Responsive Scrollable Menu

Iran Executes Mossad Spy: ईरान ने मोसाद के जासूस हुसैन पेदरान को दी फांसी, मिसाइल ठिकानों की जानकारी लीक करने आरोप

मध्य पूर्व में जारी तनाव और इजराइली जासूसी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई की है। इजराइल को इस्फ़हान प्रांत के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, मिसाइल सेंटर और वहां काम करने वाले अधिकारियों की जानकारी भेजने के दोषी हुसैन पेदरान को फांसी दे दी गई है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उसके द्वारा भेजी गई तस्वीरों और रिपोर्टों का इस्तेमाल इजराइल ने हमलों की रणनीति बनाने में किया था।

डच नंबर, 'बेन' नाम का अफसर और खुफिया जानकारी
ईरानी मीडिया एजेंसी 'मिज़ान' के मुताबिक, हुसैन पेदरान ने शुरुआत में पैसों के लालच में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से जवाब न मिलने पर उसने मोसाद से संपर्क किया। इसके बाद नीदरलैंड्स के एक व्हाट्सएप नंबर से 'बेन' नाम के मोसाद अधिकारी ने उससे बातचीत शुरू की।

पेदरान को मोसाद की तरफ से एक खास डिवाइस दी गई थी, जिससे वह छिपकर सैन्य परिसरों की तस्वीरें लेता और कोड वाले संदेशों के जरिए भेज देता था। उसने इस्फ़हान के मिसाइल सेंटरों के अलावा वहां काम करने वाले इंजीनियरों और अधिकारियों के फोन नंबर भी मोसाद को सौंप दिए थे।

तेहरान में छिपकर दिए जाते थे पैसे
जासूसी के बदले हुसैन पेदरान को भारी रकम दी जाती थी। मोसाद के लोग तेहरान में एक पुल के सुरक्षा बैरियर के पीछे मैग्नेटिक बॉक्स में या फिर कॉफी शॉप के वॉशरूम में यूरो कैश छिपाकर रख देते थे, जिसे पेदरान चुपचाप उठा लेता था। जांच टीम ने जब उसके घर पर छापा मारा, तो वहां से मिसाइल से जुड़ी एक गोपनीय डायरी और फर्जी दस्तावेजों पर लिए गए कई सिम कार्ड बरामद हुए।

अदालत का फैसला और ईरान का सख्त कदम
ईरान की रिवोल्यूशनरी कोर्ट में चले मुकदमे के बाद पेदरान को देशद्रोह और विदेशी एजेंसी की मदद करने का दोषी पाया गया। सुप्रीम कोर्ट से उसकी अपील खारिज होने के बाद आखिरकार उसे फांसी की सजा दे दी गई। हालिया सैन्य संघर्षों को देखते हुए ईरान अपने गोपनीय सैन्य ठिकानों और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है।

Continue reading on the app

एक बार फिर नंबर-1 की रेस जीत गई हुंडई के ये SUV; विक्टोरिस, विटारा, सेल्टोस, रॉक्स सब छूटी पीछें

इस लिस्ट में सेगमेंट के कुल 23 मॉडल को शामिल किया है। इसमें टॉप-3 मॉडल की 10-10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। वहीं, 11 मॉडल ऐसे भी हैं जिन्हें एक-एक हजार से भी कम ग्राहक मिले। खास बात ये है कि लिस्ट में शामिल पहले 5 मॉडल ने ही 71% से ज्यादा मार्केट शेयर पर कब्जा जमा लिया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश में फाइनल की टिकट के लिए जंग, जानिए किसका पलड़ा भारी

Asian Games 2026 women's cricket semi-final: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में रविवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. अपने शुरुआती क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को आठ विकेट से रौंदने वाली भारतीय महिला टीम जबरदस्त फॉर्म में है. दूसरी ओर, चीन के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद उच्च आईसीसी रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. Sat, 19 Sep 2026 16:08:58 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack Saudi Arabia LIVE: हूती हमलों से दहला सऊदी अरब, कई देशों से मांगी मदद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:45:08+00:00

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: राहुल के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर Giriraj Singh का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers