Responsive Scrollable Menu

Apple Event 2026: iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone आज होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

आज यानी 9 सितंबर, 2026 को एपल अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 सहित कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। दरअसल, एपल का यह लॉन्च इवेंट भारत के समय के अनुसार, रात10.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro, Phone 18 Pro Max और एपल का पहला फोल्डबेल आईफोन पेश किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकता है।
 
नए सीईओ के नेतृत्व में पहला लॉन्च इवेंट
सितंबर का महीना एपल के लिए खास माना जा रहा है। बता दें कि, बुधवार को कैलिफोर्निया स्थित एपल हेडक्वार्टर से एपल इवेंट को सुबह 10 बजे से होस्ट करने जा रही है। वहीं, भारत में इस आयोजन को रात 10:30 बजे देख सकते हैं। वैसे यह लॉन्च इसलिए भी खास माना जा रहा है कि एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा iPhone लॉन्ट इवेंट होगा। 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार इवेंट में कंपनी  iPhone 18 Pro और Phone 18 Pro Max को पहले पेश करेगी। जबकि स्टैडर्ड iPhone 18 की लॉन्च को 2027 के शुरुआती महीनों के लिए टाल सकते हैं। वहीं, एपल की सप्लाई चेन की बात करें तो रिपोर्ट्स भी बेस मॉडल को 2027 की शुरुआत में लेकर आने की संभावना बता रही है। 

A20 चिपसेट से लैस होगी प्रो सीरीज
इस बार iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।  iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनामिक आईलैंड, बदला हुआ कैमरा कंट्रोल और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस मॉडल में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया जा सकता है, जिससे कैमरा सिस्टम में एक मुख्य अपग्रेड देखने को मिलेगा। 

पहला फोल्डेबल आईफोन होगा सबसे बड़ा सरप्राइज
इस इवेंट का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन एपल का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra या Foldable iPhone कहा जा रहा है। अभी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यह डिवाइस मॉडल में करीब 7.7 इंच की अंदर की स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी डिस्प्ले हो सकती है। इसमें दो 48MP रियर कैमरे, एक फ्रंट कैमरा और A20 Pro चिप दिए जाने की बातें कही गई हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की संभावना जताई है।

Continue reading on the app

Hair Care Tips: हेल्दी-ब्राइट बालों को रखना है मज़बूत तो सही हेयर ब्रश का करें सेलेक्शन, जानें कैसे?

Hair Care Tips: आपने अकसर कई हेयर एक्सपर्ट को सोशल मीडिया में यह कहते हुए सुना होगा कि बालों की सेहत और सुंदरता के लिए ब्रशिंग बहुत जरूरी होती है। लेकिन ब्रशिंग का फायदा तभी मिलता है, जब ब्रशिंग करना सही तरीके से आता हो।

ब्रशिंग के फायदे: 
नियमित रूप से और सही तरीके से ब्रशिंग करने से स्कैल्प में अच्छी तरह से रक्त प्रवाह होता है। इससे बालों के रोमछिद्रों को भरपूर पोषण पहुंचता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है और इनके विकास में सहायक होता है। दरअसल, स्कैल्प में जब स्टिमुलेशन यानी उत्तेजना होती है तो बालों के प्राकृतिक तेल यानी सीबम का सही तरीके से वितरण होता है और ये बालों की जड़ों से सिरों तक नमी बनाए रखने में मददगार होते हैं। ऐसा होने से बालों में प्राकृतिक चमक आती हैं और उनका रूखापन गायब हो जाता है। इसके लिए हेयर ब्रशिंग कुछ इस तरह से करें।

सिरों से पोर तक फर्म स्ट्रोक्स दें: 
बराबर भाग में हेयर ब्रशिंग करने से बाल सिमटे हुए और पतले नजर आते हैं। ब्रश बालों को खींचकर झाड़ने से वे उलझ जाते हैं। बालों को वर्टिकल पार्टिशन में ब्रश करें यानी, स्कैल्प से ठोड़ी (चिन) की तरफ फिर चिन से बालों की टिप तक। अगर आप एक स्ट्रोक में बालों को सुलझाएंगी तो वे टूट सकते हैं। गीले बालों में ब्रश ना करें। बजाय इसके हल्के गीले हों तभी ब्रश करें। हफ्ते में एक बार ब्रश को धो लें। किसी के साथ अपना हेयर ब्रश शेयर ना करें।

साफ-सफाई का रखें ध्यान: 
ब्रशिंग से बालों में जमी हुई धूल-मिट्टी, डेड स्किन और अन्य गंदगी को हटाने में मदद मिलती हैं। जिस कारण बालों को ताजगी और स्वच्छता हासिल होती हैं। गंदगी और प्रदूषक कणों को हटाने के लिए नियमित ब्रशिंग आवश्यक होती हैं। खासकर जब आप ऐसे इलाके में रहती हों, जहां प्रदूषण ज्यादा हो। बालों से नियमित रूप से प्राकृतिक तेल यानी सीबम निकलता है, जो बालों को मॉयश्चराइज और कंडीशन करता है। ब्रशिंग करने से यह तेल बालों के लिए जड़ों से निकलकर सिरों तक सामान्य रूप से फैलता है। इस तरह बाल नरम, मुलायम, घने और चमकदार बने रहते हैं। इसलिए जरूरी यह भी है कि आप अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग-अलग तरह के ब्रश का इस्तेमाल करें। 

फ्लैट ब्रश: 
अगर ब्रश फ्लैट और फैला हुआ है तो यह लंबे बालों के लिए बेस्ट है। ऐसा ब्रश स्मूद और स्ट्रेट स्टाइल के लिए भी उपयुक्त होता है। ऐसा ब्रश मिनी स्कैल्प मसाज देता है।

कुशन स्टाइल ब्रश: 
यह नेचुरली स्मूद ब्रश होता है और स्ट्रेट मीडियम लंबे बालों के लिए ठीक होता है। ब्रश के पीछे का हिस्सा बालों पर फेरने से वे सॉफ्ट हो जाते हैं।

स्कल्पटिंग ब्रशेज:
बैक कांबिंग के लिए ये ब्रश बेहतरीन होते हैं, जो बालों को वॉल्यूम भी देते हैं।

थर्मल ब्रश:
ये ब्रश, स्मॉल, मीडियम, लार्ज और जंबो-साइज बैरेल्स में आते हैं। इसका छोटा गोलाकार ब्रश ब्लो ड्राई करते समय रोलर का काम करता है। कर्ल बनाने में मदद करता है। बड़ा गोलाकार ब्रश बालों के लॉक को मजबूती और वॉल्यूम देता है।

थर्मल फ्लैट ब्रश:
जब इसे ब्लो ड्रायर की हीट के साथ इस्तेमाल करते हैं तो यह फ्लैट आयरन का काम करता है और बालों को स्ट्रेट करता है।

प्रतिमा अरोड़ा

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हिमांशु -रुद्रांक्ष की बंदूक से निकली गोली ने दिलाए 2 और मेडल, शूटिंग में भारत का जलवा

भारत के हिमांशु ढिल्लन और रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट का सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. Mon, 21 Sep 2026 09:54:26 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers