Responsive Scrollable Menu

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat


आज यानी 19 सितंबर को देशभर में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि बेहद ही खास मानी जाती है। इतना ही नहीं, आज से धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला 16 दिनों का महालक्ष्मी व्रत भी शुरु हो रहा है।

एक ही में दो बड़े पर्व पड़ रहे हैं, तो लोगों के मन में सवाल आता है कि दोनों की पूजा एक साथ कैसे की जाए। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि महालक्ष्मी व्रत और राधा अष्टमी की पूजा कैसे की जाए।

राधा अष्टमी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

राधा अष्टमी पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक है। इस समय में आप राधा रानी की पूजा कर सकती हैं।

राधा अष्टमी की कैसे करें पूजा?

-  सबसे पहले स्नान करें और बाद महालक्ष्मी और राधा अष्टमी व्रत का संकल्प लें। सूर्य देव को अर्घ्य दें।

- राधा अष्टमी की पूजा सुबह या दोपहर के समय करना शुभ माना जाता है।

- अब चौकी पर कपड़ा बिछाकर श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति को विराजमान करें।

- पंचामृत से स्नान कराने के बाद सुंदर वस्त्र को पहनाएं।

- अब आप किशोरी जी का श्रृंगार करें।

- दीपक जलाकर आरती करें।

- आप राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र और कथा का पाठ करें।

 इन शुभ मुहूर्त पर करें मां लक्ष्मी व्रत की पूजा

प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक
दूसरा शुभ मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 40 मिनट से लेकर 9 बजकर 11 मिनट तक
मध्याह्न शुभ मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक
इन मुहूर्त में आप महालक्ष्मी व्रत की पूजा-अर्चना और कलश स्थापना कर सकते हैं।

महालक्ष्मी व्रत की पूजा विधि

- सबसे पहले आप एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर कलश की स्थापना करें और मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें।

- अब एक सूती धागे में 16 गांठें लगाकर उसे हल्दी से पीला करें और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा के बाद इसे दाहिने हाथ में बांध लें।

-  माता लक्ष्मी को रोली, अक्षत, कमल के फूल अर्पित करें।

- इसके बाद 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित करें।

- दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और कथा को पढ़ें।

- पूजा के दौरान मंत्रों का जप करें।

किन चीजों का भोग लगाएं?

आप इस दिन राधा रानी को पेड़ा या पंजीरी, फल का भोग लगाएं। माता लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

Continue reading on the app

Love Horoscope For 19 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 19 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 19 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं। यहाँ बिना किसी सिंबल के आज का सभी 12 राशियों का लव राशिफल दिया गया है:

मेष: अपने पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं। खुलकर की गई चर्चा आप दोनों के बीच के बंधन को और मजबूत करेगी।

वृषभ: आज लव लाइफ में सुकून और मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का छोटा सा प्यार भरा इशारा भी आपका मूड बना देगा।

मिथुन: पुरानी बातों को याद करके अपना आज खराब न करें। शांति से बैठकर मामला सुलझाना ही समझदारी होगी।

कर्क: दिल की बात दिल में रखने के बजाय पार्टनर से जाहिर कर दें। आपका यह कदम रिश्ते में नया विश्वास जगाएगा।

सिंह: प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी महसूस होगी। साथ में कोई प्यारा सा प्लान बनाएं और खूबसूरत पल बिताएं।

कन्या: अपने साथी की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें। थोड़ी सी तवज्जो और परवाह आपके रिश्ते को नई ऊर्जा देगी।

तुला: आज प्यार और नजदीकी बढ़ाने का सही समय है। जो भी मनमुटाव चल रहे थे, वे आज पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।

वृश्चिक: राय अलग होने पर बहस में न उलझें। ठंडे दिमाग से साथी की बात सुनें और अपनी वाणी में मधुरता रखें।

धनु: अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। नए संबंधों की ओर कदम बढ़ाने का बेहतरीन मौका है।

मकर: रिश्ते में गंभीरता और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का अहसास बढ़ेगा। भविष्य के फैसलों पर एक राय बनेगी।

कुंभ: आपके प्यार और भरोसे की आज परीक्षा हो सकती है, जिसमें आप सफल रहेंगे। शाम का समय सिर्फ एक-दूसरे के नाम रहेगा।

मीन: अपने साथी के प्रति आपकी वफादारी उन्हें बेहद खास महसूस कराएगी। आपका यह स्वभाव रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आने देगा।

Continue reading on the app

  Sports

'मैं वो CSK का खिलाड़ी नहीं...' स्टिंग विवाद पर वंश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नाम घसीटा तो छोड़ूंगा नहीं

Vansh Bedi reacts: दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी ने स्टिंग ऑपरेशन विवाद में अपना नाम आने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सोशल मीडिया पर चल रही मैच फिक्सिंग और गोपनीय जानकारियां लीक करने की खबरों को उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद, झूठा और मानहानिकारक बताया. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे बेदी ने साफ किया कि स्टिंग में बताए गए खिलाड़ी से उनका कोई संबंध नहीं है. Wed, 23 Sep 2026 07:12:12 +0530

  Videos
See all

UP Crime | Hindi News | 2 पुजारी, पत्नी और बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर, आजमगढ़ में सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T02:41:23+00:00

Delhi Midnight Demolition: 'सड़क चौड़ीकरण पर देर रात चला बुलडोजर!', कई इमारतें जमींदोज #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T02:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers