Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- चेहरा किराए पर देकर लाखों की कमाई:लंगर में बंटेंगे आईफोन; 500 मगरमच्छ वाली नदी में ओलिंपिक गेम्स

चीन में लोग अपना चेहरा AI को किराए पर देकर ₹14 लाख तक कमा रहे हैं। वहीं, चंडीगढ़ में एक कारोबारी आईफोन का लंगर लगाने वाला है। उधर, ऑस्ट्रेलिया की जिस नदी में 500 से ज्यादा मगरमच्छ रहते हैं, वहां 2032 ओलिंपिक गेम्स के मुकाबले होंगे। चीन ने आग में लोगों को रेस्क्यू करने के लिए भेड़िए जैसा रोबोट बनाया है। वहीं, तुर्की में एक शख्स जेल जाने से बचने के लिए 8 साल तक लड़की बनकर रहा। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द; 200 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY217 शनिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। फ्लाइट रात 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और कई घंटे बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। यात्रियों के मुताबिक, उन्हें विमान में सवार होने के बाद बताया गया कि बोइंग 787 विमान में तकनीकी समस्या है। इसके बाद क्रू ने यात्रियों को विमान से उतार दिया। कई घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस ने नकली बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई फर्जी रिफंड के नाम पर ₹47,971 की ठगी की शिकायत के बाद की गई। मामले में शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण ने फेसबुक पर ड्राय फ्रूट्स का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने उसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और कहा कि ऑर्डर डिलीवर नहीं हो सकता, इसलिए रिफंड दिया जाएगा। कॉलर के बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर उसके बैंक अकाउंट से ₹47,971 की अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गई। यूजीसी रोलबैक महापंचायत फिलहाल टाल दी गई, जेपी नड्डा से बैठक के बाद फैसला दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली 'यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत' फिलहाल टाल दी गई है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के बीच हुई मुलाकात के बाद लिया गया। यह बैठक प्रदर्शन शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले जेपी नड्डा के घर पर हुई। इसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और अगले तीन हफ्तों में उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी। यह प्रदर्शन आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों (2026) के विरोध में बुलाया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

ODI में जीत का सिकंदर कौन? ये हैं 5 सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले सूरमा कप्तान, लिस्ट में अकेला हिंदुस्तानी

टी20 की बढ़ती लोकप्रियता के बीच वनडे क्रिकेट ने अपने वजूद को मजबूती के साथ बरकरार रखा है. यही कारण है कि हर वनडे विश्व कप के लिए दुनिया की सभी बड़ी टीमें तगड़ी तैयारी करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वनडे फॉर्मेट के ऐसे ही पांच सबसे सफल कप्तानों के बारे में, जिनके नाम सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज है. Tue, 22 Sep 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo: टक्कर छोटी थी, बवाल बड़ा! सड़क पर भिड़े दो गुट |#viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:10:32+00:00

Russia Ukraine War Live : रूस-यूक्रेन का भीषण जंग, युद्ध के मैदान से ताजा हालात | 22 September 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers