Responsive Scrollable Menu

India Skills 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद के अब शंघाई में करेंगे मुकाबला, 70 से अधिक देश होंगे शामिल

इंडिया स्किल्स 2026 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब प्रकाश सुथार और पंकज जांगड़ा वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं. यह आयोजन चीन के शंघाई शहर में 22 से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. इस समारोह में 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1400 से अधिक प्रतिभागी युवा कुशल पेशेवर में शामिल होंगे. यह 64 कौशल श्रेणी में मुकाबला करेंगे.

64 कौशल श्रेणियों को शामिल किया

दोनों उम्मीदवारों ने पिडिलाइट वुडवर्किंग एंड प्लंबिंग सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स (पीडब्ल्यूपी) में प्रशिक्षण प्राप्त   किया है. आपको बता दें कि इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27 में युवाओं को हुनर दिखाने का सुनहरा मौका मिला है. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें 64 कौशल श्रेणियों    को शामिल किया गया. इन वर्गों में डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डिंग, ग्राफिक डिजाइन, ब्यूटी थेरेपी, कुकिंग और होटल रिसेप्शन जैसे कौशल को शामिल किया गया हैं.

बड़े पैमाने और बुनियादी ढांचे की जरूरत 

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक सुधांशु वत्स के अनुसार, 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के लिए न केवल बड़े पैमाने और बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है, बल्कि तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था की भी जरूरत है. इसके लिए कुशल और सक्षम कार्यबल की भी आवश्यकता है. इंडिया स्किल्स 2026 में पीडब्ल्यूपी प्रशिक्षित उम्मीदवारों की उपलब्धियां और वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में वैश्विक मंच तक उनके पहुंचने से स्पष्ट हो चुका है कि हम उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षण क्षमता विकसित करने में खास ध्यान दे रहे हैं. हमें इन युवा पेशेवरों का समर्थन करने पर गर्व है, जो दुनिया के सामने भारत की कुशल कारीगरी का प्रदर्शन करेंगे."

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद की कौशल्य- द स्किल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में स्थापित पिडिलाइट वुडवर्किंग एंड प्लंबिंग सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स (पीडब्ल्यूपी) में वुडवर्किंग और प्लंबिंग में उच्च श्रेणी के प्रायोगिक प्रशिक्षण  के माध्यम से पारंपरिक कारीगरी और उद्योग की बदलती जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को खास ध्यान दिया जाता है. 

Continue reading on the app

सुंजवान आतंकी हमला: NIA कोर्ट ने खारिज की आरोपियों की जमानत अर्जी, अपराध की गंभीरता का दिया हवाला

एनआईए कोर्ट ने 2022 के सुंजवान आतंकी हमले के मामले में अपराध की गंभीरता का हवाला देते हुए तीन आरोपियों की संयुक्त जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में सूचिका को मिला ब्रॉन्ज, मगर सेमीफाइनल हारने के बाद नहीं रोक पाईं अपने आंसू

भारत की सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों की महिला पारंपरिक 60 किग्रा मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल के अतिरिक्त दौर में हुई हून टियो से हार मिली। Mon, 21 Sep 2026 10:08:42 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers