Arvind Kejriwal SIR Notice: केजरीवाल और परिवार को ‘Unmapped’ नोटिस, AAP ने EC से पूछा सवाल
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस ‘Unmapped with Last SIR’ कैटेगरी के तहत जारी हुए हैं। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक इसका मतलब है कि संबंधित मतदाताओं का रिकॉर्ड पिछली SIR की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है।
केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को नोटिस
नोटिस पाने वालों में अरविंद केजरीवाल के अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल व गीता देवी शामिल हैं। ये सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पार्ट-51, KG मार्ग के उन 110 मतदाताओं में शामिल हैं, जिन्हें इस प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजा गया है।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, नोटिस जारी होने का संबंध पिछली SIR सूची के साथ रिकॉर्ड के मैप न होने से है। एक चुनाव अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नोटिस मिलने का अर्थ अपने आप वोट देने की पात्रता खत्म होना नहीं है और अंतिम सूची दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।
The office of Delhi’s Chief Electoral Officer has issued notices under the SIR process to AAP convenor and former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and his family.
— ANI (@ANI) September 19, 2026
Notices have been issued to Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, his son Pulkit Kejriwal, and his parents,… pic.twitter.com/yLqjhgqosa
AAP ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
नोटिस सामने आने के बाद AAP ने चुनाव आयोग से सवाल किया। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में इस तरह की कैटेगरी में कैसे आ सकते हैं। पार्टी ने इस मामले में चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है।
Is everything happening in this country just to keep the Supreme Lord happy?@ECISVEEP, how is it possible that the names of three-time Delhi Chief Minister @ArvindKejriwal Ji and his family members are missing from the Delhi voter list? https://t.co/J3oC8TQiC7
— AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2026
दिल्ली SIR में 47.6 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर
दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी। इसमें करीब 97.5 लाख मतदाताओं के नाम हैं, जबकि पहले करीब 1.45 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। यानी लगभग 47.6-47.7 लाख नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हैं।
ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए मतदाताओं में अनुपस्थित, दूसरी जगह स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट जैसी श्रेणियां शामिल हैं। हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट सूची में नाम न होने से अंतिम रूप से मतदाता की पात्रता समाप्त नहीं मानी जाती। प्रभावित मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दाखिल करने का अवसर दिया गया है।
30 सितंबर तक कर सकते हैं दावा
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से प्रभावित लोग 30 सितंबर 2026 तक Form 6 और जरूरी दस्तावेजों के साथ दावा दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद चुनाव अधिकारी प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच करेंगे। दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को जारी की जानी है।
Rashid khan: मुझे बोर्ड ने कोई ... कप्तानी से हटाने पर राशिद खान ने 6 महीने बाद फोड़ा बम
Rashid khan Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ 3 टी-20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने कप्तानी से हटाए जाने के करीब 6 महीने बाद चुप्पी तोड़ी है।
राशिद खान ने बताया कि मुझे टी20 इंटरनेशनल कप्तानी से हटाए जाने के फैसले के बारे में बोर्ड ने पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्हें इस बदलाव का पता तब चला, जब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका ऐलान किया।
क्रिकइंफो हिंदी के साथ बातचीत में राशिद खान ने कहा- मुझे खुद नहीं पता कि उस समय आखिर क्या हुआ था। मुझे कप्तानी में बदलाव के बारे में तब पता चला, जब बोर्ड ने इसकी घोषणा की।
दरअसल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया गया था। टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंप दी गई।
हालांकि, राशिद की कप्तानी में अफगानिस्तान ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की थीं। टीम ने 2024 टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी।
राशिद ने अफगानिस्तान के लिए कुल 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 26 मुकाबलों में जीत और 22 में हार मिली। कप्तान के तौर पर जीत-हार के अनुपात के मामले में केवल असगर अफगान का रिकॉर्ड उनसे बेहतर रहा है। हालांकि, असगर के कप्तानी कार्यकाल में अफगानिस्तान ने निचली रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ भी कई मुकाबले खेले थे।
कप्तानी से हटाए जाने पर राशिद ने कहा- कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होतीं। मेरी कप्तानी में हमने टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला और वेस्टइंडीज को हराया। लेकिन कई बार चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं। अब मैं आगे बढ़ चुका हूं। राशिद ने आगे कहा- वह कप्तान हो या नहीं, अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें गर्व है। उनका लक्ष्य अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करके टीम को जीत दिलाना है।
इब्राहिम जादरान की कप्तानी में भारत के खिलाफ हालिया तीन मैचों की टी20 सीरीज अफगानिस्तान की पहली सीरीज थी। अफगान टीम को तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में राशिद ने 4 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 9.82 रहा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









