Responsive Scrollable Menu

Radha Ashtami 2026: राधा रानी की प्रिय राशियां कौन सी हैं? शुरू होंगे इनके अच्छे दिन

Radha Ashtami 2026: सनातन धर्म में श्री राधा रानी और भगवान कृष्ण की भक्ति से जीवन में आत्मिक शांति और सुख-समृद्धि मिल सकती है. आज यानी 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष राशियां ऐसी होती हैं जिन पर आराध्य की कृपा बनी रहती है और उनका स्वभाव भी कला व प्रेम से परिपूर्ण माना जाता है. राधाष्टमी के अवसर पर कुछ चुनिंदा राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. इन राशियों को आज से लाभ ही लाभ मिलने वाला है. चलिए जानते हैं लाडली जी की विशेष कृपा से किन लोगों के लिए अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

राधाष्टमी 2026 से इन राशियों के बदलेंगे दिन

1.वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के लोगों की प्रकृति कला, संगीत और सौंदर्य की ओर खास झुकाव रहता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. इस ग्रह क प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. इस राशि के लोगों पर राधा रानी का आशीर्वाद रहता है. राधाष्टमी से पहले और इस पवित्र दिन से विधि-विधान से की गई पूजा से इन लोगों के जीवन में आर्थिक उन्नति आएगी. कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और व्यापारियों को नए लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप

2.सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि के लोगों को अपनी मेहनत और ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं. इन पर सूर्य देव की कृपा हमेशा रहती है. यह राशि सिर्फ भगवान कृष्ण की नहीं बल्कि राधा रानी की भी प्रिय राशि है. राधाष्टमी के अवसर पर इनकी पूजा करने से जीवन के तमाम परेशानियों से राहत मिलेगी. अगर आप आर्थिक तंगी या फिर कर्ज के बोझ में हैं, तो इस दौरान स्थितियां तेजी से सुधर जाएंगी. जीवनशैली में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

3.तुला राशि (Libra Horoscope)

बैलेंस की राशि तुला भी राधा रानी की प्रिय राशि है. संतुलन, व्यय, न्याय और प्रेम के प्रतीक शुक्र ग्रह की यह राशि माता लक्ष्मी की प्रिय मानी जाती है. माता लक्ष्मी स्वरूपिणी राधा जी की असीम कृपा भी इन लोगों पर रहती है. राधा रानी के आशीर्वाद से इस राशि के लोगों के जातकों पर फैसलों को सटीक तरीके से मदद मिलती है. इन्हें समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का विस्तार होगा. पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी.

4.मीन राशि (Pisces Horoscope)

देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन राशि को स्वभाव से अत्यंत संवेदनशील, आध्यात्मिक और परोपकारी माना जाता है. इस राशि के लोगों का आध्यात्मिक जुड़ाव राधा-कृष्ण की ऊर्जा से प्राप्त ही होता है. श्रीजी के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर हर मुराद पूरी होने के योग बन रहे हैं. जीवन में आ रही पुरानी अड़चनों के समाप्त होने का समय शुरू हो गया. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव तथा मान-सम्मान दोनों बढ़ेगा.

राधाष्टमी पर करें ये आसान उपाय

राधाष्टमी के दिन सुबह स्नान करके राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें. पूजा के दौरान राधा रानी को गुलाब के फूल, मिश्री और माखन का भोग चढ़ाएं. इसके बाद श्रद्धापूर्वक राधे-राधे मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस दिन राधा रानी का स्मरण करने, जरूरतमंदों को भोजन कराने और सामर्थ्य के अनुसार दान करने से मन को शांति मिलती है. भक्तों को इस पावन अवसर पर प्रेम, करुणा और सद्भावना का संकल्प लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: गाय ही नहीं, इन जानवरों से भी था श्रीराधा रानी का गहरा प्रेम, जानें उनके पालतू पशु

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

द्विवेदी ने साहित्य को लोक चेतना से जोड़कर देखा : अरविंदाक्षन

द्विवेदी ने साहित्य को लोक चेतना से जोड़कर देखा : अरविंदाक्षन

Continue reading on the app

  Sports

नागोया में एशियाई खेलों का हुआ आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत बने ध्वजवाहक

एशियाई खेल 2026 आधिकारिक तौर पर शनिवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है। Sat, 19 Sep 2026 15:58:56 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Indore: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचे राहुल गांधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:46:01+00:00

Houthis Attack Saudi Arabia LIVE: हूती हमलों से दहला सऊदी अरब, कई देशों से मांगी मदद | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers