Flipkart Big Billion Days Sale की बदली तारीख: 15 दिन पहले शुरू होगी सेल, iPhone 17 समेत इन फोन्स पर मिलेगी डील
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Flipkart की साल की बड़ी सेल Big Billion Days 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पहले घोषित शेड्यूल में बदलाव करते हुए अब 24 सितंबर से Early-Bird Sale शुरू करने का ऐलान किया है। सेल में स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट कैटेगरी पर बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
Flipkart Plus और Black मेंबर्स के साथ पात्र Flipkart Credit Card यूजर्स को Early Access मिल सकता है। इसके अलावा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट और Super Money के जरिए Cashback जैसे फायदे भी दिए जाएंगे। सेल में iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 जैसे स्मार्टफोन पर भी खास डील्स देखने को मिल सकती हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: बदली सेल की तारीख
Flipkart ने पहले घोषणा की थी कि Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलने वाला था। वहीं Flipkart Credit Card होल्डर्स को भी Early Access का फायदा दिया जाना था।
हालांकि, कंपनी ने अब अपनी माइक्रोसाइट पर सेल से जुड़ा पोस्टर अपडेट कर दिया है। नए पोस्टर के मुताबिक, Flipkart 24 सितंबर से Early-Bird Sale शुरू करेगा। यानी पहले घोषित तारीख से सेल की शुरुआत करीब 15 दिन पहले हो रही है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: मिलेंगे अतिरिक्त डिस्काउंट
सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट तो मिलेगा ही, साथ ही ग्राहक बैंक और कार्ड ऑफर्स को जोड़कर कीमत को और कम कर सकते हैं। Flipkart की अपडेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है।
इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को भी तत्काल 10 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा दिया जाएगा। वहीं, Flipkart Super Money से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक Cashback मिल सकता है। हालांकि, अलग-अलग ऑफर्स की पात्रता, अधिकतम डिस्काउंट और अन्य नियम व शर्तें प्रोडक्ट और ऑफर के अनुसार अलग हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेः- Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, SBI कार्ड और Prime यूजर्स को मिलेंगे खास ऑफर्स
iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 पर नजर
Big Billion Days Sale 2026 में कई प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। इनमें Apple iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 प्रमुख हैं। iPhone 17 पर मिलने वाली डील खास हो सकती है, क्योंकि हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। ऐसे में सेल के दौरान मिलने वाला डिस्काउंट ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
वहीं, Samsung Galaxy S25 पर भी बड़े डिस्काउंट की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में Samsung की ओर से इस डिवाइस की कीमत बढ़ाए जाने की संभावना की चर्चा रही है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल सकती है डील
Flipkart की Big Billion Days Sale सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहेगी। मिड-रेंज और बजट सेगमेंट के कई फोन भी सेल का हिस्सा होंगे। इनमें Realme P4 5G, Lava Virat V1 4G, Tecno Spark 50, Tecno Spark Go 3, Motorola Edge 70 Pro Plus 5G, Motorola G06 Power और Nova 2 Pro 5G समेत कई मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की कीमत और ऑफर की पूरी जानकारी सेल शुरू होने के करीब सामने आने की उम्मीद है।
Apple Pay India: भारत में अगले महीने लॉन्च हो सकती है Apple की पेमेंट सर्विस, PhonePe-गूगल पे को मिलेगी चुनौती
Apple Pay India Launch: Apple ने भारत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर दिया है। अब कंपनी देश में अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Pay की भारत में एंट्री अक्टूबर 2026 में हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो iPhone और Apple Watch यूजर्स को डिजिटल पेमेंट के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। हालांकि, Apple ने अभी लॉन्च की आधिकारिक तारीख और शुरुआत में सपोर्ट करने वाले बैंकों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल भारत में Apple Pay लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और इसकी शुरुआत अक्टूबर में हो सकती है। कंपनी भारत में शुरुआत Axis Bank के क्रेडिट कार्ड सपोर्ट के साथ कर सकती है। इसके अलावा Apple की HDFC Bank और ICICI Bank के साथ भी बातचीत चल रही है, हालांकि दोनों बैंकों के साथ कमर्शियल एग्रीमेंट अभी फाइनल नहीं हुए हैं।
Apple is gearing up to launch Apple Pay in India — finally — by October, I’m told. https://t.co/RzK90Hvi3a
— Mark Gurman (@markgurman) September 20, 2026
iPhone और Apple Watch से कर सकेंगे पेमेंट
Apple Pay के जरिए यूजर्स अपने कार्ड की टोकनाइज्ड जानकारी को डिवाइस में स्टोर कर सकेंगे। इसके बाद सपोर्टेड कार्ड और कॉम्पैटिबल पेमेंट टर्मिनल पर iPhone या Apple Watch को टैप करके कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जा सकेगा। पेमेंट को ऑथेंटिकेट करने के लिए यूजर्स अपने डिवाइस के हिसाब से Face ID या Touch ID का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका मतलब है कि सपोर्टेड कार्ड से पेमेंट करने के लिए अलग से कोई पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी।
ये भी पढ़े-ः Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, SBI कार्ड और Prime यूजर्स को मिलेंगे खास ऑफर्स
शुरुआत में Axis Bank का मिल सकता है सपोर्ट
भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के साथ होने की रिपोर्ट सामने आई है। Reuters के मुताबिक, शुरुआती चरण में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट किया जा सकता है। Apple इसके बाद अन्य बैंकों को भी धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म से जोड़ सकता है। HDFC Bank और ICICI Bank के साथ Apple की बातचीत की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इनके साथ व्यावसायिक शर्तें अभी तय नहीं हुई हैं।
क्या Apple Pay में UPI सपोर्ट भी मिलेगा?
Apple Pay को भारत में ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए UPI सपोर्ट की भी चर्चा रही है। Bloomberg की पिछली रिपोर्टों में Apple द्वारा Unified Payments Interface यानी UPI को Apple Pay में शामिल करने की संभावना का जिक्र किया गया था।
UPI भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है और इससे यूजर्स सीधे अपने बैंक अकाउंट से पैसे भेजने और मर्चेंट को पेमेंट करने में सक्षम होते हैं। हालांकि, भारत में Apple Pay के लॉन्च के समय UPI सपोर्ट उपलब्ध होगा या नहीं, इसकी Apple ने अभी पुष्टि नहीं की है।
कई महीनों से चल रही थी भारत में लॉन्च की तैयारी
Apple की भारत में Apple Pay लॉन्च करने की तैयारी की खबरें पिछले कई महीनों से सामने आती रही हैं। फरवरी 2026 में भी रिपोर्ट्स में Apple की Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के साथ बातचीत का जिक्र किया गया था। अब नई रिपोर्टों में अक्टूबर 2026 में लॉन्च की संभावना जताई गई है। हालांकि, अंतिम लॉन्च तारीख और शुरुआत में मिलने वाले फीचर्स की आधिकारिक जानकारी Apple की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
Apple Pay के भारत में आने से क्या बदलेगा?
भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पहले से PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म का व्यापक इस्तेमाल होता है। Apple Pay की एंट्री से iPhone और Apple Watch यूजर्स को Apple के इकोसिस्टम के भीतर एक अतिरिक्त पेमेंट विकल्प मिल सकता है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत में Apple Pay की शुरुआत किन बैंकों और किन पेमेंट सुविधाओं के साथ होती है। अक्टूबर की संभावित लॉन्च टाइमलाइन को देखते हुए आने वाले हफ्तों में कंपनी की ओर से और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








