दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता उठाएं समुचित कदम, मुख्य सचिव ने MSP पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में भारत सरकार की दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता से संबंधित परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश में दलहन उत्पादन बढ़ाने, उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में उत्पादित दलहन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नैफेड एवं एनसीडीसी के माध्यम से खरीद किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित करते हुए अनुमोदन प्राप्त किया जाए.
उन्होंने कहा कि किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य और सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए. मुख्य सचिव ने किसान उत्पादक संगठनों (एपीओ) को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सेल गठित करने तथा इसके संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संगठित किसान समूहों के माध्यम से उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जा सकता है.
मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया
मुख्य सचिव ने दलहन की उत्पादकता एवं गुणवत्ता को बढ़ाकर 12 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक ले जाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्नत बीज, बेहतर कृषि तकनीक, फसल प्रदर्शन तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए.
मुख्य सचिव ने कहा कि दलहन उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि से प्रदेश में प्रोटीन की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही स्वस्थ एवं सक्षम मानव संसाधन के निर्माण में भी सहायता मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सभी संभावित प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
2025-26 से 2030-31 तक चलेगी परियोजना
कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि भारत सरकार की यह परियोजना वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक संचालित की जाएगी. परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के लिए कार्ययोजना तैयार कर केंद्र सरकार को प्रेषित की जा चुकी है. इसके तहत उड़द, अरहर एवं मसूर को प्रमुख फसलों के रूप में चयनित किया गया है. परियोजना के माध्यम से दलहन की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ बीज उत्पादन से लेकर फसल प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त प्रदेश में दलहन प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन और किसानों को बेहतर आय के अवसर उपलब्ध हो सकें. बैठक में अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान आनंद श्रीवास्तव, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक लक्ष्मीकांत जी, पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. कश्यप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
Asian Games 2026: जापान में 496 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जलवा, जानें भारत में कब और कहां देख पाएंगे LIVE मुकाबले
Asian Games 2026: शनिवार यानी 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत होगी. एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता में इस बार भारत अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से उतरेगा. एशियन गेम्स हर चार साल में आयोजित होते हैं और इनका आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) करता है. इस प्रतियोगिता में एशिया के 45 देश और क्षेत्र हिस्सा लेते हैं. इस इवेंट में भारत 496 खिलाड़ियों के दल के साथ उतरेगा. तो चलिए जानते हैं भारतीय खिलाड़ियों, मुकाबलों और लाइव स्ट्रीमिंग-टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी.
1951 में हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत
आपको बता दें कि एशियन गेम्स का पहला आयोजन साल 1951 में नई दिल्ली में हुआ था. तब 11 देशों के 489 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया था. अब तक इस प्रतियोगिता के 19 संस्करण हो चुके हैं. 2026 में होने वाला आयोजन इसका 20वां संस्करण होगा. जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले टोक्यो ने 1958 और हिरोशिमा ने 1994 में इन खेलों की मेजबानी की थी.
भारत की नजर रिकॉर्ड पदकों पर
भारत ने हांग्जो 2023 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण पदक शामिल थे. इस बार भारतीय दल अपने पिछले प्रदर्शन से आगे निकलने की कोशिश करेगा. भारत पुरुष और महिला क्रिकेट, कबड्डी और पुरुष हॉकी में मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगा. एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के 496 खिलाड़ियों के दल को मंजूरी मिली है. भारतीय खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा लेंगे. क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में कई बड़े नाम नजर आएंगे.
????????????????’???? ???????????????????????????? ???????????????????????????????? ???????????????????????????????????? ???????? ????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 18, 2026
501 Indian athletes. 36 sports. 256 events. And 300+ debutants ready to make their mark at the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026! ⚡️
Watch the Asian Games Aichi-Nagoya 2026 LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/MtUgtDjJU4
बैडमिंटन में पीवी सिंधु भारतीय अभियान की अगुवाई करेंगी. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, शूटिंग में मनु भाकर, कुश्ती में अमन सहरावत और बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन पर नजर रहेगी. एथलेटिक्स में 75 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी और पारुल चौधरी प्रमुख नाम हैं. शॉट पुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे.
भारत में कहां देखें लाइव मुकाबले?
एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को आइची-नागोया में होगी. भारत में खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं, टीवी पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports 1 और Sony Sports 5 पर किया जाएगा. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी मुकाबले देखे जा सकेंगे. Sony Sports 3 पर हिंदी और Sony Sports 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में प्रसारण किया जाएगा. भारतीय फैंस क्रिकेट से लेकर हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग तक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के मुकाबले लाइव देख सकेंगे. भारत में कई मुकाबले सुबह करीब 4:30 बजे से शुरू होंगे और दिनभर चलेंगे, इसलिए फैंस को कुछ मुकाबलों के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ सकता है.
Asian Games 2026 ????
— The SportsGram India (@SportsgramIndia) September 18, 2026
When: 19 Sept - 4 Oct
Where: Aichi-Nagoya ????????
Live on Sony Ten & SonyLIV ????
India will be represented by around 500 athletes. Let's bring the medals home ????????#AsianGames2026 #TeamIndia pic.twitter.com/O4waLekxQ7
एशियन गेम्स 2026 की डिटेल्स :-
-
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां हो रहा है?
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के शहर आइची-नगोया में हो रहा है. -
एशियन गेम्स 2026 आयोजन कब से कब तक होगा?
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन आधिकारिक तौर पर 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा. -
एशियन गेम्स 2026 में कितने मेडल इवेंट होंगे?
एशियन गेम्स 2026 में कुल 469 मेडल इवेंट होंगे यानी 469 पदक दांव पर होने वाले हैं. -
एशियन गेम्स 2026 के लाइव मुकाबले कहां देख सकते हैं?
एशियन गेम्स 2026 के लाइव मकुाबलों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी Sony Sports 1 से Sony Sports 5 तक सभी चैनलों पर एशियाई खेलों का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं. -
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले भारत में फैंस यहां भी देख सकते हैं?
भारत में फैंस एशियन गेम्स 2026 के लाइव मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी प्री डिश के जरिए भी देख सकते हैं. -
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें- भारत को इन युवा खिलाड़ियों से होगी एशियन गेम्स 2026 में मेडल की उम्मीद, जानिए कौन सा प्लेयर किस खेल में लगाएगा जान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









