Responsive Scrollable Menu

समुद्र मंथन’ प्रोजेक्ट पर मिली पहली बड़ी कामयाबी, ओडिशा तट पर मिला गैस का खजाजा

कंपनी ने गहरे समुद्री एक्सप्लोरेशन अभियान समुद्र मंथन के तहत कोणार्क से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी अपतटीय बेसिन के एमएन-डीडब्ल्यू18-1-एच-डी कुएं में 18 सितंबर को यह खोज की.

Continue reading on the app

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

अत्यधिक गर्मी का कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उत्पादकता पर गंभीर असर पड़ने के बारे में बढ़ती जागरूकता के बावजूद दुनियाभर में केवल 28 प्रतिशत कंपनियों ने ही इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं या उन्हें बड़े स्तर पर लागू किया है। यह बात एक नयी रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 50 प्रतिशत संगठनों ने अभी तक इस बात का व्यवस्थित आकलन नहीं किया है कि अत्यधिक गर्मी उनके कार्यबल को प्रत्यक्ष संचालन या मूल्य शृंखलाओं में किस प्रकार प्रभावित करती है।

विश्व आर्थिक मंच और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट का शीर्षक ‘वर्कफोर्स हीट रेजिलिएंस : एन एक्शनएबल फ्रेमवर्क टू क्लोज द एग्जीक्यूशन गैप’ है। इस विश्लेषण के लिए विशेषज्ञों ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच एक सर्वेक्षण किया, जिसमें दुनिया के सभी प्रमुख क्षेत्रों से 40 वरिष्ठ अधिकारियों ने जवाब दिए। इन प्रतिभागियों में खाद्य एवं कृषि, निर्माण क्षेत्र, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला, विनिर्माण, खनन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा समेत 10 क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2.4 अरब से ज़्यादा कर्मचारी अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आते हैं, जिसके कारण दुनिया भर में हर साल कम से कम 2.2 करोड़ लोग घायल होते हैं और 18,000 लोगों की मौत होती है। इसमें कहा गया है, ‘‘कर्मचारियों पर गर्मी के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए गए तो बढ़ते तापमान के कारण 2030 तक उत्पादकता में 2.4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है।’’ रिपोर्ट में कंपनियों को कर्मचारियों पर अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय अपनाने का सुझाव दिया गया है। इसमें कहा गया है कि काम और आराम के बीच उचित अंतराल, छाया की व्यवस्था और पर्याप्त पानी की उपलब्धता से गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों और अनुपस्थिति को कम किया जा सकता है तथा उत्पादकता को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026: 6 पदकों के साथ भारत 12वें नंबर पर, शूटिंग में मेडल की बरसात के बाद भी गोल्ड का इंतजार

India Medal Tally Asian Games: ऐची-नागोया में एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने सोमवार तक कुल पदक छह पदक जीते (चार रजत, दो कांस्य). निशानेबाजी में हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने धमाल मचाया, वहीं सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता. स्वर्ण पदक से चूकने के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है, जबकि चीन शीर्ष पर कायम है. Tue, 22 Sep 2026 06:33:03 +0530

  Videos
See all

Kanpur Dehat में तेल टैंक में धमाका, 2 मजदूरों की मौत |#viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:35:20+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IMRAN KHAN की तीनों बहनों को हिरासत में लिया गया, दी गई कड़ी चेतावनी! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:49:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers