Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे
यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हो रहे संसदीय चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी अपना दबदबा बनाए हुए है। रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार तड़के चुनाव के शुरुआती नतीजे जारी किए। आयोग के अनुसार, करीब 58 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक के रुझानों में पार्टी की सूची के आधार पर चुने जाने वाले 225 सांसदों की सीट पर ‘यूनाइटेड रशिया’ को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले हैं।
इसके अलावा, 225 सांसदों का चुनाव अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में सीधे मुकाबले के जरिए होना है। इन सीट में से भी अधिकांश पर यूनाइटेड रशिया के उम्मीदवार आगे हैं। इस चुनाव में पहली बार यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों के निवासियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें युद्ध शुरू होने के बाद मॉस्को ने अवैध रूप से रूस में मिला लिया था।
हालांकि, इन क्षेत्रों पर रूस का अब भी पूरी तरह नियंत्रण नहीं है। वर्ष 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए काला सागर स्थित क्रीमिया प्रायद्वीप में भी मतदान हुआ। यूक्रेन ने इन चुनावों को अवैध करार देते हुए इसकी निंदा की, जबकि यूरोपीय संघ ने इसे ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन’’ बताया।
इस चुनाव में अधिकांश विपक्षी नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की अनुमति नहीं दी गई। मतदान ऐसे समय हुआ, जब रूस में सोवियत दौर के बाद से राजनीतिक दमन की स्थिति है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सबसे कड़ी पाबंदियां लागू हैं। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, चार अन्य पार्टियां भी संसद के निचले सदन ‘स्टेट ड्यूमा’ में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं।
ग्लोबल चिप मार्केट 2026 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान
सियोल, 21 सितंबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश के कारण 2026 में वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार के 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान है। यह इस साल की शुरुआत में लगाए गए अनुमान से 1.5 गुना से भी अधिक है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है, जब एआई उद्योग के कुछ हिस्सों में तकनीक पर नियंत्रण खोने की चिंताओं के चलते इसके विकास की रफ्तार धीमी करने की मांग उठ रही है।
रिपोर्ट में बताया गया कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी और एसके हाइनिक्स इंक द्वारा निर्मित मेमोरी चिप्स के वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में आधे से अधिक हिस्से पर कब्जा करने की उम्मीद है, क्योंकि एआई सिस्टम द्वारा प्रोसेस किए जाने वाले डेटा की मात्रा तेजी से बढ़ रही है।
कोरिया एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक के रिसर्च सेंटर ने ट्रेंडफोर्स समेत वैश्विक बाजार अनुसंधान कंपनियों के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।
पिछले साल तक अनुमान था कि वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार 2030 में ही 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करेगा। लेकिन बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर संचालित करने वाली प्रमुख अमेरिकी और चीनी हाइपरस्केलर कंपनियों द्वारा एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश तेजी से बढ़ाए जाने के कारण इस अनुमान को काफी बढ़ा दिया गया है।
पिछले महीने के अंत तक डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (डीआरएएम) और एनएएनडी फ्लैश मेमोरी चिप्स की कीमतें क्रमशः 25 डॉलर और 30.5 डॉलर पर पहुंच गईं। एक साल पहले की तुलना में इनमें क्रमशः 4.4 गुना और 9 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट के नवीनतम अनुमान के अनुसार, अगले साल से मेमोरी चिप्स की कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद है। हालांकि, मजबूत मांग के कारण वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है और 2030 तक इसके करीब 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
रिपोर्ट में कहा गया, बड़ी टेक कंपनियां सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसी मेमोरी चिप निर्माता कंपनियों के साथ दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते कर रही हैं। इससे पहले की तुलना में सेमीकंडक्टर उद्योग को स्थिर करने में मदद मिलेगी।
उद्योग के सूत्रों के अनुसार, बड़ी टेक कंपनियों का एआई में निवेश और एआई सेवाओं का विस्तार तेजी से होने के कारण निकट भविष्य में मेमोरी चिप बाजार की रफ्तार धीमी पड़ना मुश्किल है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









