Responsive Scrollable Menu

'गोलमाल 5' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म

Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और रियलिटी शो होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की गोलमाल फ्रेंचाइजी  उनकी करियर की सबसे बेहतरीन फ्रैंचाइजी है. इसके तहत अब तक चार फिल्में आ चुकी हैं. जो हर बार लोगों को हंसाती है और एंटरटेन करती हैं. गोलमाल 4 साल 2017 में आई थी. जब से फैंस इसकी अलगी किस्त यानी गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गोलमाल 5 में इस बार अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं, ऐसे में इस फ्रैंचाइजी को पसंद करने वाले पहले ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. रोहित शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोलमाल 5 की रिलीज डेट अनाउंस की है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी या अलगे साल.  

कब रिलीज होगी गोलमाल 5

रोहित शेट्टी की कॉमेडी से भरी इस फ्रेंचाइजी की 5वीं इंस्टॉलमेंट एक बार फिर मस्ती, हंसी-मजाक और धमाल सब कुछ एक साथ लेकर आ रही है. रोहित शेट्टी ने शनिवार को 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. फिल्म के डायरेक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 'गोलमाल 5' का ऑफिशियल पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की. आपको बता दें कि 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं क्योंकि कई दिनों फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए बेसब्र थे. ऐसे में इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस अक्षय कुमार को भी फिल्म में देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें: 'अपने पति की इज्जत की धज्जियां...', माही विज ने मैरी कॉम को लेकर कही बड़ी बात, दिग्गज मुक्केबाज के निकले आंसू

 

Continue reading on the app

IGI एयरपोर्ट पर 2.168 किलो सोना बरामद, दुबई से आए दो तस्कर पकड़ाए

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. विशेष खुफिया सूचना और प्रोफाइलिंग के आधार पर AIU की टीम ने दुबई से दिल्ली पहुंचे एक महिला और एक पुरुष यात्री को संदिग्ध गतिविधियों के चलते निगरानी में लिया. दोनों यात्री 18/19 सितंबर की रात Emirates की फ्लाइट EK-514 से दिल्ली पहुंचे थे.

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, दोनों यात्रियों की गतिविधियों पर फ्लाइट के गेट से ही नजर रखी जा रही थी. अधिकारियों ने दोनों को एयरपोर्ट के अंदर बेल्ट नंबर 12-13 के पास वॉशरूम के बाहर आपस में बातचीत करते हुए देखा. इसके बाद दोनों यात्रियों को ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय रोक लिया गया और उनकी जांच की गई.

DFMD जांच में पुरुष यात्री पर हुआ शक

जांच के दौरान महिला यात्री के सामान की तलाशी ली गई. साथ ही उसका DFMD (Door Frame Metal Detector) परीक्षण भी किया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. वहीं, पुरुष यात्री की DFMD जांच के दौरान तेज बीप की आवाज आई. इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उसकी विस्तृत तलाशी शुरू की.

तलाशी के दौरान पुरुष यात्री के पास से 11 गोल्ड बार बरामद किए गए. कस्टम विभाग के अनुसार, बरामद सोने का कुल वजन 2,168 ग्राम यानी करीब 2.17 किलोग्राम है.

10 गोल्ड बार 10-तोला के, एक बार 1 किलो का

कस्टम विभाग की जांच में सामने आया कि बरामद सोने में 10 गोल्ड बार 10-तोला वजन के थे, जबकि एक गोल्ड बार का वजन 1 किलोग्राम था. इस तरह बरामद सोने की कुल मात्रा 2.168 किलोग्राम पाई गई. कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने को जब्त कर लिया है. शुरुआती जांच में यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है. दोनों यात्रियों के खिलाफ Customs Act, 1962 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

कस्टम विभाग की AIU टीम लगातार एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्रियों और तस्करी के संभावित मामलों पर नजर रखती है. इसी क्रम में विशेष खुफिया सूचना और यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर दोनों यात्रियों की गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद उन्हें निगरानी में लिया गया.

फिलहाल कस्टम विभाग मामले की आगे की जांच कर रहा है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद सोना कहां से लाया गया था, इसे दिल्ली में किसे सौंपा जाना था और इस मामले के पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका है या नहीं. जांच पूरी होने के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश में फाइनल की टिकट के लिए जंग, जानिए किसका पलड़ा भारी

Asian Games 2026 women's cricket semi-final: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में रविवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. अपने शुरुआती क्वार्टर फाइनल मैच में जापान को आठ विकेट से रौंदने वाली भारतीय महिला टीम जबरदस्त फॉर्म में है. दूसरी ओर, चीन के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद उच्च आईसीसी रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. Sat, 19 Sep 2026 16:08:58 +0530

  Videos
See all

'धर्मांतरण का धंधा नहीं स्वीकार' बोल कर छत्रपति संभाजीनगर की सड़कों पर उतरे भगवाधारी साधु-संत | MH #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T11:15:45+00:00

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में ABVP की शानदार जीत | ABVP vs NSUI | DU Results | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T11:10:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers