मध्य प्रदेश में सितंबर के तीसरे हफ्ते में भी मानसून सक्रिय रहेगा. 21 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
17 सितंबर 2026 को भूटान में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यात्रा के दौरान 43 जर्सी गायों से लेकर 54 मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों, अस्पताल, पुल और लुनाना जलविद्युत परियोजना तक कई पहल सामने आईं. ये घटनाएं बताती हैं कि भारत-भूटान संबंध अब केवल जलविद्युत और सुरक्षा का रिश्ता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल भुगतान, व्यापार और कनेक्टिविटी तक फैली साझेदारी बन चुका है.
india vs sri lanka final preview: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने फाइनल में शानदार अंदाज में जगह बनाई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया। वहीं, श्रीलंका ने मलेशिया और पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।
यह मुकाबला 2023 एशियन गेम्स के फाइनल की यादें भी ताजा करेगा। उस मुकाबले में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। दोनों टीमें हाल ही में महिला एशिया कप के फाइनल में भी भिड़ी थीं, जहां भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया था।
क्या भारतीय मिडिल ऑर्डर को निशाना बना पाएगा श्रीलंका? श्रीलंकाई टीम अगर भारतीय बल्लेबाजी में कोई कमजोरी तलाशना चाहेगी, तो उसकी नजर मिडिल ऑर्डर पर हो सकती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल में 40 रन बनाए, लेकिन हाल के मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी है। जी कमालिनी और भारती फुलमाली भी मिले मौकों को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाई हैं।
हालांकि, इस क्रम तक पहुंचना श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। दोनों के बल्ले से हाल में शतक भी निकले हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं।
अथापत्थु बनाम शेफाली, किसका चलेगा बल्ला? श्रीलंका की सबसे बड़ी मैच विनर चमारी अथापत्थु हैं। एशियन गेम्स में वह अब तक 63 और नाबाद 83 रन बना चुकी हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 2/3 और 1/30 के आंकड़े दर्ज किए हैं। श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाजों ने भी उनका साथ दिया है। हसीनी परेरा ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि कविशा दिलहारी ने मलेशिया के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली। हर्षिता समरविक्रमा ने भी दोनों मुकाबलों में तेज पारियां खेली हैं।
भारत की ओर से शेफाली वर्मा पर नजर रहेगी। उन्होंने एशियन गेम्स से पहले 64 और 68 रन बनाए थे। इसके बाद जापान के खिलाफ नाबाद 40 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली।
स्पिन गेंदबाजी बनेगी निर्णायक फाइनल में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ श्रीलंका की बल्लेबाजी अहम होगी। दीप्ति शर्मा और एन. श्री चरणी विकेट लेने में सफल रही हैं। वहीं, नंदनी शर्मा की नई गेंद से मिलने वाली चुनौती भी श्रीलंका के सामने होगी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 26 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को पांच जीत मिली हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत के खिलाफ श्रीलंका पिछली 7 टी20 इंटरनेशनल भिड़ंत हार चुका है।
अगर बारिश के कारण फाइनल रद्द होता है, तो ऊंची सीडिंग वाली भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा।