Success Story: छोटी उम्र, बड़ा मुकाम... जालोर की 7 साल की पहल चौधरी का बॉलीवुड डेब्यू, मुंबई में बनाई खास पहचान
Pahal Chaudhary Success Story: महज 7 साल की उम्र में जालोर के भीनमाल की पहल चौधरी ने बॉलीवुड में कदम रखकर अपने अभिनय सफर का नया अध्याय शुरू किया है. पहल ने टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में चाइल्ड माही का किरदार निभाकर पहचान बनाई थी. इसके बाद टीवी प्रोजेक्ट्स के साथ कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया. अब फिल्म ‘हैवान’ के जरिए पहल बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट में उन्हें सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे चर्चित कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है. कैमरे के सामने लगातार काम करने से पहल को छोटी उम्र में ही अभिनय और फिल्मी सेट का अनुभव मिल रहा है.
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:केरलम के मल्लपुरम में बाढ़, 7 बहे, 2 की मौत; गुजरात के जूनागढ़ से 40 का रेस्क्यू
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर शुरू हो गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में रविवार दोपहर से ही मौसम बदल गया। गुजरात के जूनागढ़ गिरनार वन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आत्मेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए बच्चों समेत 40 लोग बहाव में फंस गए। बारिश के कारण गिरनार पर्वत से गिरने वाले झरने में बाढ़ आ गई। सभी का रेस्क्यू हो गया है। केरलम में पूक्कोट्टुम्पडम में कोट्टाप्पुझा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें पांच लोगों का एक ग्रुप बह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरलम में यलो अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 सितंबर 23 सितंबर देशभर के प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











