Responsive Scrollable Menu

Vayo Anand Yojana: बुजुर्गों के लिए मुफ्त में हर महीने मेडिकल कैंप, घूमने का भी इंतजाम.. भाजपा सरकार ला रही ‘वयो आनंद योजना’.. 2.40 लाख रुपये की सहायता भी..

दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयो आनंद योजना शुरू होगी, जिसमें मनोरंजन, योग, मेडिकल कैंप और सामाजिक गतिविधियों की सुविधाएं मिलेंगी।

Continue reading on the app

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन क्यों आता हैं? एक्सपर्ट ने बताई वजह, जानें कैसे करें बचाव

Pregnancy Tips: एक महिला जिसकी प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा था। इस दौरान वह अपने पैरों में सूजन की समस्या देखकर परेशान हो रही थी। जब उसने यह बात अपनी मम्मी को बताई तो उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं के साथ ऐसी समस्या होती है, पर डिलीवरी के बाद सूजन अपने आप दूर हो जाती है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी दर्द की वजह से जब उस महिला को लगातार परेशानी हो रही थी। तो उसने डॉक्टर की सलाह ली। जानिए क्या होती है इसकी वजह, आपको भी पता होनी चाहिए।

क्या है वजह
गर्भावस्था के दौरान स्त्री का शरीर गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का निर्माण करता है, जिससे शरीर में सामान्य से अधिक पानी जमा हो जाता है, यह जमाव शरीर के निचले हिस्से में होता है और इसी वजह से पैरों में सूजन की समस्या होती है। बढ़ते गर्भ का दबाव पैरों में रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है, इससे पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। हार्मोन संबंधी असंतुलन के कारण भी ऐसी समस्या होती है। प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के कारण रक्तवाहिनी नलिकाएं लचीली हो जाती हैं, इससे तरल पदार्थ अन्य कोशिकाओं में चला जाता है, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है। 

ये भी पढ़ें: ठंड के मौसम में बीमारियों से खुद को बचा कर रखें, इन 4 हेल्दी टिप्स को फॉलो करें

छठे से नौवें महीने तक सूजन की समस्या और बढ़ जाती है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं देर तक खड़ी रहती हैं, उनमें सूजन की समस्या अधिक होती है। खासतौर पर शाम के वक्त सूजन बढ़ जाती है। दोनों पैरों के अलावा अंगुलियों में भी सूजन आ जाती है। गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन स्वाभाविक है, लेकिन इसके साथ अगर अचानक चेहरे पर भी सूजन आ जाए तो यह ब्लडप्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है।

कैसे करें बचाव
लंबे समय तक खड़े होने या कुर्सी पर पैर लटकाकर बैठने से बचें। अगर ऑफिस में डेस्क जॉब करती हों तो पैरों के नीचे छोटा स्टूल रखें, हर एक घंटे के अंतराल पर पांच मिनट के लिए टहलें। सोते समय बांईं तरफ करवट करके लेटें। नियमित रूप से वॉक के लिए समय निकालें, इससे पैरों में रक्त प्रवाह ठीक रहेगा और सूजन की समस्या से राहत मिलेगी। टाइट मोजे ना पहनें, इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि कंप्रेशन स्टॉकिंग्स पहनें। अगर हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो तो खाने में नमक का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि नमक में मौजूद सोडियम पानी को आकर्षित करता इससे भी पैरों सूजन की समस्या हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: पीरियड में होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए ये 3 घरेलू उपाय आएंगे काम

इससे बचाव के लिए पैरों के टखनों को गोलाकार गति में घुमाएं। ढीले और आरामदेह कपड़े पहनें। लेटते या सोते समय तकिये पर पैरों को टिकाकर रखें। हील वाले फुटवियर ना पहनें। रात को सोने से पहले सेंधा नमक मिले गुनगुने पानी के टब में आधे घंटे तक पैरों को डुबोकर रखें। हालांकि गर्भावस्था के दौरान पैरों में होने वाले सूजन का खान-पान से कोई सीधा संबंध नहीं है। फिर भी पौष्टिक और संतुलित भोजन करना चाहिए। रोजाना की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, केला और ड्राई फ्रूटस को प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। आमतौर पर इन उपायों को अपनाने से गर्भावस्था के दौरान पैरों में सूजन से राहत मिलती है, अगर इन कोशिशों के बावजूद समस्या में सुधार ना हो तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह मेडिकल एडवाइस डॉ. मधु गोयल एचओडी-गायनेकोलॉजी (फोर्टिस ला फेम हॉस्पिटल, एनसीआर) से बातचीत पर आधारित है। haribhoomi.com  इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी उपचार या अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।     

प्रस्तुति:विनीता

Continue reading on the app

  Sports

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत Vs जापान:डिप्लोमेटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर मुकाबला, एशियाड का हिस्सा नहीं, सानो में होगा टी-20

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। एकमात्र टी-20 मुकाबला सुजुकी कप के नाम से जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। जापान में भारत का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला भी है। भारत-जापान के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह मैच आयोजित किया गया है। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेलों के जरिए सहयोग बढ़ाने वाली ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल की शुरुआत का हिस्सा है। एशियन गेम्स का मैच नहीं, भारत के लिए तैयारी का मौका यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है। गेम्स की मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता दो दिन बाद शुरू होगी। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह टी-20 एशियन गेम्स के वेन्यू से करीब 400 किमी दूर सानो में खेला जाएगा। इसके बावजूद भारत के लिए जापान की परिस्थितियों को समझने का शुरुआती मौका होगा। भारत एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोउ गेम्स में उसने गोल्ड मेडल जीता था। BCCI की ऑफिशियल जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया भारतीय टीम इस मुकाबले में एशियन गेम्स की किट नहीं पहनेगी। खिलाड़ी BCCI की ऑफिशियल जर्सी में उतरेंगे। कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल का मकसद भारत और जापान के बीच खेलों में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है। भारत के साथ इंटरनेशनल मैच खेलने वाला 23वां देश होगा जापान भारत 22 देशों के साथ इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है। अब जापान 23वां देश होगा। इस मामले में वेस्टइंडीज सबसे ऊपर है, जिसने 24 देशों के साथ इंटनरेशनल मुकाबले खेले हैं। एशिया में बांग्लादेश ने अब तक सबसे ज्यादा 23 देशों से मैच खेले हैं। ईशान-अभिषेक की बल्लेबाजी पर नजर जापान के कप्तान काडोवाकी पर उम्मीदें सानो में धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 39 मेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं। हालिया मैच में जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा था। हांगकांग ने 96 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यहां की परिस्थितियां धीमी और स्पिन के अनुकूल रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान करीब 31 डिग्री रह सकता है। बारिश मैच में सबसे बड़ी चिंता मैच से एक दिन पहले सानो में भारी बारिश हुई। इसके कारण भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द करना पड़ा। 20 सितंबर को जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब मैच के दिन ग्राउंड की ड्रेनेज व्यवस्था और मौसम पर नजर रहेगी। जापान के लिए सानो में बढ़ी दर्शक क्षमता भारत के खिलाफ मैच को देखते हुए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 500 से बढ़ाकर करीब 2,000 की गई है। यह मैच जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की ICC की कोशिशों के लिहाज से भी अहम है। इसी साल जापान में टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर खेला गया था। एशियन गेम्स के दौरान निशिन में एक और इंटरनेशनल ग्राउंड इस्तेमाल होगा। भारत के कप्तान श्रेयस को जापान की पिच की ज्यादा जानकारी नहीं श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले कहा कि यह भारत का जापान के खिलाफ पहला मुकाबला है और उन्हें यहां की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे रोमांचक मैच बताया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी माना कि उन्हें जापानी खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के वीडियो और रील्स देखने की बात कही। जापान के कप्तान काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि वह नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन टीम पूरी कोशिश करेगी और भारत के खिलाफ मुकाबले की चुनौती के लिए तैयार है। भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण जापान दौरे पर भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में हैं। इससे पहले गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने का विकल्प अपनाया था। लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे दौरे पर चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ टीम उतारी थी। दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे भारतीय खिलाड़ी जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बार करीब 97 मेडल मेडल जीतने की उम्मीद है। यह दावा नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NSA), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और साई की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम की अंतरिक रिपोर्ट में किया गया है। पूरी खबर Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Jamui Girl Video Viral: जमुई में स्कूटी रोककर छात्रा से बदसलूकी! VIDEO वायरल | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:01+00:00

Iran vs America: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी? | Iran vs America | Trump | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers