दिग्गज एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में हुआ निधन, बंगाली इंडस्ट्री में पसरा मातम
Mithu Mukherjee Passes Away: बंगाली इंडस्ट्री से दुखभरी खबर सामने आ रही है. 1970 और 1980 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी (Mithu Mukherjee) का निधन हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस के बीच गमों के बादल छा गए हैं. जानकारी के अनुसार वह पिछले एक साल से कैंसर की बीमारी से जंग लड़ रही थीं. जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी से हार मानते हुए 71 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. मिथु मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में बंगाली से लेकर बॉलीवुड में भी काम किया. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अहम रोल अदा किए, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. उनके जाने के बाद इंडस्ट्री को एक शानदार कलाकार की कमी हमेशा खलेगी.
इन फिल्मों में किया काम
1970 और 1980 के दशक में बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा रहीं मुखर्जी ने 'शेष पर्बा' (1972) से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'मर्जीना अब्दुल्ला', 'मौचक', 'निशिकन्या', 'कवि', 'होटल स्नो फॉक्स', 'प्रतिमा', 'बंधन', 'प्रार्थना' और 'स्वयंसिद्धा' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. उन्होंने अपने दौर के बड़े एक्टर्स जैसे उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी और रंजीत मल्लिक के साथ भी काम किया था.
कई सालों से रही थीं मुंबई में
जानकारी के अनुसार, मिथु मुखर्जी कई सालों से मुंबई में रह रही थीं और उन्होंने अपने आखिरी समय में लाइमलाइट से दूरी बना ली थी. लभग दो दशक लंबे करियर में, मुखर्जी ने ऐसा काम किया है जिसे बंगाली सिनेमा में आज भी याद किया जाता है. उनके निधन पर फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी ने मिथु मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मिथु मुखोपाध्याय के निधन की खबर बेहद दुख देने वाली है. उनकी यादें और उनका काम हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेगा. उन्हें दिल से श्रद्धांजलि.'
फिल्म मरजीना से मिली थी पहचान
बता दें कि मिथु मुखर्जी का जन्म 1955 में कोलकाता में हुआ था और उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में साल 1972 में फिल्म ‘शेष पर्व’ से एक्टिंग के फील्ड में कदम रख दिया था. हालांकि, फिल्म ‘मरजीना अब्दुल्ला’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली और लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की. इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था और इसके बाद वह बंगाली सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाने लगीं.
Veteran Bengali actor #MithuMukherjee has died at the age of 71. She passed away at a private hospital in Mumbai on Sunday night after battling cancer for nearly a year.
— Filmfare (@filmfare) September 21, 2026
A prominent face of Bengali cinema in the 1970s and 1980s, Mukherjee made her debut with Shesh Parba (1972)… pic.twitter.com/HouvQhfuPU
ये खबर अपडेट की जा रही है..
IIT बॉम्बे सुसाइड केस: छात्रों ने 18 मांगों पर डायरेक्टर से करवाया साइन, प्रोफेसर दूल्ला के इस्तीफे की मांग
IIT बॉम्बे सुसाइड केस में छात्रों की 18 मांगें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV










