Responsive Scrollable Menu

गृह मंत्री अमित शाह से मिली फिल्म हनुमान अंश की टीम, मूवी की कमायाबी के लिए दी बधाई

Hanuman Ansh Team Met Amit Shah: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के चारों-ओर चर्च हो रहे हैं. ये वही फिल्म है, जब ये रिलीज हुई थी. उस समय मेकर्स को डग लग रहा था कहीं उनकी फिल्म को थिएटर मालिक पर्दे से उतार न दें. इसके लिए उन्होंने थिएटर मालिकों से गुजारिश की थी कि उनकी फिल्म को किसी भी तरह तीसरे हफ्ते तक चलाएं. जब इसकी रिलीज का तीसरी हफ्ता आया तो फिल्म पर नीम करोली बाबा की ऐसी कृपा बरसी की अब ये फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश ने दुनियाभर से अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की तारीफ सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि नेता भी कर रहे हैं. हाल ही में हनुमान अंश की टीम गृह मंत्री अमित शाह से मिली, उन्होंने टीम को फिल्म की सक्सेस के लिए बधाई दी. 

गृह मंत्री अमित शाह से मिली फिल्म हनुमान अंश की टीम

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर हनुमान अंश की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को फिल्म की सक्सेस के लिए बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की. सोशल मीडिया पर मुलाकात की एक तस्वीर भी आई है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. फोटो में अमित शाह के साथ फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, एक्टर शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों नजर आए. बता दें कि ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से इंस्पायर है, विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है. इसमें शोभिनाव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है. 

सीएम योगी से मिल चुकी है टीम

इससे पहले हनुमान अंश की टीम ने 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर भेंट की थी. मुख्यमंत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने मीटिंग की तस्वीरें शेयर कीं थी. जिसके कैप्शन में लिखा था, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों ने शिष्टाचार भेंट की.'

अब तक कितनी कमाई कर चुकी हैं हनुमान अंश

सैक्निल्क के आकड़ों के मुताबिक, हनुमान अंश अब तक दुनिया भर से करीब 350 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, इसके इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें तो वो 270 करोड़ रुपये हो गया है. कुल मिलाकर फिल्म हर दिन अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 46वें दिन के लाइव कलेक्शन की बात करें तो शाम 5 बजे तक इसने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो एक शानदार प्रदर्शन दर्शाता है. वहीं, सातवें रविवार की कमाई देखें तो इस दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था. ऐसे में समझा जा सकता है कि इतने दिनों बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म आने वाले कुछ ही दिनों में 300 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लेगी. 

हनुमान अंश की टीम बनाएगी राम बोला फिल्म

हनुमान अंशकी टीम ने 'राम बोला' नाम की फिल्म बनाने का ऐलान किया था. बता दें कि 'राम बोला' नाम भगवान श्री राम के परम भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी के बचपन का नाम था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें तुलसीदास की शुरुआती लाइफ, स्ट्रगल और राम-भक्ति के सफर को दिखाया जा सकता है. टीम का मानना है कि ये फिल्म दर्शकों को एक गहरे सांस्कृतिक और भक्तिमय एक्सपीरियंस से जोड़ने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही फिल्म के जरिए सनातन धर्म के समृद्ध इतिहास और राम नाम की महिमा को पर्दे पर उतारने की उम्मीद है, जिसे लेकर दर्शक और श्रद्धालुओं के बीच काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है.

Continue reading on the app

यूरोपीय संघ के नियामक की गूगल पर बड़ी कार्रवाई, लोकेशन डेटा के दुरुपयोग को लेकर लगाया 403 मिलियन यूरो का जुर्माना

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग (डीपीसी) ने सोमवार को गूगल पर 403 मिलियन यूरो (करीब 4,000 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया और कंपनी को छह महीने के भीतर अपनी लोकेशन डेटा प्रोसेसिंग प्रणाली को नियमों के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया।

यह मामला गूगल की लोकेशन हिस्ट्री सेवा और संबंधित लोकेशन डेटा प्रोसेसिंग गतिविधियों से जुड़ा है। यह सेवा उपयोगकर्ताओं के मोबाइल उपकरणों के माध्यम से उनकी लोकेशन का रिकॉर्ड रखती है।

लोकेशन हिस्ट्री फीचर केवल उन उपयोगकर्ताओं के लिए सक्रिय होता है जो इसके लिए स्वेच्छा से सहमति (ऑप्ट-इन) देते हैं। इसके बाद गूगल उपयोगकर्ताओं के डेटा का विश्लेषण कर उनके द्वारा देखे गए स्थानों, गतिविधियों और विभिन्न स्थानों के बीच की यात्रा जैसी जानकारी का अनुमान लगाता है।

यूरोपीय संघ के डेटा गोपनीयता नियामक के फैसले में कहा गया कि गूगल ने जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) के तहत वैधता, निष्पक्षता और पारदर्शिता से जुड़े कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

नियामक के अनुसार, गूगल वेब एंड ऐप एक्टिविटी, लोकेशन हिस्ट्री और लोकेशन एक्यूरेसी से जुड़े डेटा प्रोसेसिंग के मामलों में यह साबित करने में विफल रहा कि वह उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा का उपयोग जीडीपीआर के मूल सिद्धांतों के अनुरूप कर रहा है।

आयोग ने यह भी पाया कि गूगल ने उपयोगकर्ताओं का लोकेशन डेटा आवश्यक अवधि से अधिक समय तक सुरक्षित रखा, जो डेटा संरक्षण नियमों का उल्लंघन है।

डीपीसी के उप आयुक्त ग्राहम डॉयल ने कहा कि लोकेशन डेटा व्यक्तिगत जानकारी का बेहद संवेदनशील प्रकार है, जिससे ऑनलाइन सेवाओं की उपयोगिता बढ़ सकती है, लेकिन यह किसी व्यक्ति के बारे में कई निजी जानकारियां भी उजागर कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि उपयोगकर्ताओं को पूरी जानकारी नहीं दी जाती, तो वे यह समझ ही नहीं पाते कि उनकी लोकेशन का उपयोग विज्ञापन लक्षित करने या उनकी रुचियों का अनुमान लगाने के लिए किया जा रहा है। इससे वे अपने व्यक्तिगत डेटा पर नियंत्रण खो सकते हैं।

डॉयल के अनुसार, उपयोगकर्ताओं के लोकेशन डेटा को जरूरत से अधिक समय तक सुरक्षित रखने से यह स्थिति और गंभीर हो गई।

जीडीपीआर के तहत यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) में व्यक्तिगत डेटा को उच्च स्तर का संरक्षण प्रदान किया जाता है और यह अनिवार्य है कि डेटा का उपयोग कानूनी, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

डेटा संरक्षण आयोग ने कहा है कि वह इस मामले से संबंधित विस्तृत निर्णय बाद में सार्वजनिक करेगा।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब दुनिया भर के नियामक प्राधिकरण बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों की डेटा संग्रह, उपयोग और गोपनीयता नीतियों की अधिक कड़ाई से जांच कर रहे हैं। गूगल के लिए यह फैसला डेटा संरक्षण और यूजर गोपनीयता से जुड़े मामलों में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

एक बहुत बड़ी खबर में, IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 सीज़न के लिए भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की, जो पूरी तरह से अप्रत्याशित थी। यह ध्यान देने वाली बात है कि ज़हीर खान, न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ले रहे हैं। फ्लेमिंग 16 साल तक CSK के साथ जुड़े रहे और टीम को पांच IPL खिताब जिताने में मदद की। हालांकि, CSK में बदलाव की ज़रूरत महसूस हो रही थी।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ज़हीर खान पांच बार की IPL चैंपियन टीम को उनके सुनहरे दिनों में वापस ला पाते हैं और उन्हें रिकॉर्ड छठा खिताब जिताने में मदद कर पाते हैं। CSK ने ट्वीट किया कि लेफ्ट आर्म का जलवा! चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर ज़हीर खान का स्वागत है! चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम ने आखिरी बार 2023 में IPL का खिताब जीता था। MS धोनी की कप्तानी में टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था। हालांकि, उसके बाद से CSK IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। MS धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कमान संभाली है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 का सीज़न काफी निराशाजनक रहा। अपने कैंपेन में 14 मैच खेलने के बावजूद, टीम टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ वे स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर रहे। 12 पॉइंट्स के साथ, CSK एक बार फिर प्लेऑफ़ में जगह नहीं बना पाई। यह ध्यान देने वाली बात है कि पिछली बार जब पांच बार की चैंपियन टीम IPL के नॉकआउट स्टेज में पहुंची थी, तो उसने 2023 में टूर्नामेंट जीता था।

इसे भी पढ़ें: Ashes का बेसब्री से इंतजार, England Test Coach Stephen Fleming ने बताई अपनी योजना

लगातार खराब सीज़न के बाद, ज़हीर की नियुक्ति फ्रेंचाइजी के लिए एक अहम समय पर हुई है। फ्लेमिंग के अब इंचार्ज न होने से टीम में बड़ा बदलाव आ सकता है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि ज़हीर खान टीम को कैसे बदलते हैं और क्या वे उन्हें वापस टॉप पर ला पाते हैं।

Mon, 21 Sep 2026 19:12:00 +0530

  Videos
See all

UP Election News: UP चुनाव की 10 बड़ी खबरें | 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! | UP Politics |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:45:06+00:00

Gwalior News: इन मनचलों पर एक्शन कब? | MP Crime | Gwalior Police | Breaking #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T13:40:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers