Responsive Scrollable Menu

India Squad vs West Indies: रोहित-विराट लौटे, जडेजा की 8 महीने बाद वापसी; 2 दिग्गज बाहर, इस खिलाड़ी का डेब्यू

India team for west indies series: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि रवींद्र जडेजा करीब 8 महीने बाद टीम में लौटे हैं। चोट के कारण हार्दिक पंड्या वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऋषभ पंत को भी जगह नहीं मिली है। वहीं, ऑलराउंडर नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

वनडे और टी-20 में कप्तानी की जिम्मेदारी क्रमशः शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में बरकरार रखा गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 वनडे और 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ODI टीम में रोहित-कोहली की वापसी
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।

भारत की वनडे टीम

शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

Indian ODI Squad for WI

श्रेयस अय्यर को T20I की कमान
T20I टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 

सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत के बाहर रहने को लेकर है। पंत को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। सरफराज खान को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

भारत की T20I टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

Indian T20 Squad for WI

कब और कहां होंगे भारत-वेस्टइंडीज मैच?

वनडे सीरीज

  • 27 सितंबर - त्रिवेंद्रम
  • 30 सितंबर - गुवाहाटी
  • 3 अक्टूबर - न्यू चंडीगढ़

T20I सीरीज

  • 6 अक्टूबर - लखनऊ
  • 9 अक्टूबर - रांची
  • 11 अक्टूबर - इंदौर
  • 14 अक्टूबर - हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर - बेंगलुरु

ऋषभ पंत को मिली 'रेस्ट ऑफ इंडिया' की कमान
ईरानी कप के लिए ऋषभ पंत को 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम का कप्तान बनाया गया है। सरफराज खान उप-कप्तान होंगे। यह मुकाबला रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला जाएगा।

रेस्ट ऑफ इंडिया टीम

ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उप-कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

वहीं, एशियन गेम्स की टीम में शामिल नितीश कुमार रेड्डी को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध कराया गया है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण जापान टी20 और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है। 

जापान T20I और एशियन गेम्स के लिए भारत की अपग्रेड टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। 

Continue reading on the app

IND vs SL Test: टीम इंडिया जीत के करीब, बैकफुट पर श्रीलंका, सुथार की फिरकी में फंसा श्रीलंका

IND vs SL Test: गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया जीत के करीब है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में चौथे दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका के 4 विकेट गिर चुके थे।

Continue reading on the app

  Sports

India 1st day Asian Games: भारत को राइफल शूटिंग ने दिलाए 2 सिल्वर मेडल, मिक्स मार्शल ऑर्ट में भी मेडल पक्का   

Asian Games 1st day: भारत ने एशियन गेम्स के पहले दिन 10 मीटर राइफल शूटिंग में दो रजत पदक हासिल किए। व्यक्तिगत स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। वह गोल्ड मेडल से महज 0.6 अंक पीछे रहीं। जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इससे पहले महिला टीम इवेंट में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद की भारतीय टीम ने 1898 अंक जुटाए। टीम को दूसरे स्थान के साथ रजत पदक मिला।

सुचिका तरियाल ने पक्का किया मेडल
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी के 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सुचिका तरियाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से शिकस्त दी।

हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 के बड़े अंतर से मात दी। भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले में 13 गोल दागे, जबकि इंडोनेशिया की टीम केवल एक गोल कर सकी।

क्रेग फुल्टन की अगुआई वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका से होगा।

तैराकी: ऋषभ दास फाइनल में छठे स्थान पर
भारतीय तैराक ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में छठे पायदान पर रहे। इस स्पर्धा में चीन के जियायु शू ने स्वर्ण पदक जीता। जापान के हिदेकाजु ताकेहारा को सिल्वर, जबकि दक्षिण कोरिया के जुहो ली ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

टेबल टेनिस: भारत ने सिंगापुर को 3-2 से हराया
भारतीय टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की। यशस्विनी घोरपड़े ने लोय मिंग को पांच गेम तक चले मुकाबले में 5-11, 11-8, 12-10, 4-11, 11-9 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगाई। इससे पहले यशस्विनी ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीजा अकुला ने भी अपना दूसरा मैच जीतकर भारतीय टीम की वापसी की उम्मीद कायम रखी।

मेडल टैली में भारत 10वें स्थान पर
एशियन गेम्स की पदक तालिका में भारत फिलहाल 10वें स्थान पर है। चीन 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। मेजबान जापान 6 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।

Sun, 20 Sep 2026 15:57:06 +0530

  Videos
See all

DU में ABVP का दबदबा, NSUI सफा! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:45:36+00:00

DUSU चुनाव नतीजों से राहुल गांधी नाराज | #viralvideo #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers