Golmaal Release date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट का ऐलान, इस बार अजय देवगन की गैंग के साथ अक्षय कुमार लाएंगे बड़ा ट्विस्ट!
Golmaal Release date: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। करीब 10 साल बाद एक बार फिर 'गोलमाल' की गैंग बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट रही है।
फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जैसे पुराने कलाकार नजर आएंगे। वहीं, इस बार अक्षय कुमार भी 'गोलमाल' की दुनिया का हिस्सा बने हैं।
इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'गोलमाल 5'
रोहित शेट्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। 'गोलमाल 5' अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रिलीज डेट के साथ फिल्म का एक टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें एक बार फिर हंसी, मस्ती और गोलमाल की वही पुरानी झलक देखने को मिल रही है। निर्देशक ने फिल्म की घोषणा करते हुए इसे हंसी, मस्ती, खुशी और परिवार से जुड़ी फिल्म बताया है।
फिर साथ नजर आएगी गोलमाल की पुरानी गैंग
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका पुराना कलाकारों का समूह है। अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ अरशद वारसी माधव, तुषार कपूर लकी, कुणाल खेमू लक्ष्मण और श्रेयस तलपड़े अपनी पुरानी भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा शरमन जोशी भी करीब 20 साल बाद इस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं।
पहली बार गोलमाल की दुनिया में अक्षय कुमार
गोलमाल 5 में इस बार एक बड़ा नाम और जुड़ा है। अक्षय कुमार पहली बार इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अक्षय फिल्म में निगेटिव भूमिका निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार गोलमाल गैंग के सामने एक नया किरदार और नया टकराव देखने को मिल सकता है। हालांकि, उनके किरदार की आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है।
2006 में शुरू हुआ था गोलमाल का सफर
गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और इसके बाद इसके कई सीक्वल आए।
रोहित शेट्टी की फिल्मों की पहचान रही तेज-तर्रार कॉमेडी, गलतफहमियों और कलाकारों की बड़ी टोली। अब पांचवीं फिल्म के साथ फ्रेंचाइजी एक बार फिर उसी अंदाज को बड़े पर्दे पर लेकर आने की तैयारी में है।
फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Donald Trump ने UNGA से Iran को धमकी देते हुए समझौते को लेकर क्या कहा?| World News | Hindi News
मुझे एक बड़ा फैसला करना है. क्या ईरान के साथ कोई समझौता होगा? जो उन्हें फिर से निर्माण करने और पहले से कहीं अधिक महान देश बनाने का अवसर दे.. ईरान शायद मध्य पूर्व में, या यहां तक कि दुनिया के सबसे महान देशों में से एक बन सकता है. या फिर मैं इस्लामिक रिपब्लिक (ईरान) को पूरी तरह से मिटा दूं, और वो भी बहुत जल्द, ताकि उन्हें फिर कभी लोगों और लोगों को मारने और देश को नष्ट करने का मौका ही न मिले? क्या मैं उन्हें नरक में धकेल दूं, जहां उनके बचने की कोई गुंजाइश न हो और भविष्य की महानता या आने वाली पीढ़ियों की कोई उम्मीद न बचे? लेकिन मेरा मानना है कि हम चुनाव के ठीक बाद एक समझौता कर लेंगे. #donaldtrump #trump #trumpnews #trumponiran #iran #iranwar #hindinews #worldnews #unga You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







