Responsive Scrollable Menu

क्या सच में साहिल के लिए जातिगत टिप्पणी करते थे प्रोफेसर दूल्ला? जानें आरोपों पर IIT बॉम्बे ने क्या कहा?

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. साहिल के परिवार ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला और संस्थान के डायरेक्टर शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग की है. साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को कथित तौर पर जातिगत टिप्पणियों, भेदभाव और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. परिवार के आरोपों की जांच हो रही है. उनको स्वतंत्र रूप से अब तक सत्यापित नहीं किया गया है.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

साहित के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे ने उन्हें पहले भी प्रोफेसर की ओर से कथित जातिगत टिप्पणियों और भेदभाव के बारे में बताया था. पिता ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर दूल्ला लंबे वक्त से साहिल को निशाना बना रहे थे. पिता का दावा है कि साहिल ने अपनी परेशानी के बारे में परिवार को जानकारी भी दी थी लेकिन बेटे को IIT में पढ़ाने के लिए और परिस्थितियों को संभालने की की सलाह दी थी.

परिवार का आरोप है कि साहिल के लिए कथित तौर पर जातिगत टिप्पणियां की गईं और उसे धमकाया गया कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रोफेसर दूल्ला के साथ-साथ पिता ने डायरेक्टर शिरीष केदारे की भूमिका की भी जांच और दोनों की गिरफ्तारी की मांग की. 

FIR में SC-ST एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं

साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. FIR में अन्य लोगों का भी उल्लेख किया गया है. मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. जांच एजेंसियां घटनाक्रम से जुड़े सबूतों और CCTV फुटेज की भी जांच कर रही हैं.

परीक्षा के बाद छात्र की हुई थी मौत

साहिल वाकोडे IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में दूसरे वर्ष के BTech छात्र थे. 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर मामला सामने आया था. IIT बॉम्बे के अनुसार, साहिल ने कथित तौर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र ChatGPT पर अपलोड कर उत्तर हासिल करने की कोशिश की थी. संस्थान ने कहा था कि साहिल से इंस्ट्रक्टर और विभागाध्यक्ष ने इस मामले में बात की थी और उसे समझाया गया था. IIT बॉम्बे के अनुसार, उस समय उसके खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी. इसके कुछ घंटे बाद साहिल अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए.

IIT बॉम्बे ने जातिगत भेदभाव के आरोपों से किया इनकार

साहिल के परिवार की ओर से लगाए गए जातिगत भेदभाव के आरोपों के बीच IIT बॉम्बे ने कहा है कि संस्थान में जातिगत भेदभाव की बात सामने नहीं आई है. संस्थान के अनुसार, छात्र ने इस तरह की कोई शिकायत प्रशासन या SC-ST सेल में दर्ज नहीं कराई थी. हालांकि, पुलिस जांच में परिवार की शिकायत और लगाए गए आरोपों को शामिल किया गया है.

क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच

साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और मामले की जांच की मांग उठाई. अब मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है. जांच में परीक्षा के दौरान की घटनाओं, CCTV फुटेज, छात्र के डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को देखा जा रहा है. फिलहाल साहिल के परिवार द्वारा लगाए गए जातिगत उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप जांच का विषय हैं. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की मौत के पीछे किन परिस्थितियों और घटनाओं की भूमिका थी.

 

Continue reading on the app

अदाणी और GMR के लिए खुल सकता है एयरलाइन कारोबार का रास्ता, सरकार नियम बदलने पर कर रही विचार

सरकार दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटरों को एयरलाइन में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी रखने की छूट देने पर विचार कर रही है। नियम बदला तो अदाणी और GMR के एयरलाइन कारोबार में उतरने का रास्ता साफ हो सकता है। सरकार का लक्ष्य IndiGo और Air India के दबदबे को कम करना है।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रिकॉर्ड पर हरमनप्रीत ने चलाया हथौड़ा, जापान में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे सफल टी-20 कप्तान

harman beats dhoni record: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इसी के साथ हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, जो पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में अब तक किसी कप्तान के नाम नहीं था. हरमनप्रीत टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाली कप्तान बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. Thu, 24 Sep 2026 13:35:48 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026 | The War Before the Weapon’ पर बड़ा मंथन |Dr. Amit Sharma, Tarun Wig EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:16:19+00:00

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers