Responsive Scrollable Menu

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

मुंबई में BMW कार का दर्दनाक हादसा चर्चा में है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी कोस्टल रोड के ऊंचे हिस्से से नीचे गिर गई।

हादसे के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें BMW को पुल से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस वजह से हुआ।

सुबह करीब 5:20 बजे हुआ हादसा

तारदेव पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मीना जगताप ने बताया कि हादसा रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। उन्होंने कहा, "सुबह करीब 5:20 बजे BMW का एक्सीडेंट हुआ। गाड़ी मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर उत्तर दिशा में जा रही थी, तभी वह कोस्टल रोड के ऊंचे हिस्से से नीचे गिर गई।" पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

3 लोगों की मौत, एक का इलाज जारी

मीना जगताप ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "कार में चार लोग सवार थे... तीन लोगों की मौत हो गई है और एक घायल है।" घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका

नशे में थे या रफ्तार थी वजह? जांच जारी

पुलिस अब हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि कार सवार नशे में थे या तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हुआ। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा, "वे नशे में थे या गाड़ी बेकाबू रफ्तार में थी, इस बात की जांच की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम चल रहा है। हालांकि, अभी तक नशे की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम चल रहा है, लेकिन नशे के बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है।" पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

(गुंजन शर्मा) वाडिया (गुजरात), 20 सितंबर बचपन में ‘सगाई’ या देह व्यापार...गुजरात के वाडिया गांव में कई बच्चियों के सामने मानो जीवन की राह इन्हीं दो विकल्पों के बीच सिमटकर रह गई है। देह व्यापार से जुड़ी अपनी पुरानी पहचान का बोझ ढो रहे इस गांव में यह किसी गुजरे दौर की कहानी नहीं, बल्कि आज की हकीकत है। यहां कई परिवार अपनी बेटियों को उस दलदल से बचाने की कोशिश में महज सात साल की उम्र में उनकी सगाई कर देते हैं, जिसमें पीढ़ियों से उनके परिवार की महिलाएं फंसती रही हैं।

अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित वाडिया उस भारत से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करता है, जहां लैंगिक समानता, शिक्षा और बेहतर भविष्य की आकांक्षाओं की बात होती है। यहां की महिलाएं उन भूमिकाओं की बेड़ियां तोड़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं, जिन्हें इतिहास और सामाजिक परिस्थितियों ने पीढ़ियों से उनपर थोप रखा है। परंपरागत रूप से घुमंतू समुदाय के इस गांव में महिलाओं को दशकों से देह व्यापार में धकेला जाता रहा है, जबकि परिवार के पुरुष उनके लिए ‘ग्राहक’ तलाशने का काम करते रहे हैं।

यह सिलसिला आज भी पूरी तरह थमा नहीं है। बनासकांठा जिले के करीब 750 लोगों की आबादी वाले इस गांव के कुछ पुरुष हर सुबह पालनपुर-थराद राजमार्ग जाते हैं। वे वहां काम की तलाश में नहीं जाते, बल्कि ट्रक चालकों, राहगीरों और आसपास के गांवों एवं शहरों से आने वाले पुरुषों को अपने गांव की महिलाओं के लिए ‘‘ग्राहक बनाने’’ की कोशिश करते हैं।

भारत में बाल विवाह कानूनी रूप से प्रतिबंधित है, लेकिन वाडिया में कई परिवार अपनी बेटियों की कम उम्र में सगाई को एक तरह का सुरक्षा कवच मानते हैं- एक ऐसा रास्ता, जिससे वे शादी के बाद गांव से बाहर जा सकें और देह व्यापार में धकेले जाने से बच जाएं। विडंबना यह है कि एक कुप्रथा से बचने के लिए परिवारों को दूसरी सामाजिक बुराई का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव में पली-बढ़ी 19-वर्षीय एक युवती इस अंतर्विरोध की कहानी अपने भीतर समेटे है।

उसकी मां और दादी देह व्यापार से जुड़ी रही हैं, लेकिन वह अब गांव से दूर एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। अब उसकी शादी हो चुकी है। उसका विवाह जब तय हुआ था, उस समय उसकी आयु महज 11 साल थी।

युवती ने अपना नाम जाहिर न करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बचपन से मैंने अपने पिता और रिश्तेदारों को अपनी मां और दादी के लिए पुरुष ‘ग्राहकों’ को लाते देखा। मेरी मां ने मुझे बताया था कि ऐसा नहीं था कि उन्हें जबरन इसमें धकेला गया था। गरीबी के कारण यह यहां की सामान्य व्यवस्था बन गई थी और हर कोई उसी के अनुसार चलता था।

इस वजह से मेरी मां को यह भी पक्के तौर पर नहीं पता कि जिन्हें मैं अपना पिता मानती हूं, वही मेरे जैविक पिता हैं।’’ युवती ने कहा, ‘‘लेकिन मेरी मां ने तय किया कि वह मुझे इस रास्ते पर नहीं जाने देंगी। मेरी 11 साल की उम्र में सामूहिक समारोह में सगाई कर दी गई और 18 साल की उम्र में मेरी शादी हुई।’’ यह किसी एक लड़की की कहानी नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और कुछ परिवारों की पहल पर सात से 12 साल तक की लड़कियों की आसपास के गांवों या रिश्तेदारी में बाकायदा सगाई कराई जाती है।

गांव में एक तरह का अलिखित नियम बन चुका है कि जिन लड़कियों की सगाई या शादी हो गई है, उन्हें देह व्यापार में नहीं धकेला जाएगा। चंद्रा सरानिया नाम की एक महिला ने कहा, ‘‘जब मैंने अपनी बेटी की शादी कराने की बात कही तो मुझसे कहा गया कि यहां की लड़कियों की यही नियति है और मुझे इसके खिलाफ नहीं जाना चाहिए। मैंने अपनी बेटी की 12 साल की उम्र में सगाई कर दी और 18 साल की उम्र में उसकी शादी हो गई।’’ चंद्रा को महज 15 साल की उम्र में देह व्यापार में धकेल दिया गया था।

अब वह एक छोटी डेरी चलाती है। सरकार ने उसके परिवार को 1963 में खेती के लिए जमीन आवंटित की थी, लेकिन गांव में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण खेती आजीविका का भरोसेमंद साधन नहीं बन सकी और चंद्रा को देह व्यापार में शामिल होना पड़ा। चंद्रा ने इसी कमाई से अपने तीन बच्चों- दो बेटों और एक बेटी- की परवरिश की, लेकिन उसने मन में ठान लिया था कि उसका अतीत उसके बच्चों, खासकर बेटी, के भविष्य की दिशा तय नहीं करेगा।

गांव में 2012 में उस समय बदलाव की किरण दिखाई दी, जब गैर-सरकारी संगठनों ने कुछ परिवारों को अपनी बेटियों को देह व्यापार में नहीं धकेलने के लिए राजी किया और गांव में पहली बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। तब से वाडिया में हर साल इस तरह के विवाह या सगाई समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। गैर-सरकारी संगठन ‘विचरता समुदाय समर्थन मंच’ (वीएसएसएम) की संस्थापक मित्तल पटेल ने कहा कि परिवारों को अपनी बेटियों को देह व्यापार में न धकेलने के लिए राजी करना आसान नहीं था, लेकिन लगातार कोशिशों से बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि सगाई के बाद लड़के का परिवार भी लड़की की सुरक्षा को लेकर सजग हो जाता है और इससे कम उम्र की लड़कियों को देह व्यापार में धकेले जाने से रोकने में मदद मिली है। पटेल के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं को आशंका है कि कम उम्र में सगाई कराने की यह व्यवस्था बाल विवाह को बढ़ावा दे सकती है, लेकिन देह व्यापार में धकेले जाने और सम्मानजनक जीवन की संभावना से वंचित रह जाने की तुलना में ऐसी सगाई परिवारों को बेहतर विकल्प नजर आती है। वाडिया की यह कहानी केवल आज की परिस्थितियों की नहीं है।

इसका एक सिरा इतिहास और लोककथाओं से भी जुड़ा है। लोककथाओं के अनुसार, सरानिया समुदाय एक घुमंतू जनजाति है, जो कभी मेवाड़ के महाराणा प्रताप की सेना के साथ चलता था। पुरुष ढाल और तलवार जैसे हथियारों की धार तेज करते थे जबकि महिलाएं सैनिकों का मनोरंजन करती थीं।

कहा जाता है कि 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद सरानिया समुदाय के लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया और दूसरे विकल्पों के अभाव में कई परिवारों ने देह व्यापार का सहारा लिया। दशकों बाद वाडिया बदलाव की ओर बढ़ तो रहा है, लेकिन अतीत की परछाइयां अब भी उसका पीछा कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20I में स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रनों के मामले में बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मंधाना इस फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबजी बनी हैं. मंधाना ने इस मामले में न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है. उन्होंने ये उपलब्धि एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हासिल की. Sun, 20 Sep 2026 14:21:07 +0530

  Videos
See all

उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी! CM मोहन यादव ने 12 करोड़ का दावा | Ujjain Religious Tourism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:06:40+00:00

राहुल गांधी पर CM साय का वार | DUSU Result | CM Vishnu Deo Sai on Rahul Gandhi | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T10:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers