51 हजार से अधिक युवाओं को पीएम मोदी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- देश बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा, युवाओं पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत का युवा हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है. अब सरकार में रहते हुए आपकी जिम्मेदारी है कि युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए अपने काम को बखूबी निभाएं.
Watch: PM Modi to distribute appointment letters under Rozgar Mela
— IANS (@ians_india) September 19, 2026
Union MoS Jitendra Singh says, "...In this series of the Rozgar Mela initiated by you in the year 2023, today we are present before you with its 20th edition. If we assess the Rozgar Mela events held so far, it… pic.twitter.com/n73SUziVyw
हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशी- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है. इन खुशियों के बीच आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में एक नई खुशी लेकर आया है. आज देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं. आज आप जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे आपकी मेहनत तो है ही, इसके साथ ही आपके माता-पिता और आपके परिजनों की भी तपस्या है.
PM मोदी- देश बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी युवा साथियों को और आपके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. जीवन की इस नई शुरुआत के लिए मैं सभी को शुभकामनाए भी देता हूं. आज आप सभी एक ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़े हैं, जब देश एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. ये लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाने का है. इसमें आप जैसे युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. सरकार में रहते हुए आपको हर वो निर्णय लेना है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को निरंतर सशक्त करे.
उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते विशेष तौर पर अन्य युवाओं के प्रति आपकी विशेष जिम्मेदारी है. आज आप देख रहे हैं कि हमारे युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है. दुनिया को हमारे इनोवेटर, उद्यमी और हमारी युवाशक्ति से बहुत उम्मीदें हैं.
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने एक कविता पढ़ते हुए कहा, "सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो. नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो. लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो." उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है. अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए ये जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं.
Radha Ashtami 2026: राधा रानी की प्रिय राशियां कौन सी हैं? शुरू होंगे इनके अच्छे दिन
Radha Ashtami 2026: सनातन धर्म में श्री राधा रानी और भगवान कृष्ण की भक्ति से जीवन में आत्मिक शांति और सुख-समृद्धि मिल सकती है. आज यानी 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष राशियां ऐसी होती हैं जिन पर आराध्य की कृपा बनी रहती है और उनका स्वभाव भी कला व प्रेम से परिपूर्ण माना जाता है. राधाष्टमी के अवसर पर कुछ चुनिंदा राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. इन राशियों को आज से लाभ ही लाभ मिलने वाला है. चलिए जानते हैं लाडली जी की विशेष कृपा से किन लोगों के लिए अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.
राधाष्टमी 2026 से इन राशियों के बदलेंगे दिन
1.वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के लोगों की प्रकृति कला, संगीत और सौंदर्य की ओर खास झुकाव रहता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस ग्रह क प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. इस राशि के लोगों पर राधा रानी का आशीर्वाद रहता है. राधाष्टमी से पहले और इस पवित्र दिन से विधि-विधान से की गई पूजा से इन लोगों के जीवन में आर्थिक उन्नति आएगी. कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और व्यापारियों को नए लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप
2.सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि के लोगों को अपनी मेहनत और ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं. इन पर सूर्य देव की कृपा हमेशा रहती है. यह राशि सिर्फ भगवान कृष्ण की नहीं बल्कि राधा रानी की भी प्रिय राशि है. राधाष्टमी के अवसर पर इनकी पूजा करने से जीवन के तमाम परेशानियों से राहत मिलेगी. अगर आप आर्थिक तंगी या फिर कर्ज के बोझ में हैं, तो इस दौरान स्थितियां तेजी से सुधर जाएंगी. जीवनशैली में भी बदलाव देखने को मिलेगा.
3.तुला राशि (Libra Horoscope)
बैलेंस की राशि तुला भी राधा रानी की प्रिय राशि है. संतुलन, व्यय, न्याय और प्रेम के प्रतीक शुक्र ग्रह की यह राशि माता लक्ष्मी की प्रिय मानी जाती है. माता लक्ष्मी स्वरूपिणी राधा जी की असीम कृपा भी इन लोगों पर रहती है. राधा रानी के आशीर्वाद से इस राशि के लोगों के जातकों पर फैसलों को सटीक तरीके से मदद मिलती है. इन्हें समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का विस्तार होगा. पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी.
4.मीन राशि (Pisces Horoscope)
देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन राशि को स्वभाव से अत्यंत संवेदनशील, आध्यात्मिक और परोपकारी माना जाता है. इस राशि के लोगों का आध्यात्मिक जुड़ाव राधा-कृष्ण की ऊर्जा से प्राप्त ही होता है. श्रीजी के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर हर मुराद पूरी होने के योग बन रहे हैं. जीवन में आ रही पुरानी अड़चनों के समाप्त होने का समय शुरू हो गया. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव तथा मान-सम्मान दोनों बढ़ेगा.
राधाष्टमी पर करें ये आसान उपाय
राधाष्टमी के दिन सुबह स्नान करके राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें. पूजा के दौरान राधा रानी को गुलाब के फूल, मिश्री और माखन का भोग चढ़ाएं. इसके बाद श्रद्धापूर्वक राधे-राधे मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस दिन राधा रानी का स्मरण करने, जरूरतमंदों को भोजन कराने और सामर्थ्य के अनुसार दान करने से मन को शांति मिलती है. भक्तों को इस पावन अवसर पर प्रेम, करुणा और सद्भावना का संकल्प लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: गाय ही नहीं, इन जानवरों से भी था श्रीराधा रानी का गहरा प्रेम, जानें उनके पालतू पशु
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








