Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से बदल जाएगा पूरा खेल, विजयादशमी से लागू होगा 5 अरब डॉलर का मास्टरप्लान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) विजयादशमी यानी 20 अक्टूबर 2026 से पूरी तरह लागू होने जा रहा है. इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने अपने देश में आने वाले सभी भारतीय सामानों पर सीमा शुल्क शून्य कर दिया है. साथ ही अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश का रास्ता साफ हुआ है. इसके अलावा भारतीय युवाओं के लिए 5,000 वर्क वीजा का कोटा तय हुआ है.

Continue reading on the app

देश का नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगस्त में 52,248 लोगों ने खरीदा; 150 KM+ है रेंज, देखें टॉप-10 की लिस्ट

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड एक बार फिर आसमान छू रही है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 की बात करें तो Bajaj Chetak ने एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल कर लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

india vs sri lanka final preview: गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत-श्रीलंका, मिडिल ऑर्डर पर रहेगी नजर; स्मृति-शैफाली से कैसे पार पाएगी लंका 

india vs sri lanka final preview: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने फाइनल में शानदार अंदाज में जगह बनाई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया। वहीं, श्रीलंका ने मलेशिया और पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।

यह मुकाबला 2023 एशियन गेम्स के फाइनल की यादें भी ताजा करेगा। उस मुकाबले में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। दोनों टीमें हाल ही में महिला एशिया कप के फाइनल में भी भिड़ी थीं, जहां भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया था।

क्या भारतीय मिडिल ऑर्डर को निशाना बना पाएगा श्रीलंका?
श्रीलंकाई टीम अगर भारतीय बल्लेबाजी में कोई कमजोरी तलाशना चाहेगी, तो उसकी नजर मिडिल ऑर्डर पर हो सकती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल में 40 रन बनाए, लेकिन हाल के मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी है। जी कमालिनी और भारती फुलमाली भी मिले मौकों को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाई हैं।

हालांकि, इस क्रम तक पहुंचना श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। दोनों के बल्ले से हाल में शतक भी निकले हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं।

अथापत्थु बनाम शेफाली, किसका चलेगा बल्ला?
श्रीलंका की सबसे बड़ी मैच विनर चमारी अथापत्थु हैं। एशियन गेम्स में वह अब तक 63 और नाबाद 83 रन बना चुकी हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 2/3 और 1/30 के आंकड़े दर्ज किए हैं। श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाजों ने भी उनका साथ दिया है। हसीनी परेरा ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि कविशा दिलहारी ने मलेशिया के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली। हर्षिता समरविक्रमा ने भी दोनों मुकाबलों में तेज पारियां खेली हैं।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा पर नजर रहेगी। उन्होंने एशियन गेम्स से पहले 64 और 68 रन बनाए थे। इसके बाद जापान के खिलाफ नाबाद 40 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली।

स्पिन गेंदबाजी बनेगी निर्णायक
फाइनल में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ श्रीलंका की बल्लेबाजी अहम होगी। दीप्ति शर्मा और एन. श्री चरणी विकेट लेने में सफल रही हैं। वहीं, नंदनी शर्मा की नई गेंद से मिलने वाली चुनौती भी श्रीलंका के सामने होगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 26 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को पांच जीत मिली हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत के खिलाफ श्रीलंका पिछली 7 टी20 इंटरनेशनल भिड़ंत हार चुका है।

अगर बारिश के कारण फाइनल रद्द होता है, तो ऊंची सीडिंग वाली भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा।

Mon, 21 Sep 2026 15:39:43 +0530

  Videos
See all

West Bengal Rejinagar By Election: Humayun Kabir का बड़ा ऐलान, नहीं करेंगे प्रचार। Suvendu। Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T10:36:01+00:00

अयोध्या पहुंचे एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, नए CEO के रूप में शुरू किया काम | Ayodhya Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T10:37:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers