अमीषा पटेल का प्रोड्यूसर्स के पैसों पर ऐश करने वाली एक्ट्रेसेस पर फूटा गुस्सा, कह डाली ऐसी बात
Ameesha Patel on Bollywood Female Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जी हां, वो अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करती हैं और उनके सवालों के जवाब देती हैं. साथ ही साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं. इसी बीच हाल ही में अमीषा ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की टीम और उनके खर्चों को लेकर अपनी राय रखी. अमीषा पटेल ने खासतौर पर उस स्थिति पर सवाल उठाया, जब किसी फिल्म के प्रमोशन या दूसरे कामों के दौरान एक्ट्रेस के साथ मौजूद बड़ी टीम का खर्च प्रोड्यूसर उठाता है. हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया.
many female actresses are in denial of their stardom ????their enterouge during film promotions which comes at the cost of the producers are bigger then their day 1 collection ????hope they have the same enterouge in their regular life minus a producer paying for it???????????? https://t.co/YoF46aiDv3
— ameesha patel (@ameesha_patel) September 20, 2026
अमीषा पटेल ने किस एक्ट्रेस पर साधा निशाना?
दरअसल, एक फैन ने अमीषा पटेल से पूछा कि क्या प्रोड्यूसर के खर्च पर स्टार्स का बड़ी टीम के साथ घूमना सही है? इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा ने कहा कि कुछ फीमेल एक्ट्रेसेस शायद अपने स्टारडम को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. अमीषा ने कहा कि फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कई बार एक्ट्रेसेस की टीम का खर्च प्रोड्यूसर्स उठाते हैं और कुछ मामलों में ये खर्च फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी स्टार को रोजमर्रा की जिंदगी में भी इतनी बड़ी टीम की जरूरत है, तो उसे उसका खर्च खुद उठाना चाहिए. हालांकि, अमीषा ने अपने जवाब में किसी खास एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया.
‘गदर’ जैसी फिल्म का इंतजार कर रहीं अमीषा
अमीषा पटेल से एक अन्य फैन ने उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर सवाल किया. फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने हाल ही में कोई नई फिल्म साइन की है. इसके जवाब में अमीषा ने कहा कि वो ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, जिनमें रिलीज से पहले ही ‘एक के साथ एक फ्री’ जैसे ऑफर दिए जाएं और टिकट की कीमत 99 रुपये रखी जाए. उनका कहना था कि वो कुछ सालों में एक बार ‘गदर’ जैसी फिल्म करना पसंद करेंगी, बजाय इसके कि ऐसी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद करें जिनसे वो संतुष्ट नहीं हैं. अमीषा ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर दोबारा धमाल मचाने का उनका वक्त जल्द आएगा.
‘गदर 2’ के बाद फिल्मों से दूर हैं अमीषा
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में नजर आई थीं. हालांकि, उनकी पिछली बड़ी सफल फिल्मों की बात करें तो ‘गदर 2’ का नाम सबसे पहले आता है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ में अमीषा ने एक बार फिर सकीना का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे. ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसके बाद से फैंस अमीषा को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
ये भी पढ़ें: 'जब वी मेट' नहीं करना चाहती थीं Kareena Kapoor, फिर कैसे बदला उनका मन? जानें दिलचस्प किस्सा
Explainer: पहले रिजॉर्ट में बंद, फिर वोट डालने से रोका! राजस्थान मेयर चुनाव में आखिर हो क्या रहा है?
राजस्थान में शहरी सरकार चुनने की प्रक्रिया इस बार सामान्य नहीं रही है. दरअसल, मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से जो सियासी ड्रामा चल रहा था, वह सोमवार को अपने चरम पर पहुंच गया. हुआ कुछ यूं कि जब कांग्रेस पार्षद वोट डालने पहुंचे तो उन्हें वोट डालने से रोक दिया गया. हालांकि ये आरोप कांग्रेस पार्षदों का है, इस बात से बीजेपी ने अपना ऐतराज जताया है. प्रदेश के मेयर चुनाव में आखिर इतना बवाल क्यों मचा है, आइए पूरी बात सिलसिलेवार समझते हैं.
Rajasthan Mayor Election यह पूरा मामला शुरू कहां से हुआ?
राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. बता दें नतीजों के तुरंत बाद ही कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपने-अपने जीते हुए पार्षदों की 'बाड़ेबंदी' शुरू कर दी थी. उन्हें एक साथ किसी सुरक्षित जगह पर रखना शुरू कर दिया गया था ताकि कोई पार्टी पाला न बदल सके.
Rajasthan Mayor Election में जयपुर के रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की खबर कैसे आई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नामांकन के आखिरी दिन भाजपा खेमे के 84 पार्षदों को देर रात अचानक अजमेर रोड स्थित एक रिसॉर्ट से पुष्कर शिफ्ट कर दिया गया था. दिलचस्प बात यह रही कि जयपुर नगर निगम में भाजपा के पास पूरा बहुमत है. फिर भी पार्टी ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए यह कदम उठाया क्योंकि मेयर पद के लिए खुद पार्टी के भीतर ही कई दावेदार मैदान में हैं.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | Security deployed at the office of the Municipal Corporation, Ajmer, in view of the election of the Mayor
— ANI (@ANI) September 21, 2026
Congress leader Dropdi Koli says, "The senior BJP leaders themselves suggested that since their members were taking the oath first, we should… pic.twitter.com/wtgS0Szyml
Rajasthan Mayor Election 2026 जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव क्यों टाला गया था?
जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव नतीजों के दौरान जयपुर, जोधपुर और कोटा में इन तीनों बड़े नगर निगमों के साथ-साथ सुकेत नगर पालिका में भी EVM में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसी वजह से राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को स्थगित कर दिया था. अब इन जगहों पर 25 और 26 सितंबर को मतदान होना तय हुआ है जिसके लिए नामांकन 19 सितंबर से शुरू हो चुका है, ये प्रकिया 22 सितंबर तक चलेगी.
Rajasthan Mayor Election 2026 में आज क्या हुआ है?
जानकारी के मुताबिक सोमवार को राज्य के बाकी बचे 273 नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है. यानी जयपुर, जोधपुर और कोटा को छोड़कर बाकी सभी निकायों में आज ही जनप्रतिनिधि अपनी 'शहर सरकार' का मुखिया चुन रहे हैं. इसी दौरान कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके करीब 18 पार्षदों को जानबूझकर वोटिंग स्थल तक पहुंचने से रोका जा रहा है. पार्टी का कहना है कि इन पार्षदों को सुनियोजित तरीके से मतदान से दूर रखा जा रहा है ताकि नतीजों को अपने पक्ष में किया जा सके. यह आरोप ऐसे वक्त पर आया है जब पहले से ही राज्यभर में निकाय चुनावों को लेकर माहौल गर्म है.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | On mayoral elections today, Ajmer City District BJP President & Councillor Ramesh Soni says, "There will be a BJP mayor. We have the numbers. Congress has never remained intact and has indulged in cross-voting. There will be no cross-voting from our… pic.twitter.com/aLbSPL73Ny
— ANI (@ANI) September 21, 2026
Rajasthan Mayor Election 2026 में पार्षदों की गिरफ्तारी को लेकर क्या विवाद हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीकानेर और हनुमानगढ़ में नवनिर्वाचित पार्षदों की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है. जिसके बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई. इससे पहले रविवार को छुट्टी के दिन भी नागौर और श्रीगंगानगर में पार्षदों की गिरफ्तारी के मामले सामने आए थे.
Rajasthan Mayor Election में हाईकोर्ट को आधी रात क्यों खुलना पड़ा?
यह वाकई राजस्थान के इतिहास में एक अनोखी घटना रही. दरअसल, बीकानेर नगर निगम के वार्ड-18 से नवनिर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के लिए राजस्थान हाईकोर्ट को रात करीब 12 बजे विशेष तौर पर गठित करना पड़ा था. ये सुनवाई रात दो बजे तक चली. जिसके बाद अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. यह पहली बार है जब राज्य में मेयर चुनाव से जुड़े किसी मामले में अदालत को आधी रात खोलना पड़ा था.
क्या सिर्फ बीकानेर में ही ऐसा हुआ?
बता दें बीते रविवार को छुट्टी के बावजूद नागौर और श्रीगंगानगर के पार्षदों की गिरफ्तारी को लेकर भी हाईकोर्ट को विशेष सुनवाई के लिए कोर्ट गठित करनी पड़ी थी और दोनों ही जगहों पर पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई. जिससे मीडिया में ऐसी रिपोर्ट हैं कि एक के बाद एक कई शहरों से मिलते-जुलते मामले सामने आ रहे हैं, जिससे ये चुनाव देशभर की मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है.
आखिर दोनों पार्टियां पार्षदों को लेकर इतनी सतर्क क्यों हैं?
दरअसल, मेयर और सभापति का चुनाव सीधे जनता नहीं बल्कि जीते हुए पार्षद करते हैं. ऐसे में अगर आखिरी वक्त पर कुछ पार्षद पाला बदल लें या वोटिंग में शामिल न हो पाएं तो मेयर पद का पूरा गणित ही बिगड़ जाता है. यही वजह है कि दोनों प्रमुख दल अपने पार्षदों को न सिर्फ एकजुट रखने बल्कि सुरक्षित मतदान तक पहुंचाने को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं.
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | On mayor elections, Ajmer SP, Khan Mohammad says, "A security force of approximately 300 to 400 personnel has been deployed here. Only councillors are being allowed inside. Apart from them, no one else is allowed inside." pic.twitter.com/kfH8D9QHUs
— ANI (@ANI) September 21, 2026
अजमेर में भी ये विवाद सामने आया है?
जानकारी के मुताबिक अजमेर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल पर निगम का बकाया न चुकाने का आरोप लगाते हुए उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है. हालांकि यह फिलहाल एक पक्ष का आरोप भर है और इस पर अंतिम फैसला चुनाव अधिकारी को लेना है.
बंगाल उपचुनाव पर बड़ा अपडेट! अब इस पार्टी ने भाजपा के सामने मैदान छोड़ने का किया ऐलान
तमिलनाडु की सियासत में भूचाल! उपचुनाव से पहले PMK का बड़ा दांव, क्या रुकेगा 'विजय रथ'?
'भाभी' बनकर सियासी मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार! प्रशांत किशोर का सीक्रेट प्लान आया सामने
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









