Responsive Scrollable Menu

DUSU Election: ABVP ने 3-0 से मारी बाजी, एक पद निर्दलीय के खाते में, NSUI का सूपड़ा साफ़, अमित शाह ने दी बधाई

भारत की राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election)  का परिणाम घोषित हो गया है और इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने तीन शून्य से जीत हासिल की है, अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने विजय हासिल की है वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है, इस चुनाव में NSUI का सूपड़ा साफ़ हो गया है, उसे किसी भी पद पर जीत नहीं मिली।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव वैसे तो हर साल चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार जंतर मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद इसके परिणामों को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे, NSUI के छात्र नेताओं सहित कांग्रेस एक बड़े बड़े नेता इस बार NSUI की 4-0 से जीत के दावे कर रहे थे लेकिन आज जब परिणाम आया तो उसने चौंका दिया, NSUI को 4-0 से जीत नहीं मिली बल्कि हार मिली, ABVP ने 3-0 से इस चुनाव को जीत लिया।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी जीत की बधाई , कहा ये राष्ट्र प्रथम की विचारधारा की जीत 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर छात्र नेताओं को बधाई दी है- उन्होंने X पर लिखा-  दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर परिषद के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

झूठे नेरेटिव को स्टूडेंट्स ने नकार दिया,  Gen Z, ABVP और देश के साथ: DUSU अध्यक्ष 

न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए अध्यक्ष पर पर निर्वाचित यश डबास ने कहा कि ये जीत पूरे देश की जीत है जो एक फेक नेरेटिव चलाने की कोशिश की जा रही थी उसे दिल्ली विश्वव विद्यालय के छात्रों ने नकार दिया है और दिखा दिया है कि Gen Z, ABVP के साथ खड़ा है Gen Z देश के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा यह सिर्फ़ NSUI की हार नहीं है यह इंदिरा भवन की हार है। यह राहुल गांधी और विनोद जाखड़ की हार है जिन्होंने लाशों पर राजनीति करने की कोशिश की थी। छात्रों ने स्थिति को समझा, उन्हें नकारा और भारी अंतर से जीत विद्यार्थी परिषद की झोली में डाली।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे

  • अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उन्होएँ  NSUI के विजय शंकर मीणा को पीछा छोड़ा, मीणा को 22,523 वोट मिले।
  • उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 30,615 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ABVP के उम्मीदवार ईशु मौर्या को 16,910 वोट मिले।
  • सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले और वे हार गईं।
  • संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की जबकि NSUI के उम्मीदवार गोपाल चौधरी तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 15,206 वोट मिले।

ABVP ने X पर लिखा VOICE > NOISE 

 

अमित शाह ने छात्र नेताओं को दी जीत की बधाई 

 

Continue reading on the app

इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बोले PM Modi, हमारा फोकस Renewable Energy पर रहा है, पर्यावरण सुरक्षा में इसकी बड़ी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में   “The Future of Environment and Climate Dynamics” विषय पर आयोजित International Conference का शुभारंभ किया, उन्होंने यहाँ कार्बन उत्सर्जन से हो रहे पर्यावरण के नुकसान  की तरफ इशारा किया वहीं renewable energy यानि नवकरणीय ऊर्जा के फायदे गिनाये

प्रधानमंत्री ने कहा हम सब जानते हैं कि अक्सर Carbon emission की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है। जबकि ऐतिहासिक सच्चाई ये है कि आज भी प्रति व्यक्ति carbon emission में भारत का योगदान global average के आधे से भी कम है। विकसित देशों में भारत की तुलना में 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति carbon emissions हो रहा है। भारत ये तथ्य मजबूती के साथ वैश्विक मंचो पर रखता है। और मैं हर भारतवासी से कहूंगा कि आप भी दम दिखाइए।

पीएम मोदी ने कहा हम दुनिया के बाकी देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। ये सभी मंच पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति भारत के समर्पण का प्रतिबिंब बन रहे हैं ये हैं …

  • वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड
  • इंटरनेशनल सोलर अलायंस
  • CDRI
  • ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस
  • इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस
  • मिशन LiFE

12 वर्षों में भारत ने हर सेक्टर में तरक्की की है 

मोदी ने कहा  बीते 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में, हर sector में भारत ने असाधारण प्रगति की है। हमारा बड़ा focus renewable energy पर रहा है और इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है। भारत, G-20 में इकलौता ऐसा देश है जिसने पेरिस में COP-21 Summit में किए गए commitments को समय से पहले पूरा करके दिखाया है।

पिछले 12 वर्षों में Solar Energy Capacity से बढ़कर 160GW पहुंची 

भारत में सोलर एनर्जी के बढ़ते उपयोग की बात करते हुए पीएम ने कहा 12 साल पहले भारत की Solar Energy Capacity करीब 2GW थी। आज यह 160GW से ज्यादा हो चुकी है। हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों को ही solar power generation का केंद्र बनाने का मिशन शुरू किया। इस योजना के तहत अब तक 50 लाख से ज्यादा घरों में roof top सोलर panels लग चुके हैं। इसके लिए सरकार ने हर घर को करीब 80,000 रुपये तक की आर्थिक मदद दी है।

भारत ने चलाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन

भारत आज clean mobility और green hydrogen जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चली है और ये दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। ये clean mobility के एक नए युग की शुरुआत है। पर्यावरण के सामने एक बड़ी चुनौती plastic waste की भी रही है। इसलिए भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है। हमने reduce, reuse और recycle के मंत्र के साथ circular economy को बढ़ावा दिया है।आज भारत में हर रोज हजारों टन वेस्ट को recycle किया जा रहा है। गोबरधन योजना के माध्यम से गांवों में गोबर और दूसरे ऑर्गेनिक वेस्ट को भी उपयोगी संसाधन में बदला जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Suruchi Singh: पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार, अब गोल्ड जीतकर रखी देश की लाज

हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530

  Videos
See all

Macklemore announces 'Free Palestine' tour after Ed Sheeran fallout. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T06:00:33+00:00

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers