Responsive Scrollable Menu

Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, SBI कार्ड और Prime यूजर्स को मिलेंगे खास ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival 2026: भारत में Amazon की सालाना फेस्टिव सेल जल्द शुरू होने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम एसेंशियल्स और ग्रॉसरी समेत कई कैटेगरी में ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे।

Amazon ने सेल से पहले कई नए प्रोडक्ट लॉन्च और प्रीमियम से लेकर वैल्यू सेगमेंट तक में ऑफर्स की जानकारी भी साझा की है। हालांकि, अभी अलग-अलग प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट का खुलासा नहीं किया गया है।

SBI कार्ड पर मिलेगा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
Amazon के मुताबिक, SBI Debit और Credit Card से पात्र लेनदेन करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर पात्र Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। वहीं, Amazon Prime Members को सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त बचत का लाभ मिलने की बात कही गई है। हालांकि, अलग-अलग ऑफर्स की शर्तें और पात्र प्रोडक्ट की जानकारी बाद में सामने आने की उम्मीद है।

8 PM Deals से लेकर Mega Deals तक मिलेंगे ऑफर्स
Great Indian Festival 2026 के दौरान Amazon कई अलग-अलग डील कैटेगरी पेश करेगा। इनमें 8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100 Deals और Mega Deals शामिल हैं। कंपनी Blockbuster Deals with Exchange भी लेकर आएगी। इसके तहत ग्राहकों को प्रोडक्ट पर डिस्काउंट के साथ पात्र पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने का विकल्प मिल सकता है।

इसके अलावा Buy More Save More, Exchange Mela, No Cost EMI, Sample Mania और Amazon Combos जैसे ऑफर्स भी सेल का हिस्सा होंगे। Amazon के अनुसार, कुछ अपग्रेड ऑफर्स में No Cost EMI 99 रुपये प्रतिदिन से शुरू होने की बात भी कही गई है। ग्राहकों को Amazon Coupons, Freebie Central और Customers' Most Loved सेक्शन में शामिल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़े-ः Gemini ने 3 प्राइवेट सिस्टम में लगाई सेंध: बढ़ी AI सुरक्षा की चिंता, भविष्य में कितनी बड़ी चुनौती बनेगी AI हैकिंग?

कई कैटेगरी में मिलेंगे No Cost EMI और Exchange Offers
Great Indian Festival 2026 के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में No Cost EMI और Exchange Offers उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, किन प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिलेगी और ऑफर्स की सटीक शर्तें क्या होंगी, इसकी जानकारी Amazon ने अभी साझा नहीं की है। कंपनी के अनुसार, सेल शुरू होने के करीब इन ऑफर्स और प्रोडक्ट्स से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

Amazon बढ़ा रहा है लॉजिस्टिक्स नेटवर्क
त्योहारी खरीदारी के सीजन को देखते हुए Amazon भारत में अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का भी विस्तार कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, वह देश में 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करेगी। Amazon ने इसे भारत में उसका अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशनल नेटवर्क विस्तार बताया है।

100 शहरों तक पहुंचेगा Amazon Now
Amazon अपने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon Now का भी विस्तार कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह सेवा फिलहाल 60 से अधिक शहरों में लाखों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जिसमें कई Tier-2 और Tier-3 शहर भी शामिल हैं। Amazon का कहना है कि दिवाली से पहले Amazon Now को 100 शहरों तक पहुंचाने की योजना है।
 

Continue reading on the app

अमीषा पटेल का प्रोड्यूसर्स के पैसों पर ऐश करने वाली एक्ट्रेसेस पर फूटा गुस्सा, कह डाली ऐसी बात

Ameesha Patel on Bollywood Female Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जी हां, वो  अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करती हैं और उनके सवालों के जवाब देती हैं. साथ ही साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं. इसी बीच हाल ही में अमीषा ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की टीम और उनके खर्चों को लेकर अपनी राय रखी. अमीषा पटेल ने खासतौर पर उस स्थिति पर सवाल उठाया, जब किसी फिल्म के प्रमोशन या दूसरे कामों के दौरान एक्ट्रेस के साथ मौजूद बड़ी टीम का खर्च प्रोड्यूसर उठाता है. हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया.

अमीषा पटेल ने किस एक्ट्रेस पर साधा निशाना?

दरअसल, एक फैन ने अमीषा पटेल से पूछा कि क्या प्रोड्यूसर के खर्च पर स्टार्स का बड़ी टीम के साथ घूमना सही है? इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा ने कहा कि कुछ फीमेल एक्ट्रेसेस शायद अपने स्टारडम को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. अमीषा ने कहा कि फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई बार एक्ट्रेसेस की टीम का खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं और कुछ मामलों में ये खर्च फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी स्टार को रोजमर्रा की जिंदगी में भी इतनी बड़ी टीम की जरूरत है, तो उसे उसका खर्च खुद उठाना चाहिए. हालांकि, अमीषा ने अपने जवाब में किसी खास एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया. 

‘गदर’ जैसी फिल्म का इंतजार कर रहीं अमीषा

अमीषा पटेल से एक अन्य फैन ने उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया. फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने हाल ही में कोई नई फिल्म साइन की है. इसके जवाब में अमीषा ने कहा कि वो ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जिनमें रिलीज से पहले ही ‘एक के साथ एक फ्री’ जैसे ऑफर दिए जाएं और टिकट की कीमत 99 रुपये रखी जाए. उनका कहना था कि वो कुछ सालों में एक बार ‘गदर’ जैसी फिल्म करना पसंद करेंगी, बजाय इसके कि ऐसी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद करें जिनसे वो संतुष्ट नहीं हैं. अमीषा ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर दोबारा धमाल मचाने का उनका वक्त जल्द आएगा.

‘गदर 2’ के बाद फिल्मों से दूर हैं अमीषा

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में नजर आई थीं. हालांकि, उनकी पिछली बड़ी सफल फिल्मों की बात करें तो ‘गदर 2’ का नाम सबसे पहले आता है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ में अमीषा ने एक बार फिर सकीना का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे. ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसके बाद से फैंस अमीषा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: 'जब वी मेट' नहीं करना चाहती थीं Kareena Kapoor, फिर कैसे बदला उनका मन? जानें दिलचस्प किस्सा

Continue reading on the app

  Sports

कैसे हुई एशियन गेम्स की शुरुआत, क्या थी इसमें भारत की भूमिका, 75 साल पहले दिल्ली में क्या हुआ था?

how asian games strated: 1951 के एशियन गेम्स के मुख्य आयोजकों में शामिल एंथनी डी मेलो ने 1959 में उस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए लिखा था कि भारतीय खेलों में उससे बड़ा क्षण कभी नहीं आया. उनके मुताबिक 4 मार्च 1951 का दिन भारत ही नहीं, बल्कि एशिया और पूरी दुनिया के खेल इतिहास के लिए ऐतिहासिक था, क्योंकि इसी दिन पहले एशियन गेम्स का उद्घाटन हुआ था. Mon, 21 Sep 2026 17:00:26 +0530

  Videos
See all

Datia RTO Officer Killed : RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T11:46:29+00:00

Pakistan Airstrike Afghanistan LIVE: कुनार-पक्तिका में हमले, Taliban का करारा जवाब देने का ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T11:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers