Responsive Scrollable Menu

भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को 60 नए विमानों की खरीद से मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का परिवहन बेड़ा जल्द ही बड़ी मजबूती हासिल कर सकता है। रक्षा मंत्रालय पुराने हो चुके सोवियत दौर के एंटोनोव एएन-32 विमानों को बदलने के लिए 60 मध्यम परिवहन विमान (मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट) खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वियतनाम टाइम्स में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, करीब 1 लाख करोड़ रुपए का यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना की एयरलिफ्ट क्षमता को आधुनिक बनाने के साथ-साथ घरेलू एयरोस्पेस विनिर्माण को भी बढ़ावा देगा।

नए विमानों में 18 से 30 टन तक भार वहन क्षमता होगी। यह वर्तमान एएन-32 विमानों की तुलना में अधिक क्षमता वाला बेड़ा होगा, जिससे भारतीय वायुसेना को सामरिक और परिचालन स्तर पर अधिक लचीलापन मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित योजना के तहत 60 विमानों की खरीद की जाएगी, जिनमें से 12 विमान पूरी तरह तैयार अवस्था (फ्लाईअवे कंडीशन) में मिलेंगे, जबकि 48 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। इन विमानों में उच्च स्तर की स्वदेशी सामग्री के उपयोग की भी अपेक्षा की गई है। इस कारण यह परियोजना केवल सैन्य आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश में विमानन विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आधुनिक सैन्य परिवहन विमान, जैसे कि भारतीय वायुसेना द्वारा पहले से संचालित लॉकहीड मार्टिन सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, सैनिकों और सैन्य उपकरणों की ढुलाई, एयरड्रॉप तथा विभिन्न सैन्य अभियानों को अंजाम देने में सक्षम हैं। इसके विस्तारित सी-130जे-30 संस्करण की अधिकतम पेलोड क्षमता लगभग 20 टन है।

वहीं ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर का सी-390 मिलेनियम विमान भी इस कार्यक्रम का एक संभावित दावेदार माना जा रहा है। यह जेट इंजन-आधारित नई पीढ़ी का सैन्य परिवहन विमान है, जिसकी अधिकतम भार वहन क्षमता 26 टन है।

रिपोर्ट के अनुसार, सी-390 का उपयोग केवल सैन्य रसद ढुलाई तक सीमित नहीं है। यह सैनिकों और माल की ढुलाई, मेडिकल निकासी, खोज एवं बचाव अभियान, अग्निशमन और मानवीय सहायता मिशनों जैसे कई कार्यों को अंजाम दे सकता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह अस्थायी या बिना पक्के रनवे पर भी संचालन कर सकता है।

सी-390 ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से पहचान बनाई है और कई नाटो सदस्य देशों ने इसे अपनाया है। इससे यह मध्यम श्रेणी के सैन्य परिवहन विमानों में प्रमुख विकल्पों में शामिल हो गया है।

भारत के लिए इस परियोजना का औद्योगिक महत्व भी है। रिपोर्ट के अनुसार, एम्ब्रेयर ने भारतीय कार्यक्रम के लिए महिंद्रा डिफेंस के साथ साझेदारी की है। इस प्रस्ताव के तहत भारत में विनिर्माण और रखरखाव सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है।

कार्यक्रम का महत्व भारत की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए और बढ़ जाता है। देश की उत्तरी और पूर्वोत्तर सीमाएं दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण सैन्य परिचालन क्षेत्रों में गिनी जाती हैं। ऐसे क्षेत्रों में सैनिकों, हथियारों, रसद सामग्री और राहत उपकरणों की तेजी से आपूर्ति के लिए आधुनिक परिवहन विमान बेहद महत्वपूर्ण हैं।

सैन्य उपयोग के अलावा ये विमान अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता अभियानों में भी भारत की भूमिका को मजबूत करेंगे। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि जून 2026 में वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद चलाए गए ऑपरेशन अमिस्ताद के दौरान भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर III विमानों ने राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उस अभियान में दो सी-17 विमान भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, चिकित्सा उपकरण, राहत सामग्री और दो भीष्म क्यूब पोर्टेबल अस्पतालों को वेनेजुएला लेकर गए थे।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Salman Khan ने गुस्से में ने उतारी अपनी शर्ट, भाईजान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान सोशल मीडिया पर होने वाली बॉडी और एज शेमिंग को लेकर खुलकर बात की. इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें भी लंबे समय से एज और वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है और आज तक किया जाता है. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि लोग कहते हैं भाई मोटा हो गया, बूढ़ा हो गया. इसके बाद उन्होंने अपनी टोपी और जैकेट उतारी और कहा कि अब कर लो ट्रोलिंग. इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में अपनी टी-शर्ट भी उतार दी और अपनी बॉडी दिखाते हुए ट्रोलर्स सीधे-सीधे कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है कर लो.

इसके साथ ही सलमान ने लोगों से कहा कि दूसरों को ट्रोल करने से पहले अपने शरीर, अपनी सेहत और अपने पैरेंट्स को भी देख लिया करो. सलमान ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर किसी की एज या बॉडी में आए बदलाव को लेकर उसका मजाक क्यों बनाया जाता है. उनका कहना था कि वह 60 साल के हो चुके हैं और कोई इंसान हमेशा एक जैसे लुक में नहीं रह सकता. 

Continue reading on the app

  Sports

india vs sri lanka final preview: गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत-श्रीलंका, मिडिल ऑर्डर पर रहेगी नजर; स्मृति-शैफाली से कैसे पार पाएगी लंका 

india vs sri lanka final preview: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने फाइनल में शानदार अंदाज में जगह बनाई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया। वहीं, श्रीलंका ने मलेशिया और पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।

यह मुकाबला 2023 एशियन गेम्स के फाइनल की यादें भी ताजा करेगा। उस मुकाबले में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। दोनों टीमें हाल ही में महिला एशिया कप के फाइनल में भी भिड़ी थीं, जहां भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया था।

क्या भारतीय मिडिल ऑर्डर को निशाना बना पाएगा श्रीलंका?
श्रीलंकाई टीम अगर भारतीय बल्लेबाजी में कोई कमजोरी तलाशना चाहेगी, तो उसकी नजर मिडिल ऑर्डर पर हो सकती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल में 40 रन बनाए, लेकिन हाल के मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी है। जी कमालिनी और भारती फुलमाली भी मिले मौकों को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाई हैं।

हालांकि, इस क्रम तक पहुंचना श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। दोनों के बल्ले से हाल में शतक भी निकले हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं।

अथापत्थु बनाम शेफाली, किसका चलेगा बल्ला?
श्रीलंका की सबसे बड़ी मैच विनर चमारी अथापत्थु हैं। एशियन गेम्स में वह अब तक 63 और नाबाद 83 रन बना चुकी हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 2/3 और 1/30 के आंकड़े दर्ज किए हैं। श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाजों ने भी उनका साथ दिया है। हसीनी परेरा ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि कविशा दिलहारी ने मलेशिया के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली। हर्षिता समरविक्रमा ने भी दोनों मुकाबलों में तेज पारियां खेली हैं।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा पर नजर रहेगी। उन्होंने एशियन गेम्स से पहले 64 और 68 रन बनाए थे। इसके बाद जापान के खिलाफ नाबाद 40 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली।

स्पिन गेंदबाजी बनेगी निर्णायक
फाइनल में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ श्रीलंका की बल्लेबाजी अहम होगी। दीप्ति शर्मा और एन. श्री चरणी विकेट लेने में सफल रही हैं। वहीं, नंदनी शर्मा की नई गेंद से मिलने वाली चुनौती भी श्रीलंका के सामने होगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 26 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को पांच जीत मिली हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत के खिलाफ श्रीलंका पिछली 7 टी20 इंटरनेशनल भिड़ंत हार चुका है।

अगर बारिश के कारण फाइनल रद्द होता है, तो ऊंची सीडिंग वाली भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा।

Mon, 21 Sep 2026 15:39:43 +0530

  Videos
See all

West Bengal Rejinagar By Election: Humayun Kabir का बड़ा ऐलान, नहीं करेंगे प्रचार। Suvendu। Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T10:36:01+00:00

अयोध्या पहुंचे एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, नए CEO के रूप में शुरू किया काम | Ayodhya Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T10:37:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers