'वह मेरे भाई की तरह हैं, मुझे...,' पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपने 'भाईचारे' को लेकर कही ये बड़ी बात
पीवी सिंधु ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने विराट के साथ 'भाईचारे' को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि विराट की एक सलाह से कैसे सबकुछ बदल गया।
India Squad vs West Indies: रोहित-विराट लौटे, जडेजा की 8 महीने बाद वापसी; 2 दिग्गज बाहर, इस खिलाड़ी का डेब्यू
India team for west indies series: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि रवींद्र जडेजा करीब 8 महीने बाद टीम में लौटे हैं। चोट के कारण हार्दिक पंड्या वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऋषभ पंत को भी जगह नहीं मिली है। वहीं, ऑलराउंडर नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।
वनडे और टी-20 में कप्तानी की जिम्मेदारी क्रमशः शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में बरकरार रखा गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 वनडे और 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
ODI टीम में रोहित-कोहली की वापसी
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।
भारत की वनडे टीम
शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।
श्रेयस अय्यर को T20I की कमान
T20I टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत के बाहर रहने को लेकर है। पंत को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। सरफराज खान को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
कब और कहां होंगे भारत-वेस्टइंडीज मैच?
वनडे सीरीज
- 27 सितंबर - त्रिवेंद्रम
- 30 सितंबर - गुवाहाटी
- 3 अक्टूबर - न्यू चंडीगढ़
T20I सीरीज
- 6 अक्टूबर - लखनऊ
- 9 अक्टूबर - रांची
- 11 अक्टूबर - इंदौर
- 14 अक्टूबर - हैदराबाद
- 17 अक्टूबर - बेंगलुरु
ऋषभ पंत को मिली 'रेस्ट ऑफ इंडिया' की कमान
ईरानी कप के लिए ऋषभ पंत को 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम का कप्तान बनाया गया है। सरफराज खान उप-कप्तान होंगे। यह मुकाबला रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला जाएगा।
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम
ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उप-कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।
वहीं, एशियन गेम्स की टीम में शामिल नितीश कुमार रेड्डी को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध कराया गया है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण जापान टी20 और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है।
जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए भारत की अपग्रेड टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi









