Responsive Scrollable Menu

DUSU Election Result: ABVP का फिर दबदबा, 4 में 3 पद जीते; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के खाते में

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है. शनिवार की सुबह 8 बजे से नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चार केंद्रीय पदों को लेकर मतगणना पूरी हो गई है.  अब उन उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनकों अब DUSU की कमान मिलने वाली है. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर सामने आ चुकी है. ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है. सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजेता घोषित हुए हैं. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी हुए. 

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 से रोहिद खान का हुआ एविक्शन? घर से बेघर होने की ये हैं दो बड़ी वजह

Bigg Boss 20 Rohed Khan Eviction: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर का जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है, वैसे ही घर में नए-नए समीकरण बन रहे हैं. इस हफ्ते घर में अरिश्फा, माही, आम्रपाली, मैरी कॉम और स्काउट का झगड़ा देखने के लिए मिला था. वहीं, बिग बॉस ने रूल्स ब्रेक करने के लिए इस हफ्ते आसिफ खान, स्काउट ओपी (ScoutOP) और रोहेद खान को नॉमिनेट किया था. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने रोहिद खान को घर से बेघर कर दिया है. आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी दो बड़ी वजह से हैं, जिसकी वजह से रोहिद को बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा. 

रोहिद खान का हुआ एविक्शन

बिग बॉस 20 के घर में दूसरे हफ्ते के बाद लगातार लड़ाई-झगड़े देखने के लिए मिल रहे हैं. दो हफ्तों के अंदर कुल मिलाकर सभी का झगड़ा हो चुका है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे माही-मैरी और आसिफ-अमन गांधी की लड़ाई के देखने को मिले. पहले वीकेंड के वार में किसी का किसी भी एविक्शन नहीं हुआ था. हालांकि, अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहित खान का एविक्शन हो गया है. आपको बता दें कि अभी मेकर्स की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है लेकिन अगर ये बात सच है तो उनके फैंस के लिए ये काफी निराश करने वाली खबर है.

रोहित के घर से बेघर होने की ये हैं दो बड़ी वजह

पहली वजह है यह है कि वह घर में बहुत कम नजर आ रहे थे. पिछले हफ्ते भी सलमान खान ने उनसे कहा था कि वह घर में बहुत कम नजर आ रहे हैं. जिसकी वजह से घर में उनका कोई योगदान नहीं नजर आ रहा है. इतना ही नहीं वह मुद्दों पर भी कम बातें कर दिखते हैं. दूसरी वजह है कि वह अपनी टीम के साथ बिग बॉस के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए थे. उन्होंने घर में नॉमिनेशन डिस्कस किया था. बिग बॉस ने कई बार जोर देखकर कहा था कि घर में नॉमिनेशन के बारे में बात करना मना है. इसी चलते बिग बॉस ने उनके साथ उनकी टीम के लोगों को नॉमिनेट कर दिया था. अब वोटिंग को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं, जिसकी वजह से उनका एविक्शन हो गया है. 

सलमान खान ने कराई माही और यंग की दोस्ती

बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है. जिसमें सलमान खान सच की टोपी के जरिए कंटेस्टेंट्स से सच जानते हैं. सलमान ने यंग और माही की लड़ाई के मु्द्दे पर बात की. उन्होनें माही से पूछा कि क्या तुमने यंग को गाली दी थी, इस पर माही ने कहा कि उन्होंने यंग को गाली नहीं दी थी. जिसके बाद ईशा भी इस मुद्दे पर अपने बात रखती हुई नजर आती हैं वह कहती हैं कि माही ने यंग को गाली नहीं दी थी. दोनों की बात सुनने के बाद सलमान साफ करते हैं कि माही ने यंग को गाली नहीं दी थी बल्कि वो सिचुएशन पर दी गई गाली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों के बीच सलमान खान दोस्ती करा देते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में यह सब वीकेंड के वार के एपिसोड में ही साफ हो सकेगा कि दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती होती है या नहीं. 

कौन हैं रोहिद खान

रोहेद खान एक ऑस्ट्रियाई एक्टर, मॉडल और मार्शल आर्टिस्ट हैं, उन्होंने साल 2023 में कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' से बॉलीवुड में विलेन के तौर पर डेब्यू किया था. वह मूल रूप से अफगान रहने वाले हैं, लेकिन वह पढ़े-बढ़े ऑस्ट्रिया हैं. यहां से उन्होंने जिलेट और एचएंडएम जैसे बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की और कराटे में सेकंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट भी हासिल की. उन्हें जर्मन, फारसी, अंग्रेजी और हिंदी समेत करीब 5 भाषा का ज्ञान है. फिल्म 'तेजस' के अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: लंदन में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे दो कंस्ट्रक्शन वर्कर, सिंगर ने देखते ही किया ऐसा काम, लोग कर रहे तारीफ

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: आइची-नागोया में गेम्स का शानदार उद्घाटन, मनु-पवन ने लहराया भारतीय तिरंगा

Asian Games Opening Ceremony: आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स में कुल 45 एशियाई देश और एक रिफ्यूजी टीम हिस्सा ले रही हैं और इन सभी की ओर से शामिल हो रहे खिलाड़ी नागोया में बने स्टेडियम में उतरे. Sat, 19 Sep 2026 16:57:56 +0530

  Videos
See all

DUSU Election 2026: अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, NSUI के विजय मीणा ने पलटी बाजी | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:13:18+00:00

DUSU Election Result 2026: ABVP की शानदार जीत, कैसे जीतते-जीतते हार गई NSUI? |Delhi University |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers