमों में बदलाव हुआ है। नए नियमों ने 1991 में जारी पुराने दिशा-निर्देशों की जगह ली है। 

ड्रग्स वाले सीन पर चेतावनी जरूरी
फिल्म में अगर नशीले पदार्थों का सेवन, इस्तेमाल या उनकी खरीद-बिक्री दिखाई जाती है, तो उसके साथ एक तय चेतावनी दिखानी होगी। इस चेतावनी में लिखा होगा- “गैरकानूनी नशीले पदार्थ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं और जेल की सजा दिला सकते हैं। नशे को ना कहें।” इसके अलावा शराब, नशे की लत और तंबाकू के सेवन को सही या अच्छा बताने वाले सीन पर रोक जारी रहेगी।

हिंसा को लेकर भी सख्ती
नए नियमों में फिल्मों में हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने वाले सीन पर भी ध्यान दिया गया है। अपराध करने का तरीका इस तरह नहीं दिखाया जाना चाहिए, जिससे दर्शक उसे देखकर अपराध करने के लिए प्रेरित हों। बिना जरूरत की मारपीट, हिंसा और डरावने सीन से भी बचना होगा। खासकर ऐसे सीन, जिनका कहानी से कोई जरूरी संबंध नहीं है और जिन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए रखा गया है, उन्हें सीमित करना होगा।

बच्चों से जुड़े सीन में होंगे बड़े बदलाव
बच्चों को लेकर भी नए नियमों में खास सावधानी बरतने को कहा गया है। फिल्मों में बच्चों को बेवजह हिंसा का शिकार, हिंसा करने वाला या जबरन हिंसा देखने वाला नहीं दिखाया जाना चाहिए। बच्चों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार या शोषण से जुड़े सीन को भी सोच-समझकर दिखाना होगा।

महिलाओं को लेकर नियम सख्त
यौन हिंसा और महिलाओं के चित्रण को लेकर भी नियम सख्त किए गए हैं। अगर कहानी के लिए ऐसा कोई सीन जरूरी है, तो उसे बहुत सीमित रखना होगा। ऐसे सीन में अनावश्यक या बहुत ज्यादा साफ-साफ विवरण नहीं दिखाया जाना चाहिए। महिलाओं को नीचा दिखाने या उनका अपमान करने वाले सीन से भी बचना होगा। 

धर्म और समुदाय पर भी पैनी नजर
किसी जाति, धर्म, नस्ल या समुदाय का अपमान करने वाली सामग्री को लेकर भी नियम बनाए गए हैं। इसके अलावा ऐसी कंटेंट से बचना होगा, जो सामुदायिक तनाव या विज्ञान विरोधी सोच को बढ़ावा दे।

जानवरों और दिव्यांग लोगों से जुड़े नियम
फिल्मों में जानवरों के साथ बेवजह हिंसा या क्रूरता दिखाने से भी बचना होगा। शारीरिक या मानसिक दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने या उनके साथ गलत व्यवहार दिखाने पर भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

उम्र के हिसाब से मिलेगा सर्टिफिकेट
नए नियमों में उम्र के आधार पर सर्टिफिकेट की तीन श्रेणियां भी शामिल हैं।

  • यू/ए 7+: 7 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी होगी।
  • यू/ए 13+: 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी होगी।
  • यू/ए 16+: 16 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी होगी।

ये तीनों श्रेणियां सिनेमैटोग्राफ नियम, 2024 के तहत पहले ही शुरू की गई थीं। अब इन्हें नए सर्टिफिकेशन नियमों में भी शामिल किया गया है।

वयस्क फिल्मों को भी मिल सकता है प्रमाणपत्र
CBFC ऐसी फिल्मों को वयस्क यानी एडल्ट प्रमाणपत्र दे सकता है, जो बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं हैं, लेकिन बाकी जरूरी नियमों को पूरा करती हैं। वहीं, बिना उम्र की पाबंदी वाली फिल्मों को परिवार और बच्चों के साथ देखने लायक होना चाहिए।

पूरी फिल्म देखकर होगा फैसला
नए नियमों में यह भी साफ किया गया है कि CBFC को फिल्म के किसी एक सीन को अलग से देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। पूरी फिल्म को उसके संदर्भ और कहानी के साथ देखकर निर्णय लिया जाना चाहिए। 

यह भी पढ़े- थामा क्यों की थी यार... समय रैना ने Nawazuddin Siddiqui को किया रोस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब

Continue reading on the app

Golmaal Release date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट का ऐलान, इस बार अजय देवगन की गैंग के साथ अक्षय कुमार लाएंगे बड़ा ट्विस्ट!

Golmaal Release date: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। करीब 10 साल बाद एक बार फिर 'गोलमाल' की गैंग बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट रही है।

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे पुराने कलाकार नजर आएंगे। वहीं, इस बार अक्षय कुमार भी 'गोलमाल' की दुनिया का हिस्सा बने हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'गोलमाल 5'
रोहित शेट्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। 'गोलमाल 5' अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रिलीज डेट के साथ फिल्म का एक टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर हंसी, मस्ती और गोलमाल की वही पुरानी झलक देखने को मिल रही है। निर्देशक ने फिल्म की घोषणा करते हुए इसे हंसी, मस्ती, खुशी और परिवार से जुड़ी फिल्म बताया है।

फिर साथ नजर आएगी गोलमाल की पुरानी गैंग
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका पुराना कलाकारों का समूह है। अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ अरशद वारसी माधव, तुषार कपूर लकी, कुणाल खेमू लक्ष्मण और श्रेयस तलपड़े अपनी पुरानी भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा शरमन जोशी भी करीब 20 साल बाद इस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं।

पहली बार गोलमाल की दुनिया में अक्षय कुमार
गोलमाल 5 में इस बार एक बड़ा नाम और जुड़ा है। अक्षय कुमार पहली बार इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अक्षय फिल्म में निगेटिव भूमिका निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार गोलमाल गैंग के सामने एक नया किरदार और नया टकराव देखने को मिल सकता है। हालांकि, उनके किरदार की आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है।

2006 में शुरू हुआ था गोलमाल का सफर
गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और इसके बाद इसके कई सीक्वल आए।

रोहित शेट्टी की फिल्मों की पहचान रही तेज-तर्रार कॉमेडी, गलतफहमियों और कलाकारों की बड़ी टोली। अब पांचवीं फिल्म के साथ फ्रेंचाइजी एक बार फिर उसी अंदाज को बड़े पर्दे पर लेकर आने की तैयारी में है।

फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: आमिर खान ने लपका ऐसा हैरतअंगेज कैच, बाबर आजम भी पीठ थपथपाने से खुद को रोक नहीं पाए

बाबर आजम ने आमिर खान की पीठ थपथपाई है. इसके पीछे की वजह है वो अविश्वसनीय कैच जो उन्होंने क्रिकेट फील्ड पर लाइव मैच के दौरान पकड़ी. Thu, 24 Sep 2026 14:47:43 +0530

  Videos
See all

NEWS18 India के कार्यक्रम में CDS Gen Subramani | News 18 Defcon | CDS General NS Raja Subramani #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:32+00:00

Viral Video: मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन #shorts #viralreel #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers