कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का नया एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल बतौर गेस्ट नजर आए। शो के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' में काम करने को लेकर मजाकिया अंदाज में रोस्ट किया। नवाजुद्दीन ने भी सवाल का मजेदार जवाब दिया।
समय रैना ने 'थामा' को लेकर किया नवाजुद्दीन को रोस्ट 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में समय रैना ने पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शो पर आने के लिए शुक्रिया अदा किया। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की फिल्म 'थामा' को लेकर मजाक करना शुरू कर दिया। समय ने कहा, "नवाज सर, थैंक यू सो मच फॉर कमिंग यार। आई कांट बिलीव यू आर हियर। आई लव यू सो मच, सर... सर, थामा क्यों की थी यार? थामा क्यों बनाई यार आपने?"
समय के इस सवाल पर नवाजुद्दीन कुछ हैरान नजर आए। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "थामा? हां ठीक है। बन गई, बन गई।" इसके बाद समय ने नवाजुद्दीन से पूछा कि क्या वह शो में उनके बारे में ऐसी बातें कह सकते हैं। इस पर अभिनेता ने मजेदार अंदाज में कहा, "अब जो बोल ही दिया है, तो मैं क्या बोलूं?"
'सेक्रेड गेम्स' को लेकर भी हुई मजेदार बातचीत समय रैना ने नवाजुद्दीन के पुराने काम की तारीफ करते हुए 'सेक्रेड गेम्स' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह शो बहुत अच्छा था और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। समय ने मजाक करते हुए कहा कि 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन के किरदार ने ड्रग्स लिए, शराब पी, सेक्स वर्कर्स के साथ संबंध बनाए और फिर सेट पर पहुंचा। इस पर नवाजुद्दीन ने भी उसी अंदाज में मजाक करते हुए कहा, "यहां पर भी वैसी ही तैयारी करके आया हूं मैं।"
बेटी शोऱा देखती हैं 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नहीं देखा है, लेकिन उनकी बेटी शोऱा सिद्दीकी यह शो देखती हैं। शो के सीजन 2 में अब तक आलिया भट्ट, शरवरी, आशीष सोलंकी, विशाल ददलानी, रघु राम, ओरी, अर्चना पूरन सिंह और राखी सावंत समेत कई सेलेब्स बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। वरुण धवन भी नेटफ्लिक्स के एक्सक्लूसिव एपिसोड में दिखाई दिए थे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 'थामा' से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'कॉस्टाओ' में नजर आए थे। साल 2025 में उन्होंने 'मैं एक्टर नहीं हूं' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में भी काम किया। अभिनेता के पास आने वाले समय में 'सेक्शन 108', 'नूरानी चेहरा', 'संगीन' और 'द ग्रेट एस्केप फरार' जैसी फिल्में हैं।
डिजिटल इंडिया के दौर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ई-चालान व्यवस्था काफी प्रभावी साबित हुई है। लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आजकल हजारों वाहन चालकों के मोबाइल पर फर्जी ई-चालान के संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें जुर्माना भरने का दबाव बनाकर लोगों को नकली वेबसाइट पर ले जाया जाता है। ऐसे में बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी लिंक पर क्लिक करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।
कैसे काम करता है यह नया साइबर फ्रॉड?
साइबर ठग सबसे पहले वाहन मालिकों को ट्रैफिक चालान का एसएमएस भेजते हैं। संदेश में लिखा होता है कि आपके वाहन पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का जुर्माना लगाया गया है और निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं करने पर अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही व्यक्ति एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जो देखने में सरकारी पोर्टल जैसी लगती है।
इसके बाद वहां बैंक अकाउंट, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में हानिकारक सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो जाता है, जिससे साइबर अपराधियों को फोन और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच मिल सकती है।
असली और नकली ई-चालान मैसेज की पहचान कैसे करें?
फर्जी संदेशों से बचने का सबसे आसान तरीका वेबसाइट के लिंक की जांच करना है। सरकारी ई-चालान से जुड़े सभी आधिकारिक लिंक .gov.in डोमेन पर होते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि लिंक echallan.parivahan.gov.in जैसे सरकारी डोमेन का है, तो उसकी विश्वसनीयता अधिक होती है।
वहीं यदि एसएमएस में .com, .net, .xyz, .apk, bit.ly या किसी अन्य शॉर्ट लिंक का उपयोग किया गया है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे लिंक साइबर ठगी का हिस्सा हो सकते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच अवश्य करें।
गलती से लिंक खुल जाए तो तुरंत उठाएं ये कदम
यदि आपने अनजाने में फर्जी लिंक खोल दिया है या बैंकिंग से जुड़ी कोई जानकारी साझा कर दी है, तो समय गंवाए बिना अपने बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क कर कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई सेवाओं को अस्थायी रूप से ब्लॉक कराएं। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें और ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। जितनी जल्दी शिकायत होगी, धन वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।
ई-चालान चेक करने का सही तरीका
यदि आपको अपने वाहन के चालान की जानकारी चाहिए, तो हमेशा केवल आधिकारिक परिवहन विभाग के ई-चालान पोर्टल पर जाकर ही स्टेटस जांचें। किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सऐप मैसेज या अनजान एसएमएस में दिए गए लिंक के जरिए भुगतान करने से बचें। सरकारी पोर्टल पर वाहन नंबर या चालान नंबर डालकर पूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से प्राप्त की जा सकती है।
इन आसान सावधानियों से रहें सुरक्षित
साइबर अपराधियों से बचाव के लिए कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बेहद कारगर साबित होती हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अपने मोबाइल में नियमित रूप से सिक्योरिटी अपडेट और एंटीवायरस सक्रिय रखें। यदि कोई संदिग्ध संदेश मिले, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे मजबूत हथियार है।
Asian Games day 6 Roundup: एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने मेडल टैली में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. एथलेटिक्स में सीमा ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश का खाता खोला, वहीं मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक अपने नाम किया. इसके अलावा भारतीय निशानेबाजों ने मिक्स्ड टीम स्कीट में ऐतिहासिक कांस्य पदक पर निशाना साधा. वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने लगातार दूसरा रजत जीतकर इतिहास रचा. Thu, 24 Sep 2026 21:42:47 +0530