IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के बाद आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 35 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस उपयुक्त पद पर श्रवण कुमार सिंह को तैनात किया गया है। 31 पीपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 19 सितंबर को जारी किया है।
आईपीएस अधिकारी चारू निगम को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय पद पर प्रमोद कुमार को तैनात किया गया है। अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के एसपी पद की जिम्मेदारी अतुल शर्मा-II को सौंपी गई है। सीआईडी पुलिस अधीक्षक पद पर मो. इरफान अंसारी को नियुक्त किया गया है। ममता रानी चौधरी को पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ पर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस हैडक्वाटर प्रयागराज के एसपी पद पर नीरज कुमार पांडे को पदस्थ किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी रविंद्र कुमार को दी गई है।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- सदा मियां खां को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा पद पर नियुक्त किया गया है।
- सैयद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज पद पर भेजा गया है।
- विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- पुलिस अधीक्षक नगर उन्नाव पद पर आयुष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। एसपी नगर जौनपुर पद पर कार्यरत थे।
- अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पद पर राजेश गुनावत को पदस्थ किया गया है।
- अनंत चंद्रशेखर को पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
- देवेश चतुर्वेदी को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अंबेडकर नगर पद पर तैनात किया गया है।
- विवेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी पद पर नियुक्त किया गया है।
- समर सुधाकर रामटेक को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सम्बल पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा पद पर मनोज कुमार यादव को नियुक्त किया गया है।
- पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर पद पर अरीबा नमन को भेजा गया है।
- अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्रपद पर मेविस टॉक को नियुक्त किया गया है।
- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी आईपीएस आईपीएस अधिकारी रिजुल को सौंपी गई है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पद पर पदस्थ किया गया है।
- कपिल देव सिंह को पुलिस अधीक्षक यातायात मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है।
- ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा पद पर भेजा गया है।
- अभय नाथ त्रिपाठी पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- हरेंद्र कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेटआगरा पद पर को नियुक्त किया गया है।
- राजेश कुमार पांडे को पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पद पर भेजा गया है।
- हरेंद्र प्रताप यादव को पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।
- कुलदीप सिंह को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएससी एटा पद पर जिम्मेदारी मिली है।
- विनीत भटनागर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पद पर भेजे गए हैं।
31 पीपीएस अफसरों का तबादला
अखिलेश सिंह को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद हरदोई पद की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद पद पर सुभाष चंद्र गंगवार को नियुक्त किया गया है। मुकेश चंद्र मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर पद पर भेजा गया है। नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद गोण्डा और राधेश्याम राय अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
India Skills 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद के अब शंघाई में करेंगे मुकाबला, 70 से अधिक देश होंगे शामिल
इंडिया स्किल्स 2026 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब प्रकाश सुथार और पंकज जांगड़ा वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं. यह आयोजन चीन के शंघाई शहर में 22 से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. इस समारोह में 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1400 से अधिक प्रतिभागी युवा कुशल पेशेवर में शामिल होंगे. यह 64 कौशल श्रेणी में मुकाबला करेंगे.
64 कौशल श्रेणियों को शामिल किया
दोनों उम्मीदवारों ने पिडिलाइट वुडवर्किंग एंड प्लंबिंग सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स (पीडब्ल्यूपी) में प्रशिक्षण प्राप्त किया है. आपको बता दें कि इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27 में युवाओं को हुनर दिखाने का सुनहरा मौका मिला है. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें 64 कौशल श्रेणियों को शामिल किया गया. इन वर्गों में डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डिंग, ग्राफिक डिजाइन, ब्यूटी थेरेपी, कुकिंग और होटल रिसेप्शन जैसे कौशल को शामिल किया गया हैं.
बड़े पैमाने और बुनियादी ढांचे की जरूरत
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक सुधांशु वत्स के अनुसार, 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के लिए न केवल बड़े पैमाने और बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है, बल्कि तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था की भी जरूरत है. इसके लिए कुशल और सक्षम कार्यबल की भी आवश्यकता है. इंडिया स्किल्स 2026 में पीडब्ल्यूपी प्रशिक्षित उम्मीदवारों की उपलब्धियां और वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में वैश्विक मंच तक उनके पहुंचने से स्पष्ट हो चुका है कि हम उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षण क्षमता विकसित करने में खास ध्यान दे रहे हैं. हमें इन युवा पेशेवरों का समर्थन करने पर गर्व है, जो दुनिया के सामने भारत की कुशल कारीगरी का प्रदर्शन करेंगे."
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद की कौशल्य- द स्किल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में स्थापित पिडिलाइट वुडवर्किंग एंड प्लंबिंग सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स (पीडब्ल्यूपी) में वुडवर्किंग और प्लंबिंग में उच्च श्रेणी के प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से पारंपरिक कारीगरी और उद्योग की बदलती जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को खास ध्यान दिया जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation










