Responsive Scrollable Menu

साइना नेहवाल से तुकाराम मुढे तक, NDTV YUVA 2026 में दिखेगी नए भारत के युवाओं की ताकत

NDTV YUVA के मुंबई एडिशन का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा. इस बार इस मंच से राजनीति, मनोरंजन, स्टार्टअप, कारोबार, जलवायु परिवर्तन से निपटने के तरीके, जेंडर जस्टिस, खेल, शिक्षा, सामाजिक न्याय, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल व सोशल मीडिया जैसे विषयों पर बात होगी.

Continue reading on the app

दिग्गज एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, बंगाली इंडस्ट्री में पसरा मातम

Mithu Mukherjee Passes Away: बंगाली इंडस्ट्री से दुखभरी खबर सामने आ रही है. 1970 और 1980 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी (Mithu Mukherjee) का निधन हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस के बीच गमों के बादल छा गए हैं. जानकारी के अनुसार वह पिछले एक साल से कैंसर की बीमारी से जंग लड़ रही थीं. जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी से हार मानते हुए 71 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. मिथु मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में बंगाली से लेकर बॉलीवुड में भी काम किया. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अहम रोल अदा किए, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. उनके जाने के बाद इंडस्ट्री को एक शानदार कलाकार की कमी हमेशा खलेगी. 

इन फिल्मों में किया काम

1970 और 1980 के दशक में बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा रहीं मुखर्जी ने 'शेष पर्बा' (1972) से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'मर्जीना अब्दुल्ला', 'मौचक', 'निशिकन्या', 'कवि', 'होटल स्नो फॉक्स', 'प्रतिमा', 'बंधन', 'प्रार्थना' और 'स्वयंसिद्धा' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. उन्होंने अपने दौर के बड़े एक्टर्स जैसे उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी और रंजीत मल्लिक के साथ भी काम किया था.

कई सालों से रही थीं मुंबई में

जानकारी के अनुसार, मिथु मुखर्जी कई सालों से मुंबई में रह रही थीं और उन्होंने अपने आखिरी समय में लाइमलाइट से दूरी बना ली थी. लभग दो दशक लंबे करियर में, मुखर्जी ने ऐसा काम किया है जिसे बंगाली सिनेमा में आज भी याद किया जाता है. उनके निधन पर फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी ने मिथु मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मिथु मुखोपाध्याय के निधन की खबर बेहद दुख देने वाली है. उनकी यादें और उनका काम हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेगा. उन्हें दिल से श्रद्धांजलि.'

फिल्म मरजीना से मिली थी पहचान

बता दें कि मिथु मुखर्जी का जन्म 1955 में कोलकाता में हुआ था और उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में साल 1972 में फिल्म ‘शेष पर्व’ से एक्टिंग के फील्ड में कदम रख दिया था.  हालांकि, फिल्म ‘मरजीना अब्दुल्ला’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली और लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की. इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था और इसके बाद वह बंगाली सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाने लगीं. 

 

ये खबर अपडेट की जा रही है..

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

Major US networks suspend White House TV coverage of President Donald Trump. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T21:00:14+00:00

News Ki Pathshala | NSUI की हार से राहुल गांधी नाराज ? #nsui #dusuelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T20:38:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers