Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द; 200 यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY217 शनिवार शाम तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। फ्लाइट रात 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और कई घंटे बाद फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। यात्रियों के मुताबिक, उन्हें विमान में सवार होने के बाद बताया गया कि बोइंग 787 विमान में तकनीकी समस्या है। इसके बाद क्रू ने यात्रियों को विमान से उतार दिया। कई घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली पुलिस ने नकली बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सनी, जैद और घनी खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई फर्जी रिफंड के नाम पर ₹47,971 की ठगी की शिकायत के बाद की गई। मामले में शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण ने फेसबुक पर ड्राय फ्रूट्स का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ऑर्डर किया था। बाद में ठगों ने उसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और कहा कि ऑर्डर डिलीवर नहीं हो सकता, इसलिए रिफंड दिया जाएगा। कॉलर के बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर उसके बैंक अकाउंट से ₹47,971 की अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गई। यूजीसी रोलबैक महापंचायत फिलहाल टाल दी गई, जेपी नड्डा से बैठक के बाद फैसला दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली 'यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत' फिलहाल टाल दी गई है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के बीच हुई मुलाकात के बाद लिया गया। यह बैठक प्रदर्शन शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले जेपी नड्डा के घर पर हुई। इसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने बताया कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और अगले तीन हफ्तों में उनके साथ दोबारा बैठक की जाएगी। यह प्रदर्शन आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी के नए नियमों (2026) के विरोध में बुलाया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया था।

Continue reading on the app

सड़कों पर 12 साल में ₹16 लाख करोड़ खर्च हुए:1.5 करोड़ पेड़ भी कटे; लेकिन भारत में कार की औसत स्पीड 13 किमी/घंटा ही बढ़ी

सरकार ने पिछले 12 वर्षों में हाईवे नेटवर्क पर करीब 16 लाख करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन वाहनों की रफ्तार में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ। स ड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से संसद में पेश आंकड़ों और नीति आयोग की लॉजिस्टिक्स रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में नेशनल हाईवे पर कारों की औसत रफ्तार 45 किमी/घंटा थी। 2026 में यह 52 से 58 किमी/घंटा के बीच है। यानी अधिकतम 13 किमी/घंटा ही बढ़ी। ट्रकों की औसत रफ्तार तो केवल 2 किमी/घंटा ही बढ़ी है। 100 किमी की यात्रा में कार से करीब 10 मिनट ही बचते हैं। इस निर्माण के लिए 12 साल में एक करोड़ से अधिक पेड़ भी काटे गए। स्टेट हाईवे जोड़ें तो संख्या 1.5 करोड़ से ज्यादा है। आखिर क्यों नहीं बढ़ सकी रफ्तार विदेशों का मॉडल और भारत की सड़कें विदेशों में तेज रफ्तार: विकसित देशों में हाईवे पर गाड़ियां 100 किमी/घंटा से तेज चलती हैं, जबकि भारत में यह 50-60 किमी/घंटा ही है। बंद और सुरक्षित सड़कें: विदेशों में हाईवे पूरी तरह कवर्ड होते हैं, जिससे स्थानीय गाड़ियां, जानवर या पैदल लोग बीच में नहीं आ पाते। सड़क की सही बनावट: विदेशी सड़कों पर मोड़, ढलान और देखरेख इतनी सटीक होती है कि तेज रफ्तार में भी गाड़ियां सुरक्षित रहती हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को मंजूरी दें:8 करोड़ रोजगार मिलेंगे; ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड-कैंसिल होगा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्य सरकारों से बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026: 6 पदकों के साथ भारत 12वें नंबर पर, शूटिंग में मेडल की बरसात के बाद भी गोल्ड का इंतजार

India Medal Tally Asian Games: ऐची-नागोया में एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने सोमवार तक कुल पदक छह पदक जीते (चार रजत, दो कांस्य). निशानेबाजी में हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्ष पाटिल ने धमाल मचाया, वहीं सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता. स्वर्ण पदक से चूकने के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है, जबकि चीन शीर्ष पर कायम है. Tue, 22 Sep 2026 06:33:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IMRAN KHAN की तीनों बहनों को हिरासत में लिया गया, दी गई कड़ी चेतावनी! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:49:22+00:00

Kanpur Dehat में तेल टैंक में धमाका, 2 मजदूरों की मौत |#viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T00:35:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers