Responsive Scrollable Menu

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन क्यों आता हैं? एक्सपर्ट ने बताई वजह, जानें कैसे करें बचाव

Pregnancy Tips: एक महिला जिसकी प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा था। इस दौरान वह अपने पैरों में सूजन की समस्या देखकर परेशान हो रही थी। जब उसने यह बात अपनी मम्मी को बताई तो उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं के साथ ऐसी समस्या होती है, पर डिलीवरी के बाद सूजन अपने आप दूर हो जाती है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी दर्द की वजह से जब उस महिला को लगातार परेशानी हो रही थी। तो उसने डॉक्टर की सलाह ली। जानिए क्या होती है इसकी वजह, आपको भी पता होनी चाहिए।

क्या है वजह
गर्भावस्था के दौरान स्त्री का शरीर गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का निर्माण करता है, जिससे शरीर में सामान्य से अधिक पानी जमा हो जाता है, यह जमाव शरीर के निचले हिस्से में होता है और इसी वजह से पैरों में सूजन की समस्या होती है। बढ़ते गर्भ का दबाव पैरों में रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है, इससे पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। हार्मोन संबंधी असंतुलन के कारण भी ऐसी समस्या होती है। प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के कारण रक्तवाहिनी नलिकाएं लचीली हो जाती हैं, इससे तरल पदार्थ अन्य कोशिकाओं में चला जाता है, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है। 

ये भी पढ़ें: ठंड के मौसम में बीमारियों से खुद को बचा कर रखें, इन 4 हेल्दी टिप्स को फॉलो करें

छठे से नौवें महीने तक सूजन की समस्या और बढ़ जाती है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं देर तक खड़ी रहती हैं, उनमें सूजन की समस्या अधिक होती है। खासतौर पर शाम के वक्त सूजन बढ़ जाती है। दोनों पैरों के अलावा अंगुलियों में भी सूजन आ जाती है। गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन स्वाभाविक है, लेकिन इसके साथ अगर अचानक चेहरे पर भी सूजन आ जाए तो यह ब्लडप्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है।

कैसे करें बचाव
लंबे समय तक खड़े होने या कुर्सी पर पैर लटकाकर बैठने से बचें। अगर ऑफिस में डेस्क जॉब करती हों तो पैरों के नीचे छोटा स्टूल रखें, हर एक घंटे के अंतराल पर पांच मिनट के लिए टहलें। सोते समय बांईं तरफ करवट करके लेटें। नियमित रूप से वॉक के लिए समय निकालें, इससे पैरों में रक्त प्रवाह ठीक रहेगा और सूजन की समस्या से राहत मिलेगी। टाइट मोजे ना पहनें, इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि कंप्रेशन स्टॉकिंग्स पहनें। अगर हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो तो खाने में नमक का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि नमक में मौजूद सोडियम पानी को आकर्षित करता इससे भी पैरों सूजन की समस्या हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: पीरियड में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए ये 3 घरेलू उपाय आएंगे काम

इससे बचाव के लिए पैरों के टखनों को गोलाकार गति में घुमाएं। ढीले और आरामदेह कपड़े पहनें। लेटते या सोते समय तकिये पर पैरों को टिकाकर रखें। हील वाले फुटवियर ना पहनें। रात को सोने से पहले सेंधा नमक मिले गुनगुने पानी के टब में आधे घंटे तक पैरों को डुबोकर रखें। हालांकि गर्भावस्था के दौरान पैरों में होने वाले सूजन का खान-पान से कोई सीधा संबंध नहीं है। फिर भी पौष्टिक और संतुलित भोजन करना चाहिए। रोजाना की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, केला और ड्राई फ्रूटस को प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। आमतौर पर इन उपायों को अपनाने से गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन से राहत मिलती है, अगर इन कोशिशों के बावजूद समस्या में सुधार ना हो तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह मेडिकल एडवाइस डॉ. मधु गोयल एचओडी-गायनेकोलॉजी (फोर्टिस ला फेम हॉस्पिटल, एनसीआर) से बातचीत पर आधारित है। haribhoomi.com  इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी उपचार या अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।     

प्रस्तुति:विनीता

Continue reading on the app

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: NDA-2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, यहां से करें Direct Download

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी परीक्षा (II), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित NDA 2 परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर-की की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग ने इसे PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया है।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC NDA 2 Answer Key 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके NDA 2 की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर What's New सेक्शन में जाएं।
  • यहां “Provisional Answer Key National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलने के बाद NDA 2 की प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आंसर-की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

13 सितंबर को हुई थी NDA 2 परीक्षा
UPSC NDA 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुई थी।

394 पदों पर होगा चयन
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें आर्मी के 208 पद, नेवी के 42 पद, एयरफोर्स के 120 पद और नेवल एकेडमी के 24 पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का सावधानी से मिलान करें और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका:शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के लिए मंगलवार को आमने-सामने होंगी। फाइनल निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। भारत 2023 में श्रीलंका को हराकर हांगझोउ एशियन गेम्स का चैंपियन बना था। भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। वहीं श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया को 86 रन और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी। दोनों के बीच अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल हुए हैं। भारत ने 26 और श्रीलंका ने 5 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 7 टी-20 मैच जीते हैं। शेफाली के 140 रन, स्ट्राइक रेट 218.75 शेफाली वर्मा टूर्नामेंट में अब तक आउट नहीं हुई हैं। उन्होंने 64 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 है। उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। 100 से ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों में यह टूर्नामेंट का सबसे तेज स्ट्राइक रेट है। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शेफाली ने 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोके। यह उनका व्हाइट-बॉल इंटरनेशनल में पहला शतक था। उनकी पारी से भारत ने 195/4 का स्कोर बनाया। बांग्लादेश 81 रन पर सिमट गया। भारत ने 114 रन से मैच जीता। शेफाली की हालिया फॉर्म भी मजबूत है। एशियन गेम्स से पहले उनके लगातार दो अर्धशतक थे। उनके पिछले चार टी-20 इंटरनेशनल स्कोर 64, 68, नाबाद 40 और नाबाद 100 हैं। यानी पिछले चार मैचों में तीन बार 60 से ज्यादा रन बनाए हैं। अट्टापट्टू 146 रन के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू 146 रन के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दो मैचों में 63 और नाबाद 83 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के सामने 178 रन का लक्ष्य था। अट्टापट्टू ने 50 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह एशियन गेम्स में श्रीलंका की सबसे बड़ी सफल रन-चेज रही। अट्टापट्टू गेंदबाजी में भी असरदार रही हैं। टूर्नामेंट में उनके गेंदबाजी आंकड़े 2/3 और 1/30 रहे हैं। भारत का टॉप ऑर्डर मजबूत, मिडिल ऑर्डर पर नजर भारत के लिए ओपनिंग सबसे मजबूत कड़ी है। शेफाली के साथ स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 40 रन की पारी खेली। नंबर-3 के बाद भारत को रन गति बनाए रखनी होगी। जी. कमालिनी और भारती फुलमाली को अब तक मिले मौकों का पूरा फायदा नहीं मिला है। शुरुआती विकेट गिरने पर मिडिल ऑर्डर दबाव में आ सकता है। ऋचा घोष तेजी से रन बनाने का विकल्प हैं। भारत की गेंदबाजी में स्पिन अहम होगी। दीप्ति शर्मा और एन. श्री चरणी ने टूर्नामेंट में विकेट निकाले हैं। श्रीलंका के लिए अट्टापट्टू के अलावा हसीनी परेरा और कविशा दिलहारी अहम होंगी। हसीनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों पर 42 रन बनाए। कविशा ने मलेशिया के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। बारिश हुई तो भारत को गोल्ड फाइनल में मौसम अहम हो सकता है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता और रिजर्व डे का इस्तेमाल भी संभव नहीं होता, तो नियमों के मुताबिक ऊंची वरीयता वाली टीम को गोल्ड दिया जाएगा। उपलब्ध टूर्नामेंट जानकारी के अनुसार इस स्थिति में भारत को फायदा है। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता सीधे नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जा रही है। आठ टीमों से शुरू हुए टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और गोल्ड मेडल मैच हो रहा है। पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट फाइनल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा। यह नया क्रिकेट मैदान है। इसे पहले बेसबॉल सुविधा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। मार्च 2026 में इसे क्रिकेट के लिए तैयार किया गया। यहां हाइब्रिड पिच लगाई गई है। मैदान की सबसे छोटी बाउंड्री करीब 65 मीटर है। अब तक यहां 11 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। 5 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। पहली पारी का औसत स्कोर 135 और दूसरी पारी का 87 रहा है। मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 204/5 है। सबसे बड़ा सफल रन-चेज 178/2 का है। यह स्कोर श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। भारत भी इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 195/4 बना चुका है। फाइनल के दिन मौसम भी नजर में रहेगा। निस्शिन और आइची-नागोया क्षेत्र में खराब मौसम का असर एशियन गेम्स के दूसरे इवेंट्स पर भी पड़ा है। टाइफून डुजुआन के असर से जापान के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। 21 सितंबर को खराब मौसम के कारण एक घुड़सवारी इवेंट भी स्थगित किया गया। 22 सितंबर के लिए अलग-अलग मौसम पूर्वानुमानों में बारिश की संभावना अलग है। एक पूर्वानुमान में यह करीब 20% है। दूसरे में 60% तक बारिश की संभावना है। तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस टूर्नामेंट में बारिश पहले ही नॉकआउट मैच का नतीजा तय कर चुकी है। चीन और बांग्लादेश का क्वार्टर फाइनल लगातार बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हुआ था। रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश आगे बढ़ा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लगभग तय दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी फिट हैं। दोनों ने सेमीफाइनल में अपनी मजबूत प्लेइंग-11 उतारी थी। ऐसे में फाइनल में बड़े बदलाव की संभावना कम है। भारत की संभावित टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा। श्रीलंका की संभावित टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेव्वंडी, मिथाली अयोध्या, चामुडी प्रभोदा, सुगंधिका कुमारी। Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Russia Ukarine War LIVE : Mosco दहला, अब कीव का नंबर? Putin को मिला जंग के लिए बहुमत? | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:12:26+00:00

Russia Ukraine War Live : रूस-यूक्रेन का भीषण जंग, युद्ध के मैदान से ताजा हालात | 22 September 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers