Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-XI में क्यों नहीं, गंभीर ने दिया जवाब:बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका क्यों नहीं मिला। हेड कोच गौतम गंभीर ने गुरुवार को इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। गंभीर ने कहा, ‘वैभव के साथ बातचीत स्पष्ट थी कि उसे मौके का इंतजार करना होगा। जब मौका मिलेगा, तो लगातार मिलेगा। गंभीर ने कहा कि हम जानते हैं कि उसमें किस तरह की प्रतिभा है और वह क्या कर सकता है। लेकिन जो खिलाड़ी दो साल से लगातार अच्छा खेल रहा है, वह उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो टीम में नया आया है। वैभव ने इंग्लैंड में डेब्यू किया था वैभव सूर्यवंशी ने कुछ महीने पहले इंग्लैंड में पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने तीन मैचों में 42 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 151 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। संजू को बाहर करना सबसे मुश्किल फैसला था गंभीर ने संजू सैमसन को फिर से मौका देने के फैसले पर कहा कि वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाला खिलाड़ी अचानक खराब नहीं हो जाता। उन्हें इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखना मेरे कोचिंग कार्यकाल का शायद सबसे मुश्किल फैसला था। वर्ल्ड कप की ओपनिंग जोड़ी के साथ जाना चाहते थे गंभीर ने कहा कि इस सीरीज में वह वर्ल्ड कप 2026 वाली ओपनिंग जोड़ी के साथ जाना चाहते थे। इसीलिए अभिषेक और संजू सैमसन को सभी मैचों में बरकरार रखा। दोनों ने तीन मैचों में मिलकर 346 रन बनाए। भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीती। गंभीर बोले- पंड्या 10 ओवर गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं हार्दिक पंड्या की फिटनेस से जुड़े सवाल पर गंभीर ने कहा कि वे अभी वनडे में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। हार्दिक फिट होंगे तो नीतीश के साथ खेल सकते हैं गंभीर ने कहा, ‘पंड्या जब फिट होंगे, तो उनके और नीतीश दोनों के खेलने की संभावना है।’ इससे टीम को बल्लेबाजी में अतिरिक्त गहराई के साथ गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है। इंडिया-ए टीम में नाम, फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार हार्दिक को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, इस सीरीज में उनका खेलना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। अभिषेक ने 34 गेंद में 108 रन बनाए अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद में 108 रन की पारी खेली। उन्होंने 30 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 269.41 रहा। ‘1-2 खराब सीरीज से बैटिंग डिपार्टमेंट तय नहीं होता’ अभिषेक ने जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी-20 सीरीज हार का जिक्र करते हुए कहा, “एक-दो खराब सीरीज हमें बैटिंग डिपार्टमेंट के तौर पर परिभाषित नहीं कर सकतीं। हम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल विपक्षी टीम चाहे कोई भी हो, दबदबा बनाए रखना चाहते हैं।” इब्राहिम बोले- बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा सीरीज खेलनी होंगी अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि उनकी टीम समय के साथ बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि एक-दो सीरीज में संघर्ष हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल टीमों को हराने के लिए इंटेंट जरूरी है। जादरान ने कहा कि अफगानिस्तान को अपना स्तर सुधारने के लिए जिम्बाब्वे और आयरलैंड के अलावा बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा सीरीज खेलनी होंगी। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर

Continue reading on the app

भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में:जापान को 8 विकेट से हराया, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए, चरणी को 4 विकेट

भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2, जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल को 1-1 विकेट मिले। जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। भारत 2023 एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने हाल ही में 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी कमलिनी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़। जापान: हरूना इवासाकी, अकारी निशिमोरा कानो (विकेटकीपर), माई यानागीडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको कातो, अकाया कातो-स्टेफोर्ड, अयूमी फूजीकावा, हिनासे गोतो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

India vs Japan: जापानी स्पिनरों ने छुड़ाए भारतीय बल्लेबाजों के पसीने, 2 रन से जीता भारत

India vs Japan: भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हालांकि, बारिश के कारण मैच का मजा काफी हद तक किरकिरा हो गया। मैच से पहले लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब थी। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को मैदान सुखाने में काफी समय लगा और मुकाबला देरी से शुरू हुआ। समय की कमी को देखते हुए मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को जापान के स्पिन गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली। टर्न और अतिरिक्त उछाल वाली गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। टीम इंडिया ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 32 रन बनाए।

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन का योगदान दिया। जापान के गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्ज़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भी भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए संघर्ष किया। मेजबान टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इस तरह भारतीय टीम ने जापान को 2 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कम ओवरों के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन करना पड़ा।

Tue, 22 Sep 2026 14:44:43 +0530

  Videos
See all

Pakistan को Houthi की खुली धमकी! Saudi के लिए उतरा तो क्या होगा? | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:47:06+00:00

Sudhanshu Trivedi On Hamid Ansari Live : हामिद अंसारी पर बीजेपी का पलटवार |Breaking News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers