Atlee: शाहरुख की ‘जवान’ का ऑफर मिलते ही एटली ने विजय को किया फोन; थलपति ने कही ऐसी बात, बदल गई पूरी जिंदगी
Atlee: फिल्म निर्देशक एटली ने अपने करियर में एक्टर और CM विजय के योगदान को याद करते हुए शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया। चेन्नई में विजय सेतुपति की फिल्म ‘बाथ्था’ के एक इवेंट में एटली ने बताया कि जब शाहरुख ने उन्हें ‘जवान’ का ऑफर दिया था, तब विजय ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए हां करने के लिए कहा था।
विजय ने कहा- मौका मत गंवाओ
एटली के मुताबिक, शाहरुख खान और उनके बीच फिल्म को लेकर बातचीत हुई। यह एटली के लिए बड़ा मौका था, क्योंकि वह पहली बार हिंदी फिल्म और शाहरुख जैसे बड़े एक्टर के साथ काम करने जा रहे थे। उस समय एटली विजय से भी इस बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विजय ने उन्हें ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय फिल्म करने की सलाह दी। विजय ने उनसे कहा था कि वह इस बात की चिंता न करें कि फिल्म कैसे बनेगी, बल्कि मिले हुए मौके को स्वीकार करें।
एटली ने कहा कि विजय की उस सलाह ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनके मुताबिक, ‘जवान’ उनके करियर का अहम पड़ाव बनी और वह विजय के इस भरोसे के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।
विजय को एटली मानते हैं भाई जैसा
एटली ने अपने करियर में विजय के योगदान पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज वह जहां हैं, वहां तक पहुंचने में उनकी अपनी मेहनत जरूर है, लेकिन विजय के समर्थन के बिना यह सफर इतना आगे नहीं बढ़ पाता। एटली ने अपनी पहली फिल्म ‘राजा रानी’ से पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने विजय के साथ ‘थेरी’, ‘मेर्सल’ और ‘बिगिल’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के साथ दोनों की जोड़ी को दर्शकों के बीच भी खूब पहचान मिली।
एटली ने कहा कि कुछ लोगों को लग सकता है कि वह बार-बार विजय का नाम इसलिए लेते हैं ताकि उन्हें उनके साथ दोबारा फिल्म करने का मौका मिल सके। हालांकि, उनके लिए विजय सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि भाई जैसे हैं और वह उनके बारे में इसी तरह बात करते रहेंगे।
विजय के राजनीति में आने पर भी बोले
एटली ने विजय के राजनीति में आने को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विजय के राजनीति में आने के बाद युवाओं और नई पीढ़ी में राजनीतिक मामलों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी विधानसभा की कार्यवाही देखने में खास रुचि नहीं दिखाई थी। अब उन्हें लगता है कि छोटी उम्र के बच्चे भी विधानसभा की कार्यवाही देख रहे हैं।
एटली ने कहा कि विजय एक नई पीढ़ी को तैयार करने में भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी मुद्दे को लेकर अपनी समझ बनाने और सोशल मीडिया पर चल रही बातों या इशारों में कही गई बातों के आधार पर राय बनाने से बचने की बात कही।
यह भी पढे़- 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पछाड़कर क्यों चुनी गई मराठी फिल्म? जानिए क्या है कहानी
Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार
आजकल फेस की चमक बरकरार रखने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेशियल पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुराने समय में हमारी दादी-नानी कैसे स्किन का अपना ख्याल रखती थीं। पहले न फेस वॉश था और न कोई क्रीम थी। पुराने समय में त्वचा की देखभाल करने के लिए घर में मौजूद चीजों से बने उबटन का इस्तेमाल किया जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल खाने में यूज होने वाली चीजें पहले खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आती थीं। बेसन, दही, हल्दी और शहद जैसी चीजों से उबटन बनाकर तैयार किया जाता था। इस उबटन को लगाने से आपकी स्किन साफ और मुलायम होती थी और आप भी चेहरा निखारने के लिए इस उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐसे बनाएं देसी उबटन
यह उबटन बनाने के लिए कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद ले लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इसमें कुछ बूंदे गुलाब जल की जगह थोड़ा सा दूध मिला लें।
फेस पर लगाने का तरीका
सबसे पहले फेस वॉश कर लें। फिर तैयार उबटन को फेस और गर्दन पर पतली लेयर के साथ लगाएं। अब करीब 15 मिनट तक इसको लगा रहने दें और पूरी तरह से जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
क्यों फायदेमंद है उबटन
हालांकि इस उबटन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसका फायदा आपको इस्तेमाल करके देखना है। लेकिन अधिकतर लोगों को इसके फायदे मिल सकते हैं।
बेसन स्किन से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। यह स्किन को साफ महसूस कराता है।
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। जिससे स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करने में सहायता मिलती है। जिससे स्किन मुलायम महसूस हो सकती है।
शहद स्किन में नमी बनाए रखने में सहायता करती है और यह ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हल्दी करक्यूमिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
हफ्ते में कितनी बार लगाएं
अगर आपकी त्वचा इस मिश्रण को अच्छे से सहन करती है, तो सप्ताह में 1 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत ज्यादा लगाने या रगड़ने से त्वचा में रूखापन या जलन हो सकता है।
पैच टेस्ट जरूर करें
अगर आप पहली बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने जा रही हैं, तो पहले थोड़ा सा मिश्रण हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। खुजली, जलन या लालिमा महसूस होने पर इसको फेस पर न लगाएं। वहीं इस उबटन को आंखों के आसपास लगाने से बचें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi









